Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

तो दोबारा बनाना होगा; गुजरात के बुलडोजर ऐक्शन पर SC ने कही बड़ी बात


सर्वोच्च अदालत ने कहा कि यदि यह पाया गया कि उसके आदेश की अवमानना करते हुए ढांचों को ध्वस्त किया गया है तो उन्हें दोबारा बनाने का आदेश दिया जाएगा।

Sudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, पीटीआईFri, 4 Oct 2024 08:39 AM
share Share

गुजरात के सोमनाथ मंदिर के पास हुए बुलडोजर ऐक्शन पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। मुस्लिम संगठन की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च अदालत ने कहा कि यदि यह पाया गया कि उसके आदेश की अवमानना करते हुए ढांचों को ध्वस्त किया गया है तो उन्हें दोबारा बनाने का आदेश दिया जाएगा।

जस्टिस बीआर गवई और केवी विश्वनाथन की बेंच उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसे यह आरोप लगाते हुए दायर किया गया है कि अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के 17 सितंबर के आदेश का उल्लंघन करते हुए संपत्तियों को तोड़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने उस दिन बिना अनुमति संपत्तियों के ध्वस्तीकरण पर रोक लगाई थी। किसी अपराध के आरोपियों की संपत्तियों को तोड़ने से भी रोका गया था।

याचिकाकर्ता समस्त पाटनी मुस्लिम जमात की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े ने कहा कि सर्वोच्च अदालत के आदेश के बावजूद गुजरात में ढांचों को प्रशासन ने तोड़ा। गुजरात सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि ढांचे समुद्र के किनारे थे और सोमनाथ मंदिर से 340 मीटर दूर थे। उन्होंने कहा, ‘लॉर्डशिप यह आपकी ओर से दिए गए अपवाद की श्रेणी में है।’



Source link

1637150cookie-checkतो दोबारा बनाना होगा; गुजरात के बुलडोजर ऐक्शन पर SC ने कही बड़ी बात
Artical

Comments are closed.

फिर दिखा RBI का एक्शन, 6 फाइनेंस कंपनियों पर गिरी गाज, लाइसेंस रद्द, व्यवसाय की अनुमति नहीं, देखें लिस्ट      |     Ahmedabad plane crash: ‘Her phone still rings’ – Manipur family clings to hope for 20-year-old cabin crew | India News     |     Muzaffarpur Bihar News: Women Cut Private Part Of Men Who Inter In Her House And Do Wrong – Bihar News     |     Meerut: When Got Tested For Fever, The Report Came Back Corona Positive – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand: Youth Who Came On A Trip With The Former Student Union President Beat Him Up Police Detain Three – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore Weather Rain Barish Imd Alert Mausam Temperature News Update – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan Banswara Doctor Pradeep Joshi His Wife And Three Children Died In Ahmedabad Plane Crash – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haryana Woman Anju Sharma Died In Gujrat Plane Crash – Amar Ujala Hindi News Live     |     Shimla News: टीमेट की मौत पर बिजली बोर्ड के अधिकारियों के खिलााफ केस दर्ज     |     वेस्टइंडीज खेलेगी ICC रैंकिंग नंबर-18 टीम से T20I सीरीज, इस देश में होगा दोनों टीमों के बीच मुकाबला     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088