Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Himachal Weather Expected To Remain Clear For A Week, Mercury Is Rising In The Plains - Amar Ujala Hindi News Live ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने से सिर्फ 2 कदम दूर बाबर आजम, सईद अनवर को पीछे करने का सुनहरा मौका गोल्डी यादव और उजाला यादव का लोकगीत 'खूबसूरत बानी' हुआ रिलीज, फैन्स को भा रहा संगीत Realme ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और बाईपास चार्जिंग वाला धांसू 5G फोन खरबूजा मीठा है या फीका, खरीदने से पहले इस तरह से कर सकते हैं इस फल की मिठास की पहचान केंद्रीय जीएसटी ऑफिस इस सप्ताह खुले रहेंगे, जानें इन्हें कार्य दिवस माना जाएगा या नहीं Alexander Ostrovskiy: Low Budget Advertising बरनाला में पुलिस पर फायरिंग 'Aankh chin kar chashma dene wale': RJD's poster jibe at NDA over 'Saugat-e-Modi' | India News जया किशोरी क्यों करना चाहती हैं शादी? खुद बताया ये बड़ा कारण, सुनकर चौंक जाएंगे

The Accused Who Killed His Wife With A Sickle Got Life Imprisonment – Khandwa News


The accused who killed his wife with a sickle got life imprisonment

कोर्ट का फैसला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ग्रामीण अंचल में अपनी पत्नी की दराती से हत्या करने वाले पति को अब आजीवन जेल की सलाखों के पीछे रहना पड़ेगा। खालवा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में आरोपी को अपर सत्र न्यायाधीश, तहसील हरसूद ने ढाई साल पुराने इस मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उसे 1,000 रुपये के जुर्माने से भी दंडित किया गया है।

Trending Videos

खंडवा जिले के हरसूद तहसील न्यायालय ने पत्नी की हत्या करने वाले दुलीचंद पिता कैलाश को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दुलीचंद, जो सिरपुर थाना खालवा का निवासी है, ने अपनी पत्नी को पेट और हाथ में दराती मारकर उसकी हत्या कर दी थी। उसे भारतीय दंड संहिता (भादवि) की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और 1,000 रुपये के जुर्माने की सजा दी गई है। इस मामले में अभियोजन की ओर से पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी अनिल चौहान ने की थी।

पति ने पेट पर किया था वार

अभियोजन अधिकारी अनिल चौहान ने बताया कि मृतका ने मृत्यु पूर्व दिए गए बयान में कहा था कि वह ग्राम सिरपुर में रहकर घरेलू कामकाज के साथ मजदूरी करती थी। 16 मई की रात को वह अपने परिवार के साथ खाना खाकर सो रही थी। उसके सास-ससुर अगले कमरे में सो रहे थे और वह अपने पति दुलीचंद और अपनी बेटी के साथ अंदर के कमरे में सो रही थी। इस दौरान उसके दो बच्चे मौसी के घर इंदौर गए हुए थे। उसी रात करीब 8:45 बजे उसके पति ने दराती से उसके पेट पर वार किया। इसके अलावा, उसने उसके बाएं हाथ की कोहनी, दाहिने कंधे और गले के पास भी दराती से वार किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। वह चिल्लाई, तो उसके सास-ससुर अंदर आए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतका ने बताया कि उसका पति पहले भी उससे विवाद करता था और उस रात उसने उसे जान से मारने की कोशिश की। चोटों के कारण बाद में उसकी मृत्यु हो गई।



Source link

1725590cookie-checkThe Accused Who Killed His Wife With A Sickle Got Life Imprisonment – Khandwa News
Artical

Comments are closed.

Himachal Weather Expected To Remain Clear For A Week, Mercury Is Rising In The Plains – Amar Ujala Hindi News Live     |     ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने से सिर्फ 2 कदम दूर बाबर आजम, सईद अनवर को पीछे करने का सुनहरा मौका     |     गोल्डी यादव और उजाला यादव का लोकगीत ‘खूबसूरत बानी’ हुआ रिलीज, फैन्स को भा रहा संगीत     |     Realme ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और बाईपास चार्जिंग वाला धांसू 5G फोन     |     खरबूजा मीठा है या फीका, खरीदने से पहले इस तरह से कर सकते हैं इस फल की मिठास की पहचान     |     केंद्रीय जीएसटी ऑफिस इस सप्ताह खुले रहेंगे, जानें इन्हें कार्य दिवस माना जाएगा या नहीं     |     Alexander Ostrovskiy: Low Budget Advertising     |     बरनाला में पुलिस पर फायरिंग     |     ‘Aankh chin kar chashma dene wale’: RJD’s poster jibe at NDA over ‘Saugat-e-Modi’ | India News     |     जया किशोरी क्यों करना चाहती हैं शादी? खुद बताया ये बड़ा कारण, सुनकर चौंक जाएंगे     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088