Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Special Intensive Revision Campaign Of Voter List Started, Became The First State In The Country - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur Be It Clothes Or Vehicle Businessmen Are Worried Due To Slowing Down Of Sales This Could Be Recession - Amar Ujala Hindi News Live - Kanpur:कपड़ा हो या वाहन…बिक्री की रफ्तार थमने से कारोबारी परे... Badrinath Highway: Drain Overflowed Near Lambagad, Passengers Stopped, Long Queue Of Vehicles - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: नकली वीजा से कनाडा भेजने की कोशिश, एजेंट गिरफ्तार अब अपराधी और लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों की खैर नहीं, मध्यप्रदेश के DGP कैलाश मकवाना खुद करेंगे अपराधों की समीक्षा Dr. Ravina Duhan Partners with Yuvraj LLP to Consult on HR Strategy & Organization Development Universal Sompo Extends Insurance Coverage to Pets Oberoi Realty Ltd. Recognised Among India's Best Companies to Work For 2025 by Great Place to Work Asian Institute of Medical Sciences Recognized Among "Best Organizations to Work For in 2025" by ET Edge Indore: इंदौर में हर घर के बाहर लगेंगे क्यूआर कोड,डिजिटल पते का पायलेट प्रोजेक्ट 29 जून से शुरू

Bihar News : After Election Date Announcement By Eci Jdu Candidate Final, Rjd Party, Bjp Jharkhand Election – Amar Ujala Hindi News Live


Bihar News : After election date announcement by ECI JDU candidate final, rjd party, bjp jharkhand election

तेजस्वी यादव की हेमंत सोरेन से मुलाकात हुई। सीटों की घोषणा आज संभावित है।
– फोटो : amar ujala digital

विस्तार


राजनीति में ‘अपर हैंड’ बहुत मायने रखने वाली चीज है। अफवाह जो रहे, बिहार उप चुनाव और झारखंड विधानसभा चुनाव में भी इसी ‘अपर हैंड’ के हाथों में सबकुछ दिख रहा है। चुनाव आयोग से बिहार की चार सीटों पर उप चुनाव और झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद जब नामांकन का समय सामने है, तब तो यही ‘अपर हैंड’ प्रभावी दिख रहा है। बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी भले ही सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन चार सीटों में से दो सीटें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड ने इसी नाते अपने पास रख ली। झारखंड में इसी नाते भाजपा ने जदयू को 11-12 की मांग के सामने महज दो देकर ‘सम्मान’ दिया। भाजपा में प्रत्याशियों का नाम अटका है, जबकि जदयू मन बना चुका है। इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने झारखंड में अपने गठबंधन के ‘अपर हैंड’ झारखंड मुक्ति मोर्चा से डील फाइनल कर ली है।

Trending Videos

राहुल गांधी के आने से पहले तेजस्वी को क्या मिला

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज झारखंड में रहेंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद यह उनका पहला और बहुत अहम दौरा है। इससे पहले बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार की रात झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सीटों पर बात फाइनल कर ली। लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद के संसदीय बोर्ड की बैठक में झारखंड के लिए 22 सीटों की मांग रखी गई थी, लेकिन झारखंड में अपर हैंड झामुमो की मर्जी के सामने तेजस्वी यादव भी शांत होकर पांच सीटों पर मान चुके हैं। आज इसकी घोषणा होने की उम्मीद है। झामुमो 43, कांग्रेस 29 और भाकपा-माले को चार सीटें दिए जाने की घोषणा संभावित है। इधर, एनडीए में जदयू की भारी-भरकम मांग को किनारे रखते हुए भाजपा ने उसे जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ सीटें ही दीं। यहां क्रमश: सरयू राय और राजा पीटर जदयू के उम्मीदवार बनेंगे।

एनडीए में भी इसी तरह ‘भारी’ ही पड़ा भारी

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बिहार की चार सीटों के साथ झारखंड का प्लान भी फाइनल कर लिया। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने भाजपा को चार में से एक सीट दी है। पूर्व मुख्यमंत्री व मौजूदा केंद्र सरकार के मंत्री जीतन राम मांझी के सांसद बनने से खाली हुई इमामगंज सीट उनकी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा-सेक्युलर के पास ही रहेगी। यहां के हम-से प्रत्याशी के टाइटल में इस बार भी ‘मांझी’ रहा तो आश्चर्य नहीं। 

जदयू ने अपने पास बेलागंज सीट रखी है और इसपर मनोरमा देवी का नाम लगभग फाइनल है। वह इस सीट के लगातार पांच बार विधायक रहने के बाद सांसद बने सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ यादव से भिड़ेंगी, यह भी तय है। मनोरमा देवी का परिवार विवादित रहा है और सुरेंद्र यादव का यहां राजनीतिक वर्चस्व है, इसलिए जदयू घोषणा में थोड़ा समय भी ले रहा है और सोच भी रहा है। यहां जदयू इसलिए भी कमजोर है कि पिछली बार उसके प्रत्याशी रहे अभय कुशवाहा इस बार राजद के सांसद बन गए हैं।

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की ओर से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल को प्रत्याशी के रूप में उतारे जाने के कारण चर्चा में आई तरारी सीट पर प्रत्याशी का नाम अभी पक्का नहीं हुआ है। दूसरी तरफ कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में इस बार भी भाजपा ही राजद को चुनौती देने उतरेगी। राजद के प्रत्याशी इस सीट से विधायक रहने के बाद सांसद बने सुधाकर सिंह के परिवार से ही रहे तो आश्चर्य नहीं। सुधाकर सिंह राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह के बेटे हैं और उनके भाई जदयू होकर राजद में आ चुके हैं।



Source link

1733110cookie-checkBihar News : After Election Date Announcement By Eci Jdu Candidate Final, Rjd Party, Bjp Jharkhand Election – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Special Intensive Revision Campaign Of Voter List Started, Became The First State In The Country – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur Be It Clothes Or Vehicle Businessmen Are Worried Due To Slowing Down Of Sales This Could Be Recession – Amar Ujala Hindi News Live – Kanpur:कपड़ा हो या वाहन…बिक्री की रफ्तार थमने से कारोबारी परेशान, बोले     |     Badrinath Highway: Drain Overflowed Near Lambagad, Passengers Stopped, Long Queue Of Vehicles – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: नकली वीजा से कनाडा भेजने की कोशिश, एजेंट गिरफ्तार     |     अब अपराधी और लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों की खैर नहीं, मध्यप्रदेश के DGP कैलाश मकवाना खुद करेंगे अपराधों की समीक्षा     |     Dr. Ravina Duhan Partners with Yuvraj LLP to Consult on HR Strategy & Organization Development     |     Universal Sompo Extends Insurance Coverage to Pets     |     Oberoi Realty Ltd. Recognised Among India’s Best Companies to Work For 2025 by Great Place to Work     |     Asian Institute of Medical Sciences Recognized Among “Best Organizations to Work For in 2025” by ET Edge     |     Indore: इंदौर में हर घर के बाहर लगेंगे क्यूआर कोड,डिजिटल पते का पायलेट प्रोजेक्ट 29 जून से शुरू     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088