Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

तीसरे विश्व युद्ध की आहट से पहले फट गया जापान के हवाई अड्डे पर दफन World War 2 का बम, 80 उड़ानें रद्द


जापान में फटा द्वितीय विश्व युद्ध का बम (फाइल)- India TV Hindi

Image Source : X @MARIONAWFAL
जापान में फटा द्वितीय विश्व युद्ध का बम (फाइल)

टोकियोः जापान के हवाई अड्डे पर उस वक्त हड़कंप मच गया। जब यहां जमीन में दफन द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक बम अचानक फट गया। इससे जमीन में विशाल गड्ढा हो गया। इससे एयरपोर्ट के अधिकारियों और हवाई यात्रियों की हवा खराब हो गई। जांच में पता चला कि यह एक अमेरिकी बम था, जो जापानी हवाई अड्डे पर द्वितीय विश्वयुद्ध के समय से दफन था, लेकिन आज उसमें विस्फोट हो गया। इससे ‘टैक्सीवे’ में बड़ा गड्ढा हो गया और 80 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जापानी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह बम ऐसे वक्त फटा है, जब दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की आहट महसूस कर रही है। 

भूमि एवं परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी जापान के मियाज़ाकी हवाई अड्डे पर जब बम विस्फोट हुआ, तब वहां कोई विमान नहीं था। इससे बड़ा हादसा होते बच गया। अधिकारियों ने बताया कि आत्मरक्षा बलों और पुलिस द्वारा की गई जांच से पुष्टि हुई है कि विस्फोट 500 पाउंड के अमेरिकी बम से हुआ था और अब कोई खतरा नहीं है। वे यह पता लगा रहे हैं कि अचानक विस्फोट किस वजह से हुआ। पास के एक एविएशन स्कूल द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में विस्फोट से डामर के टुकड़े हवा में फव्वारे की तरह उछलते हुए दिखाई दिए।

विस्फोट के बाद हुआ गड्ढा

जिस जगह पर बम विस्फोट हुआ, वहां एक बड़ा गड्ढा बन गया। जापानी टेलीविज़न पर प्रसारित वीडियो में ‘टैक्सीवे’ में एक गहरा गड्ढा दिखाई दिया। मुख्य कैबिनेट सचिव योशिमासा हयाशी ने कहा कि हवाई अड्डे पर 80 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं तथा उम्मीद है कि बृहस्पतिवार सुबह तक परिचालन फिर से शुरू हो जाएगा। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना द्वारा गिराए गए कई बम बरामद हुए हैं, जो नहीं फटे हैं। (भाषा)

यह भी पढ़ें

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के हेड क्वॉर्टर समेत 150 ठिकानों को उड़ाया, कई आतंकी ढेर




ईरान के हमले से तेल अवीव में हुई कितनी मौतें और नुकसान, इजरायली विदेश मंत्रालय का आया पहला बयान

Latest World News





Source link

1625410cookie-checkतीसरे विश्व युद्ध की आहट से पहले फट गया जापान के हवाई अड्डे पर दफन World War 2 का बम, 80 उड़ानें रद्द
Artical

Comments are closed.

CSK vs MI: आखिरी ओवर में चेन्नई को मिली रोमांचक जीत, मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया     |     Judge cash row: Probe against Yashwant Varma may not conclude early, Delhi fire chief may be asked to explain ‘U-turn’ | India News     |     Patna: Nitish Welcomed Many Ministers, Public Representatives Including Governor Arif Khan In Daawat-e-iftar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up: Bjp Will Celebrate The Achievements Of 8 Years Of Yogi Government, Celebrations Will Be Held From Tomorrow – Amar Ujala Hindi News Live     |     Damoh News: Nauradehi Tigress N-6 Returned To Her Home After 12 Days From Damoh – Damoh News     |     Foreign Or Bangladeshi Hand In Nagpur Communal Violence? Cm Fadnavis Answered News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Barmer News: Big Disclosure Of Poppy Smuggling In Barmer, 730 Kg Poppy Husk And Weapon Recovered From Cash Van – Amar Ujala Hindi News Live     |     DC vs LSG: बल्लेबाज या गेंदबाज, विशाखापट्टनम की पिच पर कौन करेगा राज, पढ़ें पूरी रिपोर्ट     |     BJP picks Union minister Rajeev Chandrasekhar as state president for new Kerala push | India News     |     Patna News: Huge Demand For Revenue Map In Bihar Day Celebration, 250 People Took Map Of Their Village – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088