Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा, यूएई-कतर मैच में हुआ ये गजब कारनामा 'ग्राम चिकित्सालय' की ये खासियत सीरीज को बनाती है बेहतर, क्या 'पंचायत' को दे पाएगी टक्कर? आपात स्थिति में भी देशवासियों को घबराने की जरूरत नहीं, अनाज के हैं पर्याप्त भंडार: शिवराज सिंह चौहान 1 क्लिक पर पढ़ें मौसम विभाग का नया अपडेट, IAS ट्रांसफर सहित MP की अन्य खबरें Bihar Body Of Missing Youth Found In Panchayat Bhawan Five Members Were Killed In Land Dispute - Amar Ujala Hindi News Live Skeleton Of Missing Youth Found In Field In Tundla - Amar Ujala Hindi News Live Case Filed Against Former Mla Champion And Mla Umesh Kumar Roorkee Uttarakhand News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: हत्या व दुष्कर्म में फरार बदमाश 17 साल बाद गिरफ्तारर Damoh News: नेशनल हाईवे को मंजूरी, पहले फेज में दमोह से जबेरा तक बनेगी 45 किमी लंबी सड़क, टेंडर प्रक्रिया पूरी Udaipur News: उदयपुर में 10 हजार का इनामी हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार, महिला के वेश धरकर घूम रहा था

रूस में उत्तर कोरियाई सेना पहुंचने के बाद घबराया ब्रिटेन, अब चीन से की ये अपील


रूस-यूक्रेन युद्ध। - India TV Hindi

Image Source : AP
रूस-यूक्रेन युद्ध।

बीजिंग: रूस में उत्तर कोरिया सेना पहुंचने के बाद ब्रिटेन भी घबरा गया है। अब आशंका है कि उत्तर कोरिया के बाद कहीं चीन भी रूस में अपनी सेना न भेज दे। ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने चीन द्वारा यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को दिए जा रहे समर्थन पर शुक्रवार को चिंता जताई है। उन्होंने अपने चीनी समकक्ष से आग्रह किया कि वह अपने देश की कंपनियों को रूसी सेना को उपकरणों की आपूर्ति करने से रोकें। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डैविड लैमी ने बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ शुक्रवार को बैठक की थी।

बता दें कि अभी एक दिन पहले ही उत्तर कोरियाई सैनिकों के रूस पहुंचने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे यूक्रेन और दक्षिण कोरिया की ओर से जारी किया गया है। वीडियो में दावा किया गया है कि रूस में उत्तर कोरिया ने अपने सैनिकों को यूक्रेन के खिलाफ भेजा है। इसके बाद अब चीन से भी खतरा सताने लगा है। ऐसे वक्त में डेविड लैमी चीन की यात्रा पर हैं। वह जुलाई में ‘लेबर पार्टी’ के सत्ता में आने के बाद चीन की यात्रा करने वाले पहले कैबिनेट मंत्री हैं। उन्होंने चीन के उप प्रधानमंत्री डिंग श्वेशियांग से शुक्रवार को मुलाकात की तथा उसी दिन बाद में विदेश मंत्री वांग यी से भी बातचीत की।

बीजिंग की 2 दिवसीय यात्रा पर हैं लैमी

ब्रिटेन के विदेश मंत्री बीजिंग के साथ संबंधों को सुधारने के प्रयासों के तहत चीन की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। दरअसल, जासूसी के आरोपों, यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस का समर्थन करने और हांगकांग में आम नागरिकों की स्वतंत्रता का दमन के मुद्दे पर दोनों देशों के संबंधों में खटास पैदा हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि ब्रिटेन की सरकार ने इस बात पर जोर दिया कि चीन के साथ संबंध ‘‘व्यावहारिक और आवश्यक’’ हैं। उन्होंने बताया कि लैमी ने हांगकांग ‍एवं चीन के सुदूर-पश्चिमी शिनजियांग प्रांत में मानवाधिकार संबंधी चिंताओं और रूस सहित जटिल मुद्दों को उठाया।

चीन से किया अनुरोध

विदेश मंत्रालय द्वारा बैठक के बाद जारी बयान के अनुसार, ‘‘लैमी ने कहा कि ब्रिटेन और चीन का यूरोपीय शांति और युद्ध की समाप्ति में साझा हित है। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में मदद करने के लिए चीन द्वारा रूस को दिए जा रहे उपकरणों की आपूर्ति के कारण यूरोपीय देशों से चीन के संबंधों पर असर पड़ सकता है।’’ बयान में कहा गया कि लैमी ने वांग से ‘‘चीनी कंपनियों को रूसी सेना को आपूर्ति करने से रोकने और जांच के लिए सभी कदम उठाने’’ का आग्रह किया। इसमें बताया गया कि दोनों देशों के विदेश मंत्री रूस के मुद्दे तथा पश्चिम एशिया में हो रहे संघर्ष जैसे अन्य भू-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा जारी रखने पर सहमत हुए।  (एपी) 

यह भी पढ़ें

दक्षिण लेबनान में “सुरंग तक पहुंची जंग”, इजरायली सेना और हिजबुल्लाह लड़ाकों के बीच शुरू हुई निर्णायक लड़ाई




याह्या सिनवार की मौत के 72 घंटे बाद नेतन्याहू के आवास पर ड्रोन हमला, मचा हड़कंप

Latest World News





Source link

1734210cookie-checkरूस में उत्तर कोरियाई सेना पहुंचने के बाद घबराया ब्रिटेन, अब चीन से की ये अपील
Artical

Comments are closed.

इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा, यूएई-कतर मैच में हुआ ये गजब कारनामा     |     ‘ग्राम चिकित्सालय’ की ये खासियत सीरीज को बनाती है बेहतर, क्या ‘पंचायत’ को दे पाएगी टक्कर?     |     आपात स्थिति में भी देशवासियों को घबराने की जरूरत नहीं, अनाज के हैं पर्याप्त भंडार: शिवराज सिंह चौहान     |     1 क्लिक पर पढ़ें मौसम विभाग का नया अपडेट, IAS ट्रांसफर सहित MP की अन्य खबरें     |     Bihar Body Of Missing Youth Found In Panchayat Bhawan Five Members Were Killed In Land Dispute – Amar Ujala Hindi News Live     |     Skeleton Of Missing Youth Found In Field In Tundla – Amar Ujala Hindi News Live     |     Case Filed Against Former Mla Champion And Mla Umesh Kumar Roorkee Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: हत्या व दुष्कर्म में फरार बदमाश 17 साल बाद गिरफ्तारर     |     Damoh News: नेशनल हाईवे को मंजूरी, पहले फेज में दमोह से जबेरा तक बनेगी 45 किमी लंबी सड़क, टेंडर प्रक्रिया पूरी     |     Udaipur News: उदयपुर में 10 हजार का इनामी हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार, महिला के वेश धरकर घूम रहा था     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088