Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar: Minister Renu Devi Targets Tejashwi Yadav Leader Who Himself Is 9th Pass Is Distributing Pens To Childr - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar:तेजस्वी पर मंत्री रेणु देवी का निशाना, बोलीं Bareilly News: पीएसी के हेड कांस्टेबल की सिर में चोट लगने से मौत, ठोकर लगने से जमीने पर गिरे थे Delhi News: पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर देशभर के बेरोजगारों से ठगी, चार गिरफ्तार Indore: अश्लील वीडियो शेयर कर रहा था इंदौर का ऑटो चालक, अमेरिका से आई शिकायत पर पकड़ा Rajasthan Political News Chief Minister Bhajan Lal Sharma Took A Jibe At Congress - Amar Ujala Hindi News Live Arvind Sharma Reached Rohtak: Hit Back At Dushyant Chautala, Said- Who Stopped You From Meeting Cm - Amar Ujala Hindi News Live - रोहतक पहुंचे अरविंद शर्मा:दुष्यंत चौटाला पर किया पलटवार, बोले इंग्लैंड में ईशान किशन ने रिक्शे में भोजपुरी गाने पर किया डांस, तुरंत वायरल हो गया वीडियो Aap Ki Adalat: एक फोन कॉल से चमक उठे कैलाश खेर की किस्मत के तारे, ऐसे मिला था फिल्मों में पहला ब्रेक Psychopath 'Mango' terror in Kolkata college, say juniors | India News Land Dispute: Student Killed Six Injured In Poisonous Arrows And Firing - Amar Ujala Hindi News Live

देश का करेंट अकाउंट डेफिसिट बढ़कर GDP का 1.1% हुआ, RBI ने बताई ये बड़ी वजह


65.1 अरब डॉलर हुआ मर्चेंडाइस ट्रेड गैप- India TV Paisa

Photo:REUTERS 65.1 अरब डॉलर हुआ मर्चेंडाइस ट्रेड गैप

देश का चालू खाता घाटा यानी करेंट अकाउंट डेफिसिट अप्रैल-जून तिमाही में बढ़कर 9.7 अरब डॉलर यानी जीडीपी का 1.1 प्रतिशत हो गया। वित्त वर्ष 2023-24 की जून तिमाही में देश का CAD (करेंट अकाउंट डेफिसिट) 8.9 अरब डॉलर यानी जीडीपी का 1 प्रतिशत था। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को चालू खाते से संबंधित ये आंकड़े जारी किए। पिछली जनवरी-मार्च तिमाही में चालू खाता 4.6 अरब डॉलर यानी जीडीपी के 0.5 प्रतिशत सरप्लस की स्थिति में था। रिजर्व बैंक ने जून तिमाही के दौरान चालू खाता घाटे में हुई इस बढ़ोतरी के लिए मर्चेंडाइस ट्रेड गैप बढ़ने को जिम्मेदार बताया है।

56.7 अरब डॉलर के मुकाबले 65.1 अरब डॉलर हुआ मर्चेंडाइस ट्रेड गैप

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मर्चेंडाइस ट्रेड गैप 65.1 अरब डॉलर दर्ज किया गया जो पिछले साल की जून तिमाही में 56.7 अरब डॉलर था। आरबीआई ने कहा कि जून तिमाही में शुद्ध सेवा प्राप्तियां (Net services receipts) एक साल पहले के 35.1 अरब डॉलर से बढ़कर 39.7 अरब डॉलर हो गईं। इसके साथ ही कंप्यूटर सर्विसेज, बिजनेस सर्विसेज, ट्रैवल सर्विसेज और ट्रांसपोर्ट सर्विसेज में बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि, जून तिमाही के दौरान शुद्ध विदेशी पोर्टफोलियो निवेश में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। ये एक साल पहले के 15.7 अरब डॉलर की तुलना में सिर्फ 90 करोड़ डॉलर रहा।

विदेश में रहने वाले भारतीयों ने पिछले साल के मुकाबले भेजे ज्यादा पैसे

वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में विदेशों से लिए गए वाणिज्यिक उधार (ECBs) के तहत नेट इनफ्लो घटकर 1.8 अरब डॉलर रहा जो एक साल पहले की अप्रैल-जून तिमाही में दर्ज 5.6 अरब डॉलर से कम था। जून तिमाही में विदेशों में रह रहे भारतीयों की तरफ से भेजे गए पैसों में भी उछाल दर्ज किया गया है। इस दौरान विदेश से भारत भेजे गए पैसे अप्रैल-जून 2023 के 27.1 अरब डॉलर से बढ़कर इस साल 29.5 अरब डॉलर हो गए। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रवाह भी पिछली तिमाही में बढ़कर 6.3 अरब डॉलर हो गया जबकि पिछले साल ये 4.7 अरब डॉलर था।

पीटीआई इनपुट्स के साथ

Latest Business News





Source link

1614370cookie-checkदेश का करेंट अकाउंट डेफिसिट बढ़कर GDP का 1.1% हुआ, RBI ने बताई ये बड़ी वजह
Artical

Comments are closed.

Bihar: Minister Renu Devi Targets Tejashwi Yadav Leader Who Himself Is 9th Pass Is Distributing Pens To Childr – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar:तेजस्वी पर मंत्री रेणु देवी का निशाना, बोलीं     |     Bareilly News: पीएसी के हेड कांस्टेबल की सिर में चोट लगने से मौत, ठोकर लगने से जमीने पर गिरे थे     |     Delhi News: पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर देशभर के बेरोजगारों से ठगी, चार गिरफ्तार     |     Indore: अश्लील वीडियो शेयर कर रहा था इंदौर का ऑटो चालक, अमेरिका से आई शिकायत पर पकड़ा     |     Rajasthan Political News Chief Minister Bhajan Lal Sharma Took A Jibe At Congress – Amar Ujala Hindi News Live     |     Arvind Sharma Reached Rohtak: Hit Back At Dushyant Chautala, Said- Who Stopped You From Meeting Cm – Amar Ujala Hindi News Live – रोहतक पहुंचे अरविंद शर्मा:दुष्यंत चौटाला पर किया पलटवार, बोले     |     इंग्लैंड में ईशान किशन ने रिक्शे में भोजपुरी गाने पर किया डांस, तुरंत वायरल हो गया वीडियो     |     Aap Ki Adalat: एक फोन कॉल से चमक उठे कैलाश खेर की किस्मत के तारे, ऐसे मिला था फिल्मों में पहला ब्रेक     |     Psychopath ‘Mango’ terror in Kolkata college, say juniors | India News     |     Land Dispute: Student Killed Six Injured In Poisonous Arrows And Firing – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088