Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Gandak River Wreaks Havoc, Three Villages Cut Off From Communication.. Going To School Becomes Life-threatenin - Amar Ujala Hindi News Live - Bettiah News:गंडक नदी का कहर, तीन गांवों का टूटा संपर्क.. ... अब चाहे मां रूठे या बाबा: प्रेमी के घर पंचायत लगाकर बैठी प्रेमिका, बोली– बालिग हूं...निकाह करूंगी, अभी और यहीं भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हर साल निभाई जाती हैं ये 7 पवित्र परंपराएं, जानिए इनके पीछे की आस्था Uttarakhand News: प्रदेशभर में फार्मा कंपनियों, दवा विक्रेताओं की होगी कड़ी जांच, निरीक्षण अभियान चलाया गया Delhi: पोस्टमार्टम और एमएलसी प्रक्रिया होगी सुगम, एलजी ने पुलिस स्टेशन को अस्पतालों से जोड़ने की दी मंजूरी पुलिस का दावा: 'राजा रघुवंशी की हत्या करने वाले दो आरोपी कबूलनामे से मुकरे, मजिस्ट्रेट के सामने साधी चुप्पी' The Surprise Inspection Of The District Collector At Mbs Hospital Left The Employees In A State Of Panic - Kota News Dharamshala Cloudburst: Lovely Narrated Her Ordeal To Amar Ujala, Saved Her Life By Climbing A Mountain, Spent - Amar Ujala Hindi News Live - Dharamshala Cloudburst:बाढ़ में बचे लवली ने सुनाई आपबीती, ... IND vs ENG: शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का मौका, अभी तक कोई भारतीय कप्तान नहीं कर पाया ये कारनामा फराह खान ने बेटी संग शेयर की तस्वीर, दिखी में मां-बेटी की स्ट्रांग बॉन्ड, पोस्ट पर फैंस लुटा रहे प्यार

Mp News: Vedic Clock Will Be Installed On All Jyotirlingas, Soon It Will Also Be Available In The Form Of Mobi – Amar Ujala Hindi News Live


MP News: Vedic clock will be installed on all Jyotirlingas, soon it will also be available in the form of mobi

उज्जैन में स्थापित वैदिक घड़ी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उज्जैन में स्थापित वैदिक घड़ी सभी ज्योतिर्लिंगों पर भी लगाई जाएगी। यह शीर्घ ही मोबाइल एप, कलाई घड़ी और दीवार घड़ी के रूप में लांच की जाएगी। यह जानकारी विश्व की पहली वैदिक घड़ी उज्जैन में लगाने वाले डॉ. आरोह श्रीवास्तव ने उज्जैन में हुई परिचर्चा में दी। परिचर्चा में पंचांगकर्ता, विद्वानों ने भाग लिया। वैदिक घड़ी इसलिए महत्वपूर्ण है कि ये एक सूर्योदय से दूसरे सूर्योदय के बीच 30 घंटे का समय दिखाएगी। 

Trending Videos

60 मिनट नहीं, 48 मिनट का एक घंटा

साथ ही इसमें भारतीय स्टैंडर्ड टाइम के आधार पर 60 मिनट नहीं बल्कि 48 मिनट का एक घंटा तय किया गया है। साथ ही वैदिक समय के आधार पर ही यह घड़ी अलग-अलग मुहूर्त भी दिखाएगी। यह घड़ी पुराने समय में जैसे काल और समय की गणना होती थी, उसी आधार पर गणना करेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए वैदिक घड़ी को बनाया गया है। 30 घंटे वैदिक घड़ी वैदिक गणित के आधार पर काम करती है और घड़ी से मुहूर्त भी देख सकेंगे। इस घड़ी को मोबाइल एप से भी संचालित किया जा सकता है।

30 मुहूर्त दर्शाती है यह घड़ी

वैदिक घड़ी प्राचीन भारतीय समय निर्धारण प्रणाली के आधार पर 30 मुहूर्त दर्शाती है। 30 मुहूर्त को 30 काल और 30 काष्ठ में विभाजित किया गया है। 30 मुहूर्त लगातार 2 सूर्योदयों के बीच का समय अंतराल (1 दिन और रात) 1 मुहूर्त बराबर 30 कला (वर्तमान समय प्रणाली में लगभग 48 मिनट) 1 कला बराबर 30 काष्ठ (लगभग 96 सेकंड) 1 काष्ठ बराबर लगभग 3200 मिली सेकंड। लगातार दो सूर्योदयों के मध्य की समयावधि परिवर्तनशील होती है, जिसके कारण वैदिक घड़ी वर्तमान 24 घंटों में 30 मुहूर्त 30 काल 30 काष्ठ रूपांतरण होता है। 24 घंटों में वैदिक समय प्रणाली अनुमानित है।

