Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

बनना चाहते हैं अच्छा बॉस, तो अपना लीजिए ये क्वालिटीज, इज्जत करने लगेंगे कर्मचारी


World Boss Day- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
World Boss Day

क्या आप जानते हैं कि हर साल 16 अक्टूबर के दिन वर्ल्ड बॉस डे मनाया जाता है? इस दिन आप भी अपने बॉस को विश कर सकते हैं। वहीं, अगर आप आगे चलकर बॉस बनना चाहते हैं तो आपको बॉस बनने के लिए जिन क्वालिटीज की जरूरत होती है, उनके बारे में भी जान लेना चाहिए। इस तरह की क्वालिटीज को अपने अंदर डेवलप किए बिना आप एक अच्छे बॉस नहीं बन पाएंगे। अगर आपने इन क्वालिटीज को अपनी पर्सनालिटी में शामिल कर लिया, तो आप सभी कर्मचारियों के फेवरेट बन जाएंगे।

जरूरी है दूसरों की इज्जत करना

एक अच्छा बॉस वही होता है, तो अपने जूनियर्स से भी इज्जत से बात करता हो। जब आप दूसरों को सम्मान देंगे, तभी लोग पीठ पीछे आपकी बुराई करने की जगह आपकी तारीफ करेंगे। कुल मिलाकर आपको अपनी बात को सही तरीके से अपने जूनियर्स के आगे रखना चाहिए। आपको अपने लहजे में सॉफ्टनेस और कमांड के कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल करना चाहिए।

तारीफ करना, मोटिवेट करना

अगर आप अपने कर्मचारियों से क्वालिटी वर्क लेना चाहते हैं तो आपको उन्हें मोटिवेट करते रहने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आपका कर्मचारी टारगेट पूरा नहीं कर पा रहा है, तो आपको उसके फेलियर पर फोकस करने की जगह आपको अपने अनुभव के पिटारे से सलाह देनी चाहिए। दरअसल, जब कर्मचारियों को बॉस द्वारा तारीफ मिलती है, तब वो अच्छा काम करने की कोशिश जरूर करता है।

सबको साथ में लेकर चलें

अगर आप एक अच्छे बॉस बनना चाहते हैं तो आपको टीम वर्क के महत्व को समझने की कोशिश करनी चाहिए। आपको अंग्रेजों की तरह फूट डालो, शासन करो वाले तरीके को बिल्कुल भी नहीं अपनाना चाहिए। टीम के सभी लोगों को साथ में लेकर चलें और कर्मचारियों के बीच में हुई खटपट को सुलझाएं।

कैसे बतानी चाहिए कमी?

कुछ बॉस पूरे डिपार्टमेंट के सामने कर्मचारी की कमी बताते हैं, जिससे कर्मचारी को शर्मिंदगी महसूस होती है और वो काम पर फोकस नहीं कर पाता। अगर आप एक अच्छे बॉस हैं, तो अलग से कर्मचारी को उसकी कमी के बारे में बताइए। आपकी इस आदत से न केवल कर्मचारी के मन में आपके लिए इज्जत बढ़ेगी बल्कि वो अपनी कमी को दूर कर ज्यादा आउटपुट देने की कोशिश करेगा।

 

Latest Lifestyle News





Source link

1713070cookie-checkबनना चाहते हैं अच्छा बॉस, तो अपना लीजिए ये क्वालिटीज, इज्जत करने लगेंगे कर्मचारी
Artical

Comments are closed.

Operation Sindoor: Kartarpur corridor shut after India strikes terror camps in Pakistan, PoK | India News     |     99% लोग नहीं जानते, घर में रखा बस ये 3 सामान दिलाएगा धन और सफलता     |     Bihar News: Liquor Mafia Jaikant Arrested Along With Two Bouncers And Two Drivers In Patna – Amar Ujala Hindi News Live     |     Agra Encounter Sound Of Bullets Broke Sleep People Panicked Seven Rounds Of Firing Aman Was Shot In Head – Amar Ujala Hindi News Live     |     Projects Will Be Set Up To Conserve Electricity In Batteries Subsidy Will Be Received From Central Government – Amar Ujala Hindi News Live     |     Roads Will Be Repaired Before Monsoon In Delhi – Amar Ujala Hindi News Live     |     ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद एमपी में दिखा उत्साह, सीएम बोले-PM मोदी जो कहते हैं वह होता है     |     Sirens Will Sound At 11 Places In The City Tomorrow, Administration Appeals Not To Pay Attention To Rumours – Kota News     |     Truck-bike Collision In Hansi Air Force Soldier Dies In Road Accident, The Only Light Of House Extinguished – Amar Ujala Hindi News Live     |     हिमाचल: कबड्डी में फिर बेटियों का डंका, फेडरेशन कप जीता     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088