Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Home Decoration Tips make easy Diwali DIYs from old waste material Diwali 2024: पुरानी चूड़ियां,साड़ी और बोतल से यूं सजाएं अपना घर, दिवाली पर नहीं खरीदने पड़ेंगे महंगे सामान, लाइफस्टाइल


दिवाली पर हर कोई अपने घर को सजाता है पर इसके लिए खर्च करने पड़ते हैं ढेर सारे पैसे। लेकिन क्या हो अगर घर पर बेकार पड़ी चीजों से ही अपने आशियाने को खूबसूरत सा लुक दे दिया जाए।

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तानThu, 10 Oct 2024 11:51 AM
share Share

दिवाली का त्योहार हिंदुओं के लिए बहुत ही खास होता है। इस त्योहार पर घर को खूबसूरत तरीके से सजाकर माता लक्ष्मी के आगमन की तैयारी की जाती है। इस फेस्टिवल को अगर डेकोरेशन का त्योहार कहा जाए तो गलत नहीं होगा, क्योंकि इस खास त्योहार पर छोटी सी झोपड़ी में रहने वाले लोगों से लेकर, बड़े महलों में रहने वाले लोग, सभी अपने घर को सुंदर से सुंदर सजाने की कोशिश करते हैं। इस त्योहार पर सबकी चाहत होती है कि उनका घर सबसे खूबसूरत लगे। इसके लिए तरह-तरह के डेकोरेटिव आइटम खरीदकर घर की सजावट की जाती है, लेकिन इसमें काफी पैसा भी खर्च हो जाता है। इस खर्चे से बचने के लिए, यहां ऐसे आइडियाज शेयर किए गए हैं, जिनकी मदद से आप घर में पड़े फालतू के समान से ही दीपावली की डेकोरेशन में चार चांद लगा सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे

पुरानी साड़ियों से सजाएं सीढियां और दीवारें

लगभग हर घर में कुछ पुरानी साड़ियां होती हैं जिनका पहनने में इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इन साड़ियों का इस्तेमाल घर को डेकोरेट करने के लिए किया जा सकता है। सीढ़ियों और कमरे की दीवारों को सजाने के लिए रंग-बिरंगी साड़ियां इस्तेमाल में लाई सकती हैं। सीढ़ी की ग्रिल पर रंग-बिरंगी साड़ियों को लपेटकर इसे खूबसूरत लुक दे सकते हैं। इसके लुक को एनहांस करने के लिए इसमें कलरफुल लाइट भी लगाई जा सकती हैं। इसके अलावा कमरे की किसी एक खाली दीवार को डेकोरेट करने के लिए इस पर अलग-अलग साड़ियों को पर्दे के रूप में लटका सकते हैं और इस पर झालर सजा कर खूबसूरत लुक दे सकते हैं।

पुरानी चूड़ियों से बनाएं खूबसूरत वॉल हैंगिंग

सबके घर में पुरानी चूड़ियां तो जरूर होंगी। इस दिवाली इन्हीं पुरानी चूड़ियों का इस्तेमाल करके घर पर ही खूबसूरत वॉल हैंगिंग बना कर तैयार करें। इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी और ये देखने में बेहद खूबसूरत और यूनिक लगेगी। वॉल हैंगिंग बनाने के लिए पहले ढेर सारी चूड़ियां लें। अब अलग-अलग चूड़ियों को अलग-अलग रंग की ऊन से लपेट दें। अब एक शेप देते हुए, चूड़ियों को एक के ऊपर एक चिपकाएं। आप चाहें तो इसकी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इस पर अपने मनपसंद बीड्स, मोती और रिबन चिपका सकते हैं। वॉल हैंगिंग को टांगने के लिए इसमें ऊन के धागे से ही फंदा तैयार करें। आप इसे घर की किसी भी दीवार पर सजा सकते हैं।

प्लास्टिक की बॉटल से बनाएं खूबसूरत दीया स्टैंड

घर पर पड़ी पुराने प्लास्टिक की बॉटल की मदद से, दिवाली के लिए घर पर ही खूबसूरत दीया स्टैंड बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको प्लास्टिक की बॉटल के अलावा, कार्डबोर्ड, पेंटिंग कलर और कुछ बीड्स, मोती आदि की जरूरत पड़ेगी। दीया बनाने के लिए सबसे पहले कार्डबोर्ड को चार-पांच फूलों की शेप में काट लें। इसके बाद इसे ग्लिटर पेपर, मोतियों और बीड्स का इस्तेमाल करते हुए डेकोरेट कर लें। अब प्लास्टिक की बोतल को 3 से 4 पार्ट में गोल-गोल काट लें और इसे सिल्वर या गोल्डन लेस से कवर करते हुए डेकोरेट करें। अब बोतल के एक पार्ट पर कार्डबोर्ड का फूल वाला शेप चिपकाएं और इसी तरह एक के ऊपर एक बॉटल और शेप को चिपकाते जाएं। इस तरह से खूबसूरत दिया स्टैंड बनकर तैयार हो जाएगा। जिसे आप घर या मंदिर में सजा सकते हैं।

कांच की बॉटल में सजाएं दीया

अगर आपके घर में पुरानी कांच की बॉटल पड़ी हुई है तो इस दिवाली आप उसका इस्तेमाल दीया सजाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको कांच की बॉटल को अपने मनपसंद रंग से कलर कर देना है। कांच की छोटी सी बॉटल को कलर करने में ज्यादा प्रॉब्लम भी नहीं होगी। जब बॉटल का कलर सूख जाए तो आप इसके अंदर दीया जलाकर रख दें। यह देखने में बहुत ही खूबसूरत लगेगा। इसके अलावा कांच की छोटी बोतल को आप फूलदान के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।



Source link

1674960cookie-checkHome Decoration Tips make easy Diwali DIYs from old waste material Diwali 2024: पुरानी चूड़ियां,साड़ी और बोतल से यूं सजाएं अपना घर, दिवाली पर नहीं खरीदने पड़ेंगे महंगे सामान, लाइफस्टाइल
Artical

Comments are closed.

Himachal Fir Will Be Lodged For Spreading Rumours During Disaster Sharing False Information On Social Media – Amar Ujala Hindi News Live     |     पाकिस्तान का हुआ बेड़ा गर्क, T20I में पहली बार बांग्लादेश के सामने हुआ ऐसा हाल     |     कितने पढ़े-लिखे हैं 10वीं फेल शिल्पा शिरोडकर के पति? एजुकेशन जान लगेगा झटका     |     Agartala celebrates National Flag Day with patriotic fervor     |     ED issues fresh summons to Rana Daggubati in alleged illegal betting app case     |     IRFC के नेट प्रॉफिट में शानदार उछाल, स्टॉक्स में देखने को मिल सकता है तगड़ा एक्शन     |     CM Bhupendra Patel will chair state SWAGAT online Public Grievance Redressal program     |     Politics at play? Jagdeep Dhankhar’s ‘shock’ exit as VP turns critics into ‘well-wishers’; Congress seeks answers | India News     |     हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्डतोड़ शतक, इंग्लैंड के गेंदबाजों की लगाई क्लास     |     Bihar News : Cbi Arrested Commercial Superintendent And Parcel Booking Clerk At Railway Station Raxaul Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088