Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

how to tighten loose vagina after pregnancy do 3 exercises in daily routine प्रेग्नेंसी के बाद वजाइना में आ गया है ढीलापन तो रोजाना करें ये एक्सरसाइज, फिटनेस टिप्स


Exercise For Loose Vagina: प्रेग्नेंसी के बाद ढीली हो चुकी वजाइना अक्सर महिलाओं के लिए शर्मिंदगी का कारण बन जाती है। इससे बचने के लिए रोजाना इन 3 एक्सरसाइज को करने का अभ्यास करें।

प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के शरीर में काफी सारे बदलाव आते हैं। खासतौर पर पेट और वजाइना में ढीलापन होना बिल्कुल आम है। जिसकी वजह से ना केवल यूरिन पर कंट्रोल कम हो जाता है। बल्कि इंटीमेट होने पर भी आनंद की प्राप्ति कम होती है। ऐसे में कुछ एक्सरसाइज है जिनकी मदद से वजाइना के ढीलेपन को कम किया जा सकता है। जानें वो कौन सी एक्सरसाइज हैं जिन्हें रोजाना किया जाए तो वजाइना को टाइट किया जा सकता है।

कीगल एक्सरसाइज

कीगल एक्सरसाइज के बारे में ज्यादातर महिलाओं को जानकारी है। लेकिन इसे करने का सही तरीका पता होना भी जरूरी है। कीगल एक्सरसाइज को कहीं पर भी और किसी भी वक्त किया जा सकता है। रोजमर्रा की लाइफ में बैठकर किसी भी वक्त कीगल एक्सरसाइज की जा सकती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए बस इन स्टेप को फॉलो करें।

-सबसे पहले बैठ जाएं और एक्सरसाइज से पहले यूरिन पास कर लें, जिससे ब्लैडर खाली रहे।

-फिर प्राइवेट पार्ट्स की मसल्स को महसूस करते हुए तेजी से अंदर की तरफ खींचे।

-मसल्स को अंदर खींचने के साथ ही धीरे-धीरे कोशिश करें सांस लेने और छोड़ने की।

-रोजाना कम से कम 2-3 मिनट तक इस एक्सरसाइज को करें।

-इससे वजाइना की ढीली हो चुकी मसल्स को टाइट होने में मदद मिलती है।

ब्रिज पोज

-ब्रिज पोज प्रेग्नेंसी के बाद ढीली हुई वजाइना को भी टाइट करने में मदद करती है। बस इस एक्सरसाइज को करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और हिप-कमर को ऊपर की ओर उठाएं।

-इस दौरान ध्यान रहे कंधे जमीन को छूते रहें।

-अब दोनों घुटने के बीच में किसी कुशन या तकिया को दबाएं और उस पर प्रेशर दें।

-साथ ही सांसों को अंदर-बाहर करते रहें।

-ऐसा करने से जांघ से लेकर वजाइना की मसल्स में खिंचाव महसूस करें।

-ये एक्सरसाइज वजाइना के ढीलेपन को खत्म करने में मदद करती है।

शलभासन

-शलभासन योग मुद्रा ढीले वजाइना को टाइट करने में मदद कर सकती है। इस योगा पोज को करने के लिए पेट के बल लेटना होता है।

-उसके बाद कंधे, चेस्ट और सिर को उठाएं।

-इसके साथ ही पैरों को घुटनों सहित ऊपर की तरफ उठाएं और किसी टिड्डी जैसा पोज बनाएं।

-हाथों को नीचे यानी घुटनों के पास हवा में रखें।

-इस योगा पोज को करते हुए जांघ और वजाइना की मसल्स में खिंचाव महसूस करें और साथ ही सांस को लेते और छोड़ते रहें।

-रोजाना इन योगा पोज की एक्सरसाइज करने से मात्र 30 दिनों में ही असर महसूस होगा और लूज हो चुकी वजाइना में कसावट आने लगेगी।



Source link

1676320cookie-checkhow to tighten loose vagina after pregnancy do 3 exercises in daily routine प्रेग्नेंसी के बाद वजाइना में आ गया है ढीलापन तो रोजाना करें ये एक्सरसाइज, फिटनेस टिप्स
Artical

Comments are closed.

Bihar man dies in attack by 20 monkeys | India News     |     Bihar News : करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पेड़ काटने के दौरान हुआ हादसा     |     Varanasi News Today Six Women Arrested For Stealing In Bhakti Dham Girl Went Missing – Amar Ujala Hindi News Live     |     Special Cutoff Will Be Released On Monday For Admission In Du S Ncweb – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sehore News: सलकनपुर में व्यापारी से 12 लाख की लूट, पुलिस ने छह आरोपी पकड़े, माल बरामद     |     VIDEO: हैरी ब्रूक का ये शॉट उड़ा देगा आपका होश, टिम साउदी की गेंद पर लगाया ऐसा सिक्स     |     313 रुपये लेकर शादी की बात करने पहुंचा था ये एक्टर, हनुमान चालीसा पढ़कर ससुर से की बात, अब ऐसे बिता रहा जिंदगी     |     Indian Consulate in New York marks Independence Day with grand India Day Parade     |     Rajnath Singh speaks to Kharge, seeks Opposition support for NDA’s VP candidate CP Radhakrishnan     |     Israel airdrops 161 food aid packages in Gaza with support from nine countries     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088