Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Pahalgam Attack: पंजाब में सरहद पर बढ़ी हलचल...दोगुने हुए बीएसएफ-आर्मी के जवान, सीमांत के किसानों को मिला आदेश MP Board Result 2025: इस दिन जारी होंगे कक्षा 10वीं-12वीं के नतीजे! छात्र इन 3 तरीकों से कर सकेंगे चेक, जानें लेटेस्ट अपडेट्स Bihar News Two Smugglers From Uttar Pradesh Arrested With Heroin Worth Rs. 2.5 Crore In Kaimur - Amar Ujala Hindi News Live Pahalgam Terror Shubham Wife Aishanya Says Mummy Shot Him In Front Of Me, Terrorists Did Not Shoot Me Kanpur - Amar Ujala Hindi News Live Pahalgam Attack Security Agencies Became Alert At Dehradun Airport Police Also Increased Patrolling - Amar Ujala Hindi News Live Shivling Seen The Head Baba Mahakal Today, Decorated In Such The Devotees Kept Watching - Madhya Pradesh News Big Discovery Of Nagpur University, Remains Of 3,000 Year Old Civilization Found In Maharashtra - Amar Ujala Hindi News Live Rajasthan Weather Update: Temperatures Started Rising, Reached 45 Degrees In Barmer, Heatwave Warning Issued - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Pradesh: बहुचर्चित छात्रवृति घोटाले के एक आरोपी ने अदालत में किया आत्मसमर्पण, जानें पूरा मामला कप्तान रजत पाटीदार ने इन्हें दिया RCB की जीत का क्रेडिट, हंसते हुए कही ये बड़ी बात

Weekly Panchang 18-24 October karwa chauth ahoi ashtami will be celebrated this week Weekly Panchang 18-24 October : करवा चौथ, मंगल गोचर के साथ इस सप्ताह मनाएं जाएंगे ये व्रत-त्योहार, देखें वीकली पंचाग, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़


Weekly Panchang 18024 October 2024 : अक्टूबर माह का तीसरा सप्ताह 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक का समय व्रत और त्योहार के मामले में महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। सुहागिनें पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं, इस सप्ताह मंगल ग्रह भी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। सूर्य स्वाती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जिसका असर मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर भी होगा। हालांकि, इस सप्ताह विवाह, गृह-प्रवेश और प्रॉपर्टी खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त नहीं है, लेकिन वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त बन रहा है। आइए एस्ट्रोलॉजर नीरज धनखेर से जानते हैं इस सप्ताह का पंचांग…

इस सप्ताह शुभ मुहूर्त : वैदिक ज्योतिष में पूजा-पाठ,शादी-विवाह समेत सभी शुभ कार्यों के लिए सही मुहूर्त देखकर ही किसी कार्य की शुरुआत की जाती है। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में किए गए कार्यों के सुखद परिणाम मिलते हैं। वहीं, अशुभ मुहूर्त में धार्मिक और मांगलिक कार्यों की मनाही होती है।

विवाह मुहूर्त : इस सप्ताह विवाह का कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।

गृह-प्रवेश मुहूर्त : इस सप्ताह गृह प्रवेश का भी कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।

प्रॉपर्टी खरीदने का मुहूर्त : इस सप्ताह प्रॉपर्टी खरीदने के लिए भी शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।

वाहन खरीदने का मुहूर्त :

पहला शुभ मुहूर्त : 21 अक्टूबर दिन सोमवार को सुबह 6 बजकर 26 मिनट से लेकर 22 अक्टूबर 2024 को सुबह 05 बजकर 51 मिनट तक वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

दूसरा शुभ मुहूर्त : 24 अक्टूबर दिन गुरुवार को सुबह 06 बजकर 28 मिनट से लेकर 25 अक्टूबर को सुबह 01 बजकर 58 मिनट तक वाहन खरीद सकते हैं।

ग्रहों का गोचर : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन होना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है इसका मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है।

मंगल गोचर : 20 अक्टूबर दिन रविवार को दोपहर 02 बजकर 46 मिनट पर मंगल ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

22 अक्टूबर दिन मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 02 मिनट पर बुध और शनि एक-दूसरे से 120 डिग्री पर मिलेंगे।

बुध गोचर : 23 अक्टूबर दिन बुधवार को सुबह 04 बजकर 06 मिनट पर बुध ग्रह विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

इस सप्ताह के त्योहार :

