Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Android 15 हुआ रोलआउट, इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा सबसे पहले अपडेट


Android 15 rolling out, Android 15 rolling out for google pixel, how to install, Android 15 Support - India TV Hindi

Image Source : फाइल फोटो
गूगल ने एंड्रॉयड 15 को किया रोलआउट।

टेक जायंट गूगल की तरफ से आखिरकार फाइनली Android 15 को रोलआउट कर दिया गया है। कंपनी ने अब इसका स्टेबल वर्जन  रिलीज किया है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स पिछले काफी समय से Android 15 के आने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि अभी कंपनी ने इसे सिर्फ पिक्सल स्मार्टफोन यूजर्स के लिए रोलआउट किया है। मतलब अगर आपके पास पिक्सल की जगह कोई और फोन है तो आपको इसका अपडेट पाने के लिए कुछ और दिनों का इंतजार करना होगा। 

आपको बता दें कि गूगल की तरह से यह पहले ही कंफर्म कर दिया गया है कि Android 15 का अपडेट आने वाले समय में Samsung, iQOO, Nothing, OnePlus, Vivo, Xiaomi, Honor के साथ-साथ दूसर ब्रैंड्स के फोन्स को भी अपडेट मिलेगा। 

Android 15 में होगा पर्सनल स्पेस फीचर

Android 15 में स्मार्टफोन यूजर्स को कई शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं। इस बार गूगल ने लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन में प्राइवेट स्पेस का भी फीचर दिया है। यह यूजर्स को एक पर्सनल स्पेस क्रिएट करने का मौका देता है। इस पर्सनल स्पेस में स्मार्टफोन यूजर्स कई सारे प्राइवेट ऐप्स को रख सकते हैं। इसके साथ ही एंड्रॉयड 15 में ऑथेंटिकेशन के लिए एक एडिशनल लेयर भी मिलती है। इसमें आपको इन ऐप कैमरा कंट्रोल, लो लाइट बूस्ट, HDR हेडरूम कंट्रोल कैमरा फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।

इन डिवाइसेस को मिला Android 15 का अपडेट

  1. Google Pixel 6
  2. Google 6 Pro
  3. Google Pixel 6a
  4. Google Pixel 7
  5. Google Pixel 7 Pro
  6. Google Pixel 7a
  7. Google Pixel 8
  8. Google 8 Pro
  9. Google Pixel 9
  10. Google Pixel 9 Pro
  11. Google Pixel 9 Pro Fold
  12. Google Pixel Fold
  13. Pixel Tablet

अगर आप अपने पिक्सल स्मार्टफोन में Android 15 डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने फोन की सेटिंग में जाना होगा। अब आपको System Update में क्लिक करना होगा। इसके बाद यहां पर आपको Android 15 डाउनलोड करने की बटन मिल जाएगा। इस बटन पर क्लिक करके आप एंड्रॉयड 15 को आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे। 





Source link

1713090cookie-checkAndroid 15 हुआ रोलआउट, इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा सबसे पहले अपडेट
Artical

Comments are closed.

Doctor heard saying ‘kill’ Covid patient to vacate bed in viral audio clip; probe launched | India News     |     Banka News: Three Children Died Tragically Due To Drowning While Bathing In Pond; Mourning Spread In Village – Amar Ujala Hindi News Live     |     Daughter-in-law Broke Her Promise To Her Mother-in-law And Married With Officer In Bareilly – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Ankita Murder Case Court Verdict Know Timeline All Update In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore News: Couple Consumes Poison Over Marriage Dispute, Girl Dies, Boy Critical – Amar Ujala Hindi News Live     |     Udaipur News: Female Officer Of Women And Child Development Department Arrested Taking Bribe – Rajasthan News     |     Himachal Hrtc In Banigad Collided With Another Bus After Brake Failure Four People Were Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     सोशल मीडिया रील्स पर ट्रैवल प्लान बनाना क्यों है खतरनाक?, ओवरक्राउडिंग, महंगे खर्चे, फर्जी तस्वीरों से बचें, स्मार्ट टूर कीजिए!     |     The New ColorBar – A Bold Era of Beauty Built on Self-Expression, Innovation, and Inclusivity     |     MRG Crown Luxury 2.0: The Epitome of Elite Living on Dwarka Expressway     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088