Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Many Died Road Accident News Accident Today Going To Hospital For Treatment Supaul Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live Up: Electricity Workers Are Adamant To Go On Strike From May 29, Employees Said They Will Not Let Consumers Fa - Amar Ujala Hindi News Live - Up :बिजलीकर्मी 29 मई से हड़ताल पर आमादा, संगठनों ने कहा Delhi News: दिल्ली को नशामुक्त बनाने के लिए कांग्रेस ने छेड़ा अभियान Who Was The Woman In Viral Dirty Video Of Manoharlal Dhakad On The Expressway, Police Claim To Arrest Her Soon - Amar Ujala Hindi News Live Sirohi News: 15 Plots Will Be Allotted Through E-auction, Online Application From 26 May To 9 June - Rajasthan News Ambala:"हिंदुस्तान और पाकिस्तान में हो चुका है सीजफायर, लेकिन जुबानी गोलाबारी आज भी जारी" IPL 2025 में पर्पल कैप के लिए लगी होड़, दो प्लेयर्स ने लिए 20 से ज्यादा विकेट; पहले नंबर पर CSK का बॉलर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने फैंस को ये सीरीज देखने की दी सलाह, कास्ट की जमकर तारीफ Bihar News: The Delivery Of Indigenous Carbine And Cartridges Was To Be Done, Police Arrested One - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: गंगा नहाते समय युवक डूबा, बचाने में दो दोस्त भी समाए, चार घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोर ढूंढ पाए शव

Sharad Purnima 2024 easy remedies to get maa laxmi blessing मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शरद पूर्णिमा की रात करें ये सरल उपाय,शुभ फल मिलने की है मान्यता, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़


Sharad Purnima 2024 : आज 16 अक्टूबर 2024 को शरद पूर्णिमा मनाया जा रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी, विष्णुजी,गणेशजी के साथ कार्तिकेय भगवान की पूजा की जाती है। इस दिन चंद्रदेव 16 कलाओं से पूर्ण होते हैं। मान्यता है कि इस दिन चांद की किरणों से अमृत की वर्षा होती है। इसलिए शरद पूर्णिमा के दिन चांद की रोशनी में खीर रखा जाता है और अगले दिन खीर का ग्रहण किया जाता है। कहा जाता है कि इससे शरीर निरोग रहता है। आचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय के अनुसार, अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मां लक्ष्मी धरती लोक पर भ्रमण करती है। इसलिए इस दिन लक्ष्मी पूजन के साथ सत्यनारायण व्रत की कथा भी सुनी जाती है। शरद पूर्णिमा की रात में गणेश पूजन के साथ मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। इस शुभ दिन पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई विशेष उपाय भी किए जानते हैं। आइए जानते हैं शरद पूर्णिमा के सरल उपाय…

शरद पूर्णिमा पर करें ये सरल उपाय :

खुशहाल वैवाहिक जीवन : वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए शरद पूर्णिमा की रात्रि को पति-पत्नी चंद्रदेव को कच्चा दूध अर्घ्य दे सकते हैं। मान्यता है कि इससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।

आर्थिक समस्याओं के लिए उपाय : धन की तंगी से छुटकारा पाने के लिए शरद पूर्णिमा की रात चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को शुद्ध जल में चावल और फूल मिलाकर जल अर्घ्य दे सकते हैं। मान्यता है कि इससे जातक को धन से जुड़ी सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

सुख-समृद्धि के उपाय : शरद पूर्णिमा की रात्रि में चंद्रमा की रोशनी में खीर बनाकर रखना अति शुभ माना जाता है। इस दिन चंद्रदेव 16 कलाओं से पूर्ण होते हैं। ऐसे में चांद की रोशनी पड़ने पर खीर में अमृत का संचार होता है। मान्यता है कि इस खीर को ग्रहण करने से परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है और स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के उपाय : शरद पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी धरती लोक पर भ्रमण करती है। इस दौरान मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना बेहद शुभ फलदायी मानी जाती है। पूजा के समय मां लक्ष्मी के समक्ष दीपक जलाएं। सत्यनारायण व्रत की कथा सुनें। लक्ष्मी जी को गुलाब के फूलों की माला अर्पित करें। उन्हें सफेद मिठाई का भोग लगाएं। इसके अलावा विष्णु सहस्त्रनाम,कनकधारा स्त्रोत या श्रीसूक्त का पाठ करें। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को धन से जुड़ी किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं रहती है और मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



Source link

1714190cookie-checkSharad Purnima 2024 easy remedies to get maa laxmi blessing मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शरद पूर्णिमा की रात करें ये सरल उपाय,शुभ फल मिलने की है मान्यता, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Many Died Road Accident News Accident Today Going To Hospital For Treatment Supaul Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up: Electricity Workers Are Adamant To Go On Strike From May 29, Employees Said They Will Not Let Consumers Fa – Amar Ujala Hindi News Live – Up :बिजलीकर्मी 29 मई से हड़ताल पर आमादा, संगठनों ने कहा     |     Delhi News: दिल्ली को नशामुक्त बनाने के लिए कांग्रेस ने छेड़ा अभियान     |     Who Was The Woman In Viral Dirty Video Of Manoharlal Dhakad On The Expressway, Police Claim To Arrest Her Soon – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sirohi News: 15 Plots Will Be Allotted Through E-auction, Online Application From 26 May To 9 June – Rajasthan News     |     Ambala:"हिंदुस्तान और पाकिस्तान में हो चुका है सीजफायर, लेकिन जुबानी गोलाबारी आज भी जारी"     |     IPL 2025 में पर्पल कैप के लिए लगी होड़, दो प्लेयर्स ने लिए 20 से ज्यादा विकेट; पहले नंबर पर CSK का बॉलर     |     सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने फैंस को ये सीरीज देखने की दी सलाह, कास्ट की जमकर तारीफ     |     Bihar News: The Delivery Of Indigenous Carbine And Cartridges Was To Be Done, Police Arrested One – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: गंगा नहाते समय युवक डूबा, बचाने में दो दोस्त भी समाए, चार घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोर ढूंढ पाए शव     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088