कार्तिक माह(18 अक्टूबर,शुक्रवार) : कार्तिक माह में कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। 18 अक्टूबर 2024 से कार्तिक माह की शुरुआत हो सकती है। इस दौरान जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए पूजा-आराधना का विशेष महत्व होता है।

करवा चौथ(20 अक्टूबर ,रविवार) : कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सुहागिनें पति की लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत रखती हैं। इस साल 20 अक्टूबर 2024 को करवा चौथ व्रत रखा जाएगा। इस दिन करवा माता, शिव-गौरी,गणेश और कार्तिकेय भगवान की पूजा की जाती है और चंद्रोदय के बाद चांद को जल अर्घ्य देन के बाद ही व्रत तोड़ा जाता है।

रोहिणी व्रत ( 21 अक्टूबर, सोमवार) : जैन कैलेंडर में रोहिणी व्रत का बहुत महत्व है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और खुशहाली के लिए इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं। मनोकामना पूर्ति के लिए रोहिणी व्रत बेहद खास माना जाता है।

अहोई अष्टमी( 24 अक्टूबर, गुरुवार) : कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है। यह व्रत महिलाएं संतान की लंबी आयु, तरक्की और सुखी जीवन के लिए रखती हैं। इस दिन तारे को जल अर्घ्य दिया जाता है और इसके बाद व्रत तोड़ा जाता है।

कालाष्टमी( 24 अक्टूबर, गुरुवार) : 24 अक्टूबर 2024 को कालाष्टमी मनाया जाएगा। इस दिन भैरव बाबा की पूजा-आराधना की जाती है। मान्यता है कि कालाष्टमी के दिन पूजन-व्रत से नकारात्मक ऊर्जा से दूर होती है और जीवन के सभी दुख-कष्टों से छुटकारा मिलता है।

इस सप्ताह का अशुभ मुहूर्त : हिंदू धर्म में अशुभ मुहूर्त में मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। इस दौरान पूजा-पाठ समेत किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए।

18 अक्टूबर 2024: 10:40 एएम से 12:06 पीएम

19 अक्टूबर 2024: 09:15 एएम से 10:40 एएम

20 अक्टूबर 2024: 04:21 पीएम से 05:46 पीएम

21 अक्टूबर 2024: 07:51 एएम से 09:16 एएम

22 अक्टूबर 2024: 02:55 पीएम से 04:19 पीएम

23 अक्टूबर 2024: 12:05 पीएम से 01:30 पीएम

24 अक्टूबर 2024: 01:29 पीएम से 02:54 पीएम

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



Source link

1727970cookie-checkWeekly Panchang 18-24 October karwa chauth ahoi ashtami will be celebrated this week Weekly Panchang 18-24 October : करवा चौथ, मंगल गोचर के साथ इस सप्ताह मनाएं जाएंगे ये व्रत-त्योहार, देखें वीकली पंचाग, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़
Artical

Comments are closed.

Pahalgam Attack: पंजाब में सरहद पर बढ़ी हलचल…दोगुने हुए बीएसएफ-आर्मी के जवान, सीमांत के किसानों को मिला आदेश     |     MP Board Result 2025: इस दिन जारी होंगे कक्षा 10वीं-12वीं के नतीजे! छात्र इन 3 तरीकों से कर सकेंगे चेक, जानें लेटेस्ट अपडेट्स     |     Bihar News Two Smugglers From Uttar Pradesh Arrested With Heroin Worth Rs. 2.5 Crore In Kaimur – Amar Ujala Hindi News Live     |     Pahalgam Terror Shubham Wife Aishanya Says Mummy Shot Him In Front Of Me, Terrorists Did Not Shoot Me Kanpur – Amar Ujala Hindi News Live     |     Pahalgam Attack Security Agencies Became Alert At Dehradun Airport Police Also Increased Patrolling – Amar Ujala Hindi News Live     |     Shivling Seen The Head Baba Mahakal Today, Decorated In Such The Devotees Kept Watching – Madhya Pradesh News     |     Big Discovery Of Nagpur University, Remains Of 3,000 Year Old Civilization Found In Maharashtra – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan Weather Update: Temperatures Started Rising, Reached 45 Degrees In Barmer, Heatwave Warning Issued – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Pradesh: बहुचर्चित छात्रवृति घोटाले के एक आरोपी ने अदालत में किया आत्मसमर्पण, जानें पूरा मामला     |     कप्तान रजत पाटीदार ने इन्हें दिया RCB की जीत का क्रेडिट, हंसते हुए कही ये बड़ी बात     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088