Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

क्या आपके बच्चे में भी कॉन्फिडेंस की भारी कमी है? टिप्स, जो बच्चों में भर सकती हैं आत्मविश्वास


बच्चे को कैसे बनाएं कॉन्फिडेंट?- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
बच्चे को कैसे बनाएं कॉन्फिडेंट?

आत्मविश्वास की कमी किसी को भी आगे बढ़ने से रोक सकती है। क्या आपका बच्चा अंडरकॉन्फिडेंट है? अगर हां, तो आपको उसके अंदर पैदा हुई कॉन्फिडेंस की कमी को दूर करना होगा वरना उसके फ्यूचर पर बुरा असर पड़ सकता है। अगर आप अपने बच्चे को आगे चलकर सफलता हासिल करते हुए देखना चाहते हैं तो परवरिश के शुरुआती दौर से ही बच्चे के अंदर कॉन्फिडेंस डेवलप करने की कोशिश में जुट जाइए। आइए जानते हैं कैसे…

जरूरी है पॉजिटिव माहौल बनाना

घर के अंदर और बच्चे के आसपास पॉजिटिव माहौल बनाए रखना बेहद जरूरी है। नेगेटिव माहौल अक्सर बच्चों के अंदर आत्मविश्वास की कमी को पैदा कर देता है। वहीं, पॉजिटिव माहौल में रहने वाले बच्चे कॉन्फिडेंट महसूस करते  हैं। बच्चों को असफलता से सीख लेकर आगे बढ़ते रहने की सलाह दें। आपकी ये सलाह भी उनके अंदर पैदा हुई कॉन्फिडेंस की कमी को दूर करने में कारगर साबित हो सकती है।

सिखाएं घुलना-मिलना

बच्चों को शुरू से ही परिवार के फंक्शन्स में लेकर जाएं। जब बच्चा बचपन से दूसरे बच्चों से मिलता रहेगा, तो खुद-ब-खुद लोगों के साथ घुलने-मिलने की कला सीख जाएगा। बच्चों को शुरू से ही अपनी बात को सही तरीके से पेश करना सिखाना चाहिए जिससे बढ़ती उम्र के साथ उन्हें लोगों के साथ बातचीत करने में झिझक महसूस न हो।

जरूरी है तारीफ करना

कभी-कभी बच्चे दूसरों के जजमेंट के डर की वजह से अंटरकॉन्फिडेंट बनने लगते हैं। ऐसे में आपको अपने बच्चे द्वारा लिए गए छोटे-छोटे फैसलों की तारीफ जरूर करनी चाहिए। आपकी तारीफ सुनने के बाद उनके मन में बैठा हुआ डर बाहर निकल जाएगा।

इस तरह की पैरेंटिंग टिप्स को रेगुलरली फॉलो करना शुरू कर दीजिए और महज कुछ ही महीनों के अंदर खुद-ब-खुद अपने बच्चे के अंदर पॉजिटिव असर देखिए। आपके बच्चे के अंदर धीरे-धीरे कॉन्फिडेंस भरता जाएगा और वो लोगों से बातचीत करने में या फिर अपनी बात कहने में झिझक महसूस नहीं करेगा।

 

Latest Lifestyle News





Source link

1693020cookie-checkक्या आपके बच्चे में भी कॉन्फिडेंस की भारी कमी है? टिप्स, जो बच्चों में भर सकती हैं आत्मविश्वास
Artical

Comments are closed.

Jalore News: Kathavachak Abhaydas Maharaj Begins Hunger Strike Demanding Entry Into Bayosa Mata Temple – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bijli Mahadev : बंद नहीं हैं बिजली महादेव मंदिर के कपाट, मुख्य द्वार से होंगे दर्शन; जानें क्या बोले कारदार     |     मैनचेस्टर में टीम इंडिया ने कब खेला था आखिरी मैच, विराट समेत 6 बल्लेबाज हुए थे 0 पर आउट, ऐसा रहा था मैच का नतीजा     |     यूट्यूब पर 9 महीने पुराने गाने का ‘हल्ला बोल’, देवऋषि ने सोनू निगम संग मचाया तहलका, क्यों हो रही चर्चा?     |     BAPS Kolkata organises spiritual satsang, highlights historical visit of Lord Swaminarayan to Unakoti     |     DGCA withdraws window shade advisory, photography ban remains at IAF airports     |     MoS Margherita holds talks with Eswatini’s Minister on agriculture sector cooperation     |     Crowds call for Trump’s intervention to bring back hostages from Gaza     |     Dropped from govt, AAP MLA quits politics | India News     |     Bihar News : Aiims Md Student Commits Suicide Case In Hostel Patna Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088