पंचांग और मुहूर्त देखने की सुविधा

उज्जैन की इस घड़ी का विक्रमादित्य वैदिक घड़ी नाम दिया गया है। वैदिक घड़ी दुनिया की पहली ऐसी घड़ी है जो डिजिटल होगी, जिसमें भारतीय कालगणना वैदिक समय, इंडियन स्टैंडर्ड टाइम और ग्रीनवीच मीन टाइन के साथ भारतीय कालगणना वाले विक्रम संवत पंचांग, 30 मुहूर्त, योग,भद्रा, चंद्रमा की स्थिति, नक्षत्र, चौघड़िया, सूर्य उदय, सूर्यास्त, सूर्य ग्रहण, चंद्रग्रहण इत्यादि की जानकारी ली जा सकेगी। सूर्योदय और सूर्यास्त के आधार पर यह घड़ी समय बताएगी। बोलचाल की भाषा में अभिजीत मुहूर्त, ब्रह्म मुहूर्त और अमृत काल कहा जाता है। इस घड़ी में 24 घंटों को 30 मुहूर्तों में बांटा गया है। हर मुहूर्त का एक धार्मिक नाम होता है। 

वैदिक घड़ी सूर्योदय से समय की गणना करती है

वर्तमान में प्रचलित घड़ी मेकेनिकल होने से दिन व रात को बराबर 12-12 घण्टों में बांटती है परन्तु वास्तव में सम्पूर्ण विश्व में दिन व रात एक जैसे नहीं होते हैं। सूर्य उदय के समयानुसार हर शहर का दिन-रात का समय अलग-अलग होता है यह वैदिक घड़ी सूर्य सिद्धांत पर कार्य करती है। सूर्योदय से समय की गणना करती है। दिन भर के 15 मुहूर्त व रात्रि के 15 मुहूर्त दर्शाती है। इसे भविष्य में शीघ्र ही मोबाइल एप रिष्टवॉच (कलाई घड़ी) दीवार घड़ी के रूप में लांच किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिक परिषद के वैज्ञानिक राजेश शर्मा भोपाल, आचार्य वराहमिहिर वेधशाला डोंगला प्रकल्प प्रमुख घनश्याम रतनानी व विक्रम विश्वविद्यालय कार्य परिषद सदस्य श्री राजेश सिंह कुशवाह मंचासीन थे।



Source link

1722630cookie-checkMp News: Vedic Clock Will Be Installed On All Jyotirlingas, Soon It Will Also Be Available In The Form Of Mobi – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Gandak River Wreaks Havoc, Three Villages Cut Off From Communication.. Going To School Becomes Life-threatenin – Amar Ujala Hindi News Live – Bettiah News:गंडक नदी का कहर, तीन गांवों का टूटा संपर्क.. स्कूल जाना बना जानलेवा     |     अब चाहे मां रूठे या बाबा: प्रेमी के घर पंचायत लगाकर बैठी प्रेमिका, बोली– बालिग हूं…निकाह करूंगी, अभी और यहीं     |     भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हर साल निभाई जाती हैं ये 7 पवित्र परंपराएं, जानिए इनके पीछे की आस्था     |     Uttarakhand News: प्रदेशभर में फार्मा कंपनियों, दवा विक्रेताओं की होगी कड़ी जांच, निरीक्षण अभियान चलाया गया     |     Delhi: पोस्टमार्टम और एमएलसी प्रक्रिया होगी सुगम, एलजी ने पुलिस स्टेशन को अस्पतालों से जोड़ने की दी मंजूरी     |     पुलिस का दावा: 'राजा रघुवंशी की हत्या करने वाले दो आरोपी कबूलनामे से मुकरे, मजिस्ट्रेट के सामने साधी चुप्पी'     |     The Surprise Inspection Of The District Collector At Mbs Hospital Left The Employees In A State Of Panic – Kota News     |     Dharamshala Cloudburst: Lovely Narrated Her Ordeal To Amar Ujala, Saved Her Life By Climbing A Mountain, Spent – Amar Ujala Hindi News Live – Dharamshala Cloudburst:बाढ़ में बचे लवली ने सुनाई आपबीती, बोले     |     IND vs ENG: शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का मौका, अभी तक कोई भारतीय कप्तान नहीं कर पाया ये कारनामा     |     फराह खान ने बेटी संग शेयर की तस्वीर, दिखी में मां-बेटी की स्ट्रांग बॉन्ड, पोस्ट पर फैंस लुटा रहे प्यार     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088