Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Muzaffarpur Bihar News :rjd Mla Team Visit Devaria Today Incident Say Bihar Made Crime Zone - Bihar News Kanpur: बर्ड फ्लू के खतरे को भांपते हुए चिड़ियाघर पहुंचे प्रधान मुख्य वन संरक्षक, विशेष सतर्कता का निर्देश Class 11 Student Stabbed For Refusing To Comment - Delhi News Neighbor Raped A Disabled Woman - Damoh News Alwar: Youth Protest Against Cancellation Of Si Recruitment 2021 Says Honest Candidates Should Not Be Punished - Alwar News - Alwar:si भर्ती 2021 को निरस्त करने के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन तेज, बोले बेहद शर्मनाक! CSK के साथ पहली बार हुआ ऐसा खराब काम, सुनहरे इतिहास पर लगा बड़ा दाग पूरा परिवार सुपरस्टार, लेकिन BO पर फेल रहा तीसरी पीढ़ी का हीरो, अब अगली फिल्म के लिए मामा ने ठोकी तालियां Bihar News: Farmers Troubled By Theft Of Transformer In Jehanabad - Amar Ujala Hindi News Live लखनऊ: मामूली विवाद में कार सवार प्रॉपर्टी डीलर को दौड़ाकर मारी तीन गोलियां, घात लगाकर किया था पीछा Accused Misdeed Woman Thinking She Was Dead In Delhi - Amar Ujala Hindi News Live

नोट पर महात्मा गांधी की जगह अनुपम खेर की फोटो; देकर ठगों ने खरीद लिया 2 किलो सोना, 3 दबोचे गए


महात्मा गांधी की जगह बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की तस्वीर वाले नकली नोट मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। ठगों पर आरोप है कि उन्होंने सराफा कारोबारी को नकली नोट थमाकर करीब 1.5 करोड़ रुपये का सोना खरीदने के मामले में कथित तौर पर शामिल तीन लोगों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। क्राइम ब्रांच की तरफ से दी गई जानकारी में कहा गया है कि आरोपियों के पास से 1.37 करोड़ रुपये का सोना बरामद किया गया है।

पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने बताया है कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक राजपूत (32) और उसके साथियों नरेंद्र जादव (36) और कल्पेश मेहता (45) के रूप में हुई है, जो सभी अहमदाबाद शहर के रहने वाले हैं। इस महीने की शुरुआत में, सर्राफा व्यापारी मेहुल ठक्कर ने नवरंगपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि 24 सितंबर को उन्हें 2.1 किलोग्राम सोने के बदले 500 रुपये के नकली नोटों के 26 बंडल देकर धोखा दिया गया था।

आरोपियों ने सोना खरीदने के लिए ठक्कर से संपर्क किया था और 1.60 करोड़ रुपये की कीमत तय की थी, जिसका भुगतान सीजी रोड स्थित उनके अंगड़िया कार्यालय में नकदी के रूप में किया जाना था। ठक्कर के कर्मचारी 24 सितंबर को कार्यालय पहुंचे, जहां तीन लोग पहले से ही नकदी गिनने वाली मशीन लेकर मौजूद थे। उनमें से दो ने सोना इकट्ठा किया और 500 रुपये के नोटों के बंडल थमा दिए। इसके बाद वे बगल के कार्यालय से शेष 30 लाख रुपये लाने के बहाने सोना लेकर चले गए।

बता दें कि बीते दिनों गुजरात में एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में भारतीय नोट में महात्मा गांधी की जगह बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर का फोटो लगा हुआ था। एक सराफा कारोबारी ने आरोप लगाया था कि उससे 1.5 करोड़ रुपए के सोने की धोखाधड़ी हुई है। अब पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



Source link

1719510cookie-checkनोट पर महात्मा गांधी की जगह अनुपम खेर की फोटो; देकर ठगों ने खरीद लिया 2 किलो सोना, 3 दबोचे गए
Artical

Comments are closed.

Muzaffarpur Bihar News :rjd Mla Team Visit Devaria Today Incident Say Bihar Made Crime Zone – Bihar News     |     Kanpur: बर्ड फ्लू के खतरे को भांपते हुए चिड़ियाघर पहुंचे प्रधान मुख्य वन संरक्षक, विशेष सतर्कता का निर्देश     |     Class 11 Student Stabbed For Refusing To Comment – Delhi News     |     Neighbor Raped A Disabled Woman – Damoh News     |     Alwar: Youth Protest Against Cancellation Of Si Recruitment 2021 Says Honest Candidates Should Not Be Punished – Alwar News – Alwar:si भर्ती 2021 को निरस्त करने के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन तेज, बोले     |     बेहद शर्मनाक! CSK के साथ पहली बार हुआ ऐसा खराब काम, सुनहरे इतिहास पर लगा बड़ा दाग     |     पूरा परिवार सुपरस्टार, लेकिन BO पर फेल रहा तीसरी पीढ़ी का हीरो, अब अगली फिल्म के लिए मामा ने ठोकी तालियां     |     Bihar News: Farmers Troubled By Theft Of Transformer In Jehanabad – Amar Ujala Hindi News Live     |     लखनऊ: मामूली विवाद में कार सवार प्रॉपर्टी डीलर को दौड़ाकर मारी तीन गोलियां, घात लगाकर किया था पीछा     |     Accused Misdeed Woman Thinking She Was Dead In Delhi – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088