Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Gudi Padwa Wishes अपनों को भेजें प्यार भरे मैसेज, खुशियों से सजेगा हिन्दू नववर्ष Pusu Election : Abvp Candidate Maithili Mrinalini Becomes President Patna University - Amar Ujala Hindi News Live लखनऊ: शहर में गरजा सुखोई, मध्य कमान के सेनाध्यक्ष व मध्य वायु कमान प्रमुख ने भरी उड़ान; शहरवासी हुए रोमांचित Delhi Development Authority Will Soon Implement Land Pooling Policy And Green Development Area Policy - Amar Ujala Hindi News Live - Delhi:लैंड पूलिंग नीति जल्द होगी लागू, 30 तक आवेदन; सांसद रामवीर बि... Dewas News: Husband And Wife Arrested For Cheating 8.30 Crores By Giving Franchise - Dewas News Jaipur: Protesters Arrested In Tejaji Temple Case Released After Successful Talks Between Beniwal And Police - Amar Ujala Hindi News Live सोनीपत में हाफ मैराथन में सीएम सैनी बोले: नशे से दूर होकर ‘धाकड़’ बनेगा हरियाणा, युवाओं से की ये अपील... राशिद खान के साथ IPL में पहली बार हुआ ऐसा, चार ओवर का कोटा भी नहीं कर पाए पूरा 'राखी सावंत प्रो', 52 साल के डायरेक्टर ने रैम्प पर बरसाया कहर, फीकी पड़ीं टॉप मॉडल्स, वायरल हो रहा वीडियो माता रानी को भोग लगाने के लिए बनाएं सीताभोग, इस नवरात्रि जरूर फॉलो करके देखें ये बेहद आसान रेसिपी

Bharatpur News: Chief Minister Bhajanlal Sharma Reached Bharatpur On A Two-day Visit – Amar Ujala Hindi News Live


Bharatpur News: Chief Minister Bhajanlal Sharma reached Bharatpur on a two-day visit

भरतपुर में विकास कार्यों का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो दिवसीय दौरे पर भरतपुर पहुंचे हैं। दोपहर को झील का बाड़ा स्थित कैला देवी पहुंचे। जहां पत्नी गीता के साथ मां के दर्शन किए और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उसके बाद भरतपुर शहर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने बस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ आरबीएम जिला अस्पताल के नए भवन के निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे। जिला कलेक्टर ने थ्री डी मॉडल के जरिए अस्पताल के नए भवन की संरचना की जानकारी दी और पूर्ण हो चुके निर्माण कार्य के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान अस्पताल के सभी तलों पर बनाए जाने वाले वार्डों और अनुभागों में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।

Trending Videos

मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि नए अस्पताल के भवन निर्माण का कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण कर इसे प्रारंभ किया जाए, जिससे कि जिलेवासियों को बेहतर चिकित्सा का लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने भवन निर्माण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

इस दौरान राजकीय आरबीएम चिकित्सकीय अस्पताल भरतपुर के मॉडल के माध्यम से जानकारी दी। शहर में सिटी फ्लड कंट्रोल ड्रेन सीएफसीडी के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। गिर्राज कैनाल आरएनएफसीएफडी भरतपुर के कार्यों, मास्टर ड्रेनेज परियोजना आदि की जानकारी दी।

नई मंडी कुम्हेर गेट से हीरादास प्रस्तावित फ्लाईओवर एवं विकास कार्यों का स्थल का निरीक्षण किया। काली की बगीची से शास्त्री पार्क प्रस्तावित फ्लाईओवर एवं विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। एक्वेरियम और बायोलोजिकल पार्क, केवलादेव एवं शास्त्री पार्क के विकास कार्य तथा नवीन बस स्टैंड के विकास कार्यों का निरीक्षण करने  के साथ ही अन्य विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया।

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि शुक्रवार को नवमी थी और इस उपलक्ष में झील का बड़ा केला देवी के दर्शन करने के लिए आया था। इस दिन देवी मां की पूजा अर्चना होती है। भरतपुर में काम की बहुत बड़ी आवश्यकता है। मैंने देखा है और बजट में जो काम मंजूर किए थे उन्हें कैसे आगे बढ़ाया गया है, अधिकारियों ने रोड मैप बनाया और सभी जनप्रतिनिधियों ने भी रोड मैप बनाया है। किस तरह से भरतपुर का विकास किया जा सके।



Source link

1684690cookie-checkBharatpur News: Chief Minister Bhajanlal Sharma Reached Bharatpur On A Two-day Visit – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Gudi Padwa Wishes अपनों को भेजें प्यार भरे मैसेज, खुशियों से सजेगा हिन्दू नववर्ष     |     Pusu Election : Abvp Candidate Maithili Mrinalini Becomes President Patna University – Amar Ujala Hindi News Live     |     लखनऊ: शहर में गरजा सुखोई, मध्य कमान के सेनाध्यक्ष व मध्य वायु कमान प्रमुख ने भरी उड़ान; शहरवासी हुए रोमांचित     |     Delhi Development Authority Will Soon Implement Land Pooling Policy And Green Development Area Policy – Amar Ujala Hindi News Live – Delhi:लैंड पूलिंग नीति जल्द होगी लागू, 30 तक आवेदन; सांसद रामवीर बिधूड़ी बोले     |     Dewas News: Husband And Wife Arrested For Cheating 8.30 Crores By Giving Franchise – Dewas News     |     Jaipur: Protesters Arrested In Tejaji Temple Case Released After Successful Talks Between Beniwal And Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     सोनीपत में हाफ मैराथन में सीएम सैनी बोले: नशे से दूर होकर ‘धाकड़’ बनेगा हरियाणा, युवाओं से की ये अपील…     |     राशिद खान के साथ IPL में पहली बार हुआ ऐसा, चार ओवर का कोटा भी नहीं कर पाए पूरा     |     ‘राखी सावंत प्रो’, 52 साल के डायरेक्टर ने रैम्प पर बरसाया कहर, फीकी पड़ीं टॉप मॉडल्स, वायरल हो रहा वीडियो     |     माता रानी को भोग लगाने के लिए बनाएं सीताभोग, इस नवरात्रि जरूर फॉलो करके देखें ये बेहद आसान रेसिपी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088