Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar Board 10th Result 2025: Garage Mechanic's Daughter Priya Kumari Brings Glory To Vaishali - Amar Ujala Hindi News Live Budaun News: पुलिस बल लेकर जमीन की पैमाइश कराने पहुंचे अफसर, वकीलों ने किया विरोध, नारेबाजी Bihar Election 2025: Bihar Turned Doobta Under Lalu Prasad's Rule, Jp Nadda Says In Bihar Diwas Program - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar Election:बिहार दिवस को छोड़ लालू पर तंज कसने लगे नड्डा; तेज... Mp News: Meat Shops Will Remain Closed For Four Days In Bhopal, Municipal Corporation Issued Order - Amar Ujala Hindi News Live Tejaji Statue Vandalised Case Tension In Jaipur People Came Out On Streets Vasundhara Gehlot Beniwal What Said - Amar Ujala Hindi News Live हिमाचल: मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को छह महीने का सेवा विस्तार GT vs MI Live Score: दोनों टीमों की नजरें पहली जीत पर, थोड़ी देर में होगा टॉस शाहरुख खान की वो हीरोइन, जिसने पूरे करियर में की सिर्फ एक फिल्म, 50000 करोड़ के मालिक से रचाई है शादी हो गया कमाल, ChatGPT से अब फ्री में बना सकते हैं Studio Ghibli Style AI इमेज, यह है प्रॉसेस टैनिंग और सनबर्न से छुटकारा पाने के लिए चावल के आटे में मिलाएं ये एक चीज़ और लगाएं चेहरे पर, मिलेगा इंस्टेंट निखार

Best places to visit on Dussehra for watching Ravan Dahan in Delhi NCR दूर-दूर तक मशहूर है दिल्ली / NCR की इन 5 जगहों का रावण दहन, इस दशहरा दोस्तों और परिवार संग देख आएं अद्भुत नजारा, Travel news in Hindi


दशहरा के दिन रावण दहन देखने का प्लान बना रहे हैं तो दिल्ली/ NCR की ये 5 फेमस जगहें विजिट करना ना भूलें। यहां रावन दहन का ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिलता है कि आप इसे भूल नहीं पाएंगे।

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तानThu, 10 Oct 2024 07:58 AM
share Share

12 अक्टूबर को पूरे देश में दशहरा का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। ये त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन देश के लगभग हर हिस्से में जगह-जगह मेले का आयोजन होता है, जिसमें रावण का पुतला बनाकर उसका दहन किया जाता है। देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के जिलों में भी दशहरे के त्योहार का भव्य आयोजन किया जाता है। दिल्ली/एनसीआर में कई ऐसे प्लेसेज हैं, जहां के दशहरे का मेला और रावण दहन बहुत ही पॉपुलर है। अगर इस बार आप दिल्ली/एनसीआर में दशहरा सेलिब्रेट कर रहे हैं, तो दशहरे का पूरा आनंद लेने के लिए इन प्लेसेज को जरुर विजिट करें।

रामलीला मैदान

दिल्ली/एनसीआर के दशहरा सेलिब्रेशन की बात की जाए तो इसमें रामलीला मैदान का नाम सबसे ऊपर आता है। यहां का रावण दहन बेस्ट माना जाता है। दिल्ली के रामलीला मैदान के रावण दहन को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। दशहरे के दिन यहां भव्य मेले का आयोजन होता है, जहां रावण का विशालकाय पुतला बनाया जाता है और भव्य तरीके से इसका दहन होता है। यहां के रावण दहन को लाइव टेलीकास्ट भी किया जाता है।

लाल किला मैदान

दिल्ली के लाल किला मैदान का रावण दहन भी बहुत पॉपुलर है। यहां के रावण दहन को देखने के लिए दिल्ली/एनसीआर के साथ-साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से भी लोग पहुंचते हैं। दशहरे के दिन यहां भव्य मेले का आयोजन होता है और रावण दहन किया जाता है। यहां के दशहरे के आयोजन की सबसे खास बात है कि इसमें रावण दहन के साथ, लव कुश लीला का भी विशेष आयोजन किया जाता है जिसे देखने के लिए दूर-दूर से दर्शक आते हैं।

