Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Hindu New Year 2025 Starts With Chaitra Navratri 2025 Now Know About Chaiti Chhath Puja 2025 - Amar Ujala Hindi News Live School Holidays 2025 : छात्रों के लिए खुशखबरी, अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा भरपूर छुट्टियों का लाभ Js University Chancellor Dr Sukesh Yadav And Registrar Will Be Taken On Police Remand - Amar Ujala Hindi News Live The Nine-day Festival Began In Temples With The Worship Of Maa Shailputri - Amar Ujala Hindi News Live Chhatarpur News: A Young Man Was Shot Dead In A Dispute Over A Platform - Chhatarpur News Rajasthan News: Special Train Service For Passengers During Summer Vacation, Railways Announced Special Trains - Amar Ujala Hindi News Live Hisar: अग्रोहा में शाह का आगमन कल, केंद्रीय गृहमंत्री के कार्यक्रम स्थल के दो किलोमीटर दायरे में धारा 163 लागू Bulldozers Will Be Run On 259 Properties Built From Drugs In Himachal Details Of The Network Also Sought - Amar Ujala Hindi News Live Watch: PM Modi pays tribute to RSS founder Keshav Baliram Hedgewar in Nagpur, meets Mohan Bhagwat | India News आशीष नेहरा बुरी तरह से हुए आगबबूला, इस खिलाड़ी के आउट होते ही खोया आपा; आया तेज गुस्सा

चीनी लहसुन मार्केट में आने से किसानों को हो रही चिंता, जानिए किस कीमत पर बिक रहा


चीनी लहसुन- India TV Paisa

Photo:FILE चीनी लहसुन

चीनी लहसुन की अधिकता से कर्नाटक के किसान चिंतित हैं। दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ जिलों के टू-टियर के शहरों और छोटे कस्बों में चीन से आयातित लहसुन की अधिकता है, जिससे क्षेत्र के किसान चिंतित हैं। मंगलवार को व्यापारियों और उत्पादकों ने शिवमोगा के बाजारों में चीनी लहसुन की भरमार पर निराशा जताई थी। व्यापारियों की शिकायतों के बाद, उडुपी नगर आयुक्त बी रायप्पा ने एक थोक व्यापारी के परिसर पर छापा मारा और आदि उडुपी में कृषि उपज और पशुधन बाजार समिति (एपीएमसी) यार्ड से पांच क्विंटल चीनी लहसुन जब्त किया।

चीनी लहसुन 50 रुपये किलो

उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि चीनी लहसुन की वैधता सुनिश्चित करने के बाद ही वह इसे बाजार में उतारेंगे। व्यापारियों ने कहा कि भारतीय लहसुन की कीमत 250 रुपये प्रति किलो है, जबकि चीनी लहसुन 50-60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राहक चीनी लहसुन को इसलिए पसंद करते हैं, क्योंकि यह बड़ा होता है और इसे छीलना और कुचलना आसान होता है। मंगलुरु में एपीएमसी अधिकारियों के अनुसार, चीनी लहसुन थोक विक्रेताओं के पास मौजूद व्यापार लाइसेंस के तहत बाजार में आया है।

गिर जाएंगी भारतीय लहसुन की कीमतें

उन्होंने कहा कि खुदरा व्यापारियों को चीनी लहसुन का व्यापार करने के लिए विशेष व्यापार लाइसेंस की आवश्यकता नहीं है। पुराने बंदरगाह क्षेत्र के एक थोक व्यापारी मोहम्मद इशाक ने पीटीआई-भाषा को बताया कि चीनी लहसुन भारतीय बाजार में समय-समय पर दिखाई देता है। हालांकि, उनके अनुसार, यह बाजार में मूल्य स्तर को संतुलित करता है। इशाक ने कहा कि चीनी लहसुन की आमद के कारण भारतीय लहसुन के दाम घटकर 175 से 150 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ जाएंगे। भारतीय लहसुन अभी 200-225 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रहा है।

(भाषा)

Latest Business News





Source link

1624110cookie-checkचीनी लहसुन मार्केट में आने से किसानों को हो रही चिंता, जानिए किस कीमत पर बिक रहा
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Hindu New Year 2025 Starts With Chaitra Navratri 2025 Now Know About Chaiti Chhath Puja 2025 – Amar Ujala Hindi News Live     |     School Holidays 2025 : छात्रों के लिए खुशखबरी, अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा भरपूर छुट्टियों का लाभ     |     Js University Chancellor Dr Sukesh Yadav And Registrar Will Be Taken On Police Remand – Amar Ujala Hindi News Live     |     The Nine-day Festival Began In Temples With The Worship Of Maa Shailputri – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chhatarpur News: A Young Man Was Shot Dead In A Dispute Over A Platform – Chhatarpur News     |     Rajasthan News: Special Train Service For Passengers During Summer Vacation, Railways Announced Special Trains – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hisar: अग्रोहा में शाह का आगमन कल, केंद्रीय गृहमंत्री के कार्यक्रम स्थल के दो किलोमीटर दायरे में धारा 163 लागू     |     Bulldozers Will Be Run On 259 Properties Built From Drugs In Himachal Details Of The Network Also Sought – Amar Ujala Hindi News Live     |     Watch: PM Modi pays tribute to RSS founder Keshav Baliram Hedgewar in Nagpur, meets Mohan Bhagwat | India News     |     आशीष नेहरा बुरी तरह से हुए आगबबूला, इस खिलाड़ी के आउट होते ही खोया आपा; आया तेज गुस्सा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088