Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
21 महीने के FD पर मिलेगा 7.20% रिटर्न, देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन, नए रेट लागू, यहाँ करें चेक  Bihar News : President Draupadi Murmu Awarded Vikrant Kumar Shaurya Chakra Naxal Attack Darbhanga Bihar - Amar Ujala Hindi News Live यूपी: जून से शुरू होगा नोएडा की अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी का निर्माण, सीएम योगी करेंगे शिलान्यास Farmer Kills Laborer With Scorpio Over Burnt Motor Harda Madhya Pradesh - Amar Ujala Hindi News Live Six People Injured Due To Falling Of Electricity Poles And Trees Due To Storm; Fire Broke Out At Many Places - Amar Ujala Hindi News Live Sonipat: मेजर आशीष दहिया को मिला शौर्य चक्र, खूंखार आतंकी को किया था ढेर, पुलवामा में चलाया था ऑपरेशन Fares Of Chartered Buses For Private Schools Have Been Reduced, Now It Will Cost This Much, Decision Taken On - Amar Ujala Hindi News Live भारत के नए टेस्ट शुभमन गिल का इंग्लैंड के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड, सिर्फ बना पाए हैं इतने रन मुकुल देव के निधन की खबर सुन भावुक हुए सलमान खान, तस्वीर शेयर कर लिखा- 'याद आओगे भाई' हीरा उद्योग को राहत पैकेज मिला, निवेश पर ब्याज सब्सिडी समेत मिलेगी ये राहत

Shardiya Navratri: Water Offered In Saharsa Chandika Temple Has Become A Mystery, Durga Puja, Bihar News – Amar Ujala Hindi News Live


Shardiya Navratri: Water offered in Saharsa Chandika temple has become a mystery, Durga Puja, Bihar News

मां चंडिका मंदिर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शारदीय नवरात्रि को नौ दिवसीय उत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिसके पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना का विधान है। हर जगह मंदिर से लेकर पंड़ालों में माता विराजमान हो चुकी है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती हैं, जिसमें दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा को समर्पित है। शारदीय नवरात्र में सहरसा जिले के सोनबरसा प्रखंड स्थित विराटपुर गांव में अवस्थित चंडिका स्थान में पूजा का खास महत्व है। नवरात्र के अवसर पर यहां दूर-दूर से लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यह एक पौराणिक और ऐतिहासिक मंदिर है। आइए जानते हैं इसके बारे में…

Trending Videos

पांडवों ने भी यहां मां चंडी की पूजा की थी

मां चंडिका मंदिर (चंडिका स्थान) का महाभारत काल से गहरा संबंध है। मान्यताओं के अनुसार, महाभारत के अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने भी यहां मां चंडी की पूजा की थी और विजयश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया था। मां चंडिका स्थान से जुड़ी एक और रहस्यमयी परंपरा है। यहां पूजा के दौरान चढ़ाया जाने वाला जल कहां जाता है, इसका रहस्य आज तक सुलझ नहीं पाया है। कई बार विशेषज्ञ अभियंताओं की टीम ने इस रहस्य को समझने का प्रयास किया, लेकिन अब तक इसका पता नहीं चल सका। यह रहस्य भक्तों के विश्वास और आस्था को और मजबूत करता है, जो इसे एक अद्भुत स्थान बनाता है।

पांडवों ने युद्ध में विजय प्राप्त करने की प्रार्थना की

कहा जाता है कि जब पांडव अज्ञातवास के लिए निकले थे, तब वे विराटपुर गांव पहुंचे। उस समय उन्होंने मां चंडी की आराधना की और युद्ध में विजय प्राप्त करने की प्रार्थना की। लगातार पूजा और साधना के बाद, मां चंडी ने पांडवों को दर्शन दिए और उन्हें महाभारत के निर्णायक युद्ध में जीत का आशीर्वाद दिया। यह मान्यता आज भी इस स्थान की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता को बढ़ाती है। मां चंडिका स्थान का ऐतिहासिक महत्व तब और बढ़ गया जब पुरातत्व विभाग ने यहां खुदाई की और हजारों वर्षों पुराने अवशेष प्राप्त किए। यह प्रमाणित करता है कि यह मंदिर वास्तव में एक प्राचीन स्थल है, जो संभवतः महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। खुदाई के दौरान मिले अवशेष इस स्थान की प्राचीनता और यहां की धार्मिक परंपराओं की गहराई को दर्शाते हैं। पुरातत्व विभाग ने दो बार यहां सर्वेक्षण किया, जिससे मंदिर के ऐतिहासिक महत्व की पुष्टी होती हैं।



Source link

1635230cookie-checkShardiya Navratri: Water Offered In Saharsa Chandika Temple Has Become A Mystery, Durga Puja, Bihar News – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

21 महीने के FD पर मिलेगा 7.20% रिटर्न, देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन, नए रेट लागू, यहाँ करें चेक      |     Bihar News : President Draupadi Murmu Awarded Vikrant Kumar Shaurya Chakra Naxal Attack Darbhanga Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |     यूपी: जून से शुरू होगा नोएडा की अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी का निर्माण, सीएम योगी करेंगे शिलान्यास     |     Farmer Kills Laborer With Scorpio Over Burnt Motor Harda Madhya Pradesh – Amar Ujala Hindi News Live     |     Six People Injured Due To Falling Of Electricity Poles And Trees Due To Storm; Fire Broke Out At Many Places – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sonipat: मेजर आशीष दहिया को मिला शौर्य चक्र, खूंखार आतंकी को किया था ढेर, पुलवामा में चलाया था ऑपरेशन     |     Fares Of Chartered Buses For Private Schools Have Been Reduced, Now It Will Cost This Much, Decision Taken On – Amar Ujala Hindi News Live     |     भारत के नए टेस्ट शुभमन गिल का इंग्लैंड के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड, सिर्फ बना पाए हैं इतने रन     |     मुकुल देव के निधन की खबर सुन भावुक हुए सलमान खान, तस्वीर शेयर कर लिखा- ‘याद आओगे भाई’     |     हीरा उद्योग को राहत पैकेज मिला, निवेश पर ब्याज सब्सिडी समेत मिलेगी ये राहत     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088