Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar: पांच महीने में 25 हजार से ज्यादा जलापूर्ति शिकायतों का समाधान, 'हर घर नल का जल' योजना पर जोर Security Increased At Shri Krishna Janmabhoomi And Refinery After India Pakistan Tension - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand Government On Alert In View Of Emergency Situations Officers Will Be On Duty 24 Hours In Emergency - Amar Ujala Hindi News Live Indore News: आर्मी के लिए मप्र से 7.5 लाख ट्रक तैयार, ड्राइवर और कंडक्टरों की छुट्टी निरस्त, पीएम को लिखा पत्र Alwar News: Eight People Seriously Injured In House Dispute In Mirzapur Village - Alwar News Himachal Congress: कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के लिए भी मुख्यमंत्री की राय को तवज्जो, जानें विस्तार से पाकिस्तान में भयंकर खौफ का माहौल, अब इस क्रिकेट लीग पर भी संकट के बादल 'एक चुटकी सिंदूर', दीपिका के इस सबसे फेमस डायलॉग के पीछे है इस शख्स की कलम डाबर की चाय-डायपर और सैनिटाइजिंग से जुड़े प्रोडक्ट्स को बनाना करेगा बंद, खुद सीईओ ने बताई वजह Bihar News : Cm Nitish Kumar Meeting On Nepal Bangladesh Border After India Pakistan War Operation Sindoor - Amar Ujala Hindi News Live

Shivpuri Farmers Got Angry Getting Low Prices For Peanuts Accused Mandi Employees Of Colluding With Traders – Amar Ujala Hindi News Live


Shivpuri Farmers got angry getting low prices for peanuts accused Mandi employees of colluding with traders

किसानों का प्रदर्शन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शिवपुरी जिले की मंडियों में इस समय मूंगफली की अच्छी आवक हो रही है। इस इलाके में मूंगफली का उत्पादन बड़े स्तर पर किसानों द्वारा किया जाता है। इसी बीच पिछोर की कृषि उपज मंडी में मूंगफली के दाम कम मिलने से नाराज किसानों ने चक्का जाम कर दिया। मंडी गेट के बाहर चक्का जाम करते हुए किसानों का आरोप था कि यहां पर व्यापारियों द्वारा किसानों को उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। किसानों का कहना था कि कम दाम लगाकर उनकी उपज खरीदी जा रही है, जबकि उनकी लागत भी इस मूल्य में नहीं निकल रही है।

Trending Videos

पिछोर की कृषि उपज मंडी के गेट के बाहर कम दाम मिलने से नाराज किसानों ने आरोप लगाया कि पिछोर कृषि उपज मंडी के कर्मचारी व्यापारियों के साथ मिले हुए हैं। यहां पर किसान जब अपनी फसल तैयार कर बेचने के लिए आता है तो उनके कम दाम लगाए जाते हैं। मंडी कर्मचारियों से जब इसकी शिकायत की जाती है तो कोई सुनवाई नहीं होती। किसानों का कहना था कि व्यापारी उनकी उपज का कम दाम दे रहे हैं, जिसमें उनकी लागत भी नहीं निकल रही। मंडी के अधिकारी शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

चक्का जाम की सूचना मिलते ही पहुंचे तहसीलदार और थाना प्रभारी

पिछोर की कृषि उपज मंडी के बाहर किसानों को मूंगफली के सही दाम न मिलने के बाद चक्का जाम की खबर मिलते ही तहसीलदार शिवशंकर गुर्जर और पिछोर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाइश दी। लेकिन किसानों ने इन अफसरों के सामने भी मंडी कर्मचारी व व्यापारियों के खिलाफ आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे तहसीलदार और थाना प्रभारी ने किसानों को समझाया और दो घंटे बाद यह चक्का जाम खोला गया।

मंडियों में बड़े पैमाने पर मूंगफली की आवक

शिवपुरी जिले में मूंगफली का अच्छा उत्पादन होता है। जिले के करैरा, पिछोर, भौंती, बामौरकलां, दिनारा और शिवपुरी मंडी में इस समय मूंगफली की जोरदार आवक हो रही है। वहीं, दूसरी ओर किसानों को कम दाम मिल रहे हैं। किसानों का कहना है कि सरकार किसानों की इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है।



Source link

1683710cookie-checkShivpuri Farmers Got Angry Getting Low Prices For Peanuts Accused Mandi Employees Of Colluding With Traders – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar: पांच महीने में 25 हजार से ज्यादा जलापूर्ति शिकायतों का समाधान, 'हर घर नल का जल' योजना पर जोर     |     Security Increased At Shri Krishna Janmabhoomi And Refinery After India Pakistan Tension – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Government On Alert In View Of Emergency Situations Officers Will Be On Duty 24 Hours In Emergency – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore News: आर्मी के लिए मप्र से 7.5 लाख ट्रक तैयार, ड्राइवर और कंडक्टरों की छुट्टी निरस्त, पीएम को लिखा पत्र     |     Alwar News: Eight People Seriously Injured In House Dispute In Mirzapur Village – Alwar News     |     Himachal Congress: कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के लिए भी मुख्यमंत्री की राय को तवज्जो, जानें विस्तार से     |     पाकिस्तान में भयंकर खौफ का माहौल, अब इस क्रिकेट लीग पर भी संकट के बादल     |     ‘एक चुटकी सिंदूर’, दीपिका के इस सबसे फेमस डायलॉग के पीछे है इस शख्स की कलम     |     डाबर की चाय-डायपर और सैनिटाइजिंग से जुड़े प्रोडक्ट्स को बनाना करेगा बंद, खुद सीईओ ने बताई वजह     |     Bihar News : Cm Nitish Kumar Meeting On Nepal Bangladesh Border After India Pakistan War Operation Sindoor – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088