पंजाबी बाग

दिल्ली के पंजाबी बाग में भी दशहरे के दिन भव्य मेले का आयोजन किया जाता है और रावण का विशालकाय पुतला बनाकर उसका दहन किया जाता है। यहां के मेले की सुंदर सजावट लोगों का ध्यान आकर्षित करती है। पंजाबी बाग के मेले में आप तरह-तरह की चीजों की खरीददारी कर सकते हैं। इसके अलावा यहां कई तरह की राइड्स को भी एंजॉय कर सकते हैं।

स्वर्ण जयंती पार्क (रोहिणी सेक्टर 11)

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 11 के स्वर्ण जयंती पार्क में भी दशहरे के मेले का भव्य आयोजन होता है। इस मेले में आप अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ एंजॉय कर सकते हैं। यहां का रावण दहन भी बहुत ही पॉपुलर है, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ती है। यहां पर रावण के बहुत ही भव्य और विशाल पुतले का दहन किया जाता है।

नोएडा स्टेडियम

दिल्ली/एनसीआर में स्थित नोएडा स्टेडियम में भी दशहरे का बहुत ही ग्रैंड आयोजन किया जाता है। यहां का दशहरा बहुत ही खास होता है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। पिछले साल नोएडा स्टेडियम में रावण के 70 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया गया था। हर साल यहां पर इसी तरह रावण का बहुत ही बड़ा पुतला बनाया जाता है। अगर आप दशहरे का अद्भुत नजारा देखना चाहते हैं तो नोएडा स्टेडियम बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।



Source link

1674000cookie-checkBest places to visit on Dussehra for watching Ravan Dahan in Delhi NCR दूर-दूर तक मशहूर है दिल्ली / NCR की इन 5 जगहों का रावण दहन, इस दशहरा दोस्तों और परिवार संग देख आएं अद्भुत नजारा, Travel news in Hindi
Artical

Comments are closed.

Bihar Board 10th Result 2025: Garage Mechanic’s Daughter Priya Kumari Brings Glory To Vaishali – Amar Ujala Hindi News Live     |     Budaun News: पुलिस बल लेकर जमीन की पैमाइश कराने पहुंचे अफसर, वकीलों ने किया विरोध, नारेबाजी     |     Bihar Election 2025: Bihar Turned Doobta Under Lalu Prasad’s Rule, Jp Nadda Says In Bihar Diwas Program – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar Election:बिहार दिवस को छोड़ लालू पर तंज कसने लगे नड्डा; तेजस्वी तो पैदा भी नहीं हुए थे     |     Mp News: Meat Shops Will Remain Closed For Four Days In Bhopal, Municipal Corporation Issued Order – Amar Ujala Hindi News Live     |     Tejaji Statue Vandalised Case Tension In Jaipur People Came Out On Streets Vasundhara Gehlot Beniwal What Said – Amar Ujala Hindi News Live     |     हिमाचल: मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को छह महीने का सेवा विस्तार     |     GT vs MI Live Score: दोनों टीमों की नजरें पहली जीत पर, थोड़ी देर में होगा टॉस     |     शाहरुख खान की वो हीरोइन, जिसने पूरे करियर में की सिर्फ एक फिल्म, 50000 करोड़ के मालिक से रचाई है शादी     |     हो गया कमाल, ChatGPT से अब फ्री में बना सकते हैं Studio Ghibli Style AI इमेज, यह है प्रॉसेस     |     टैनिंग और सनबर्न से छुटकारा पाने के लिए चावल के आटे में मिलाएं ये एक चीज़ और लगाएं चेहरे पर, मिलेगा इंस्टेंट निखार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088