Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
24 घंटे बाद बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम , फिर बादल बारिश का अलर्ट, आज 15 जिलों में हीटवेव की चेतावनी, जानें IMD का नया अपडेट Amrit Bharat Train: शुक्रवार को एलटीटी से तो रविवार को सहरसा से खुलेगी अमृत भारत ट्रेन; जानिए, क्या है शेड्यूल UP: भाजपा नेता की हत्या में यादव बंधु गिरफ्तार, बेशकीमती प्लाॅट का था विवाद; शूटरों ने मारी गोली Uttarakhand: गर्मी और चारधाम यात्रा के बीच बिजली आपूर्ति की चुनौती, UPCL में हाई अलर्ट, छुट्टियां रद्द Investigative Committee Under Suspicion - Damoh News Rajasthan News: Hanuman Beniwal Increased The Tension Of The Government, Announced Agitation From 26th - Amar Ujala Hindi News Live Haryana Weather: दिन का पारा 45 डिग्री के पार जाने की संभावना, 29 अप्रैल तक लू के संबंध में येलो अलर्ट जारी Himachal: डबललेन होगी 170 किमी लंबी तांदी-संसारीनाला सड़क, 19 पुल बनेंगे, सेना और पर्यटन के लिए फायदेमंद CSK vs SRH Aaj Ka Match Kaun Jitega: चेन्नई या हैदराबाद कौन सी टीम जीतेगी ये मुकाबला, जानें आंकड़ों में कौन भारी Aadhaar Card देकर भूल गए हैं, कहीं गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा? Online ऐसे करें पता

Bihar Assembly Elections 2025: Vip Chief Mukesh Sahni Nishad Sankalp Yatra Samastipur, India Alliance News – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar News:vip प्रमुख मुकेश सहनी बोले


Bihar Assembly Elections 2025: VIP chief Mukesh Sahni Nishad Sankalp Yatra Samastipur, India Alliance News

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने समस्तीपुर में निषाद संकल्प यात्रा के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। सहनी को ‘सन ऑफ मल्लाह’ के नाम से जाना जाता है। वीआईपी प्रमुख ने इंडिया गठबंधन को मजबूत करने और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने का संकल्प लिया। सहनी ने कहा कि निषाद समाज अब अपने अधिकार की लड़ाई के लिए तैयार है और सरकार में हिस्सेदारी लेकर अपने समाज को आगे बढ़ाएगा।

Trending Videos

 

बाढ़ की समस्या पर सरकार पर निशाना

मुकेश सहनी ने बिहार में बाढ़ की समस्या पर सरकार की विफलता पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि बिहार, जो कृषि, पशुधन और प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है, आज भी देश के सबसे पिछड़े राज्यों में गिना जाता है। हर साल बाढ़ के कारण जनता को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में गरीबों को मरने के लिए छोड़ देती है। आपदा विभाग पिछले 20 सालों में भी बाढ़ से निजात दिलाने में असमर्थ रहा है।

 

वीआईपी पार्टी की उपलब्धियां

सहनी ने अपने कार्यकाल के दौरान वीआईपी पार्टी की उपलब्धियों का जिक्र कर कहा कि जब उनकी पार्टी को सरकार में काम करने का मौका मिला, तो कुछ ही महीनों में पशुपालन और मत्स्य पालन से जुड़े कई लंबित कार्य पूरे किए गए। हालांकि, आज मछुआरों के लिए तालाब आवंटन और मछलियों की बिक्री के लिए बाजार की सुविधा नहीं है, जिससे निषाद समाज परेशान है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार में हिस्सेदारी लेकर अपने समाज के लोगों को सशक्त बनाया जाए।

 

2025 के विधानसभा चुनाव पर फोकस

मुकेश सहनी ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और एक मजबूत सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव गरीबों, अतिपिछड़ों और वंचितों के अधिकार की लड़ाई है। सहनी ने सभी कार्यकर्ताओं को ‘अपने बलबूते सरकार बनाओ और अधिकार पाओ’ का संकल्प दिलाते हुए निषाद समाज के सपनों को पूरा करने का आह्वान किया।

 

हर जिले में समीक्षा बैठकें

जानकारी के मुताबिक, मुकेश सहनी हर जिले में रात्रि विश्राम कर पार्टी के जिला पदाधिकारियों से मिलकर बूथ स्तर पर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि निषाद समाज अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़कर बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए और अपने समाज के हितों की रक्षा कर सके।



Source link

1670940cookie-checkBihar Assembly Elections 2025: Vip Chief Mukesh Sahni Nishad Sankalp Yatra Samastipur, India Alliance News – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar News:vip प्रमुख मुकेश सहनी बोले
Artical

Comments are closed.

24 घंटे बाद बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम , फिर बादल बारिश का अलर्ट, आज 15 जिलों में हीटवेव की चेतावनी, जानें IMD का नया अपडेट     |     Amrit Bharat Train: शुक्रवार को एलटीटी से तो रविवार को सहरसा से खुलेगी अमृत भारत ट्रेन; जानिए, क्या है शेड्यूल     |     UP: भाजपा नेता की हत्या में यादव बंधु गिरफ्तार, बेशकीमती प्लाॅट का था विवाद; शूटरों ने मारी गोली     |     Uttarakhand: गर्मी और चारधाम यात्रा के बीच बिजली आपूर्ति की चुनौती, UPCL में हाई अलर्ट, छुट्टियां रद्द     |     Investigative Committee Under Suspicion – Damoh News     |     Rajasthan News: Hanuman Beniwal Increased The Tension Of The Government, Announced Agitation From 26th – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haryana Weather: दिन का पारा 45 डिग्री के पार जाने की संभावना, 29 अप्रैल तक लू के संबंध में येलो अलर्ट जारी     |     Himachal: डबललेन होगी 170 किमी लंबी तांदी-संसारीनाला सड़क, 19 पुल बनेंगे, सेना और पर्यटन के लिए फायदेमंद     |     CSK vs SRH Aaj Ka Match Kaun Jitega: चेन्नई या हैदराबाद कौन सी टीम जीतेगी ये मुकाबला, जानें आंकड़ों में कौन भारी     |     Aadhaar Card देकर भूल गए हैं, कहीं गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा? Online ऐसे करें पता     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088