Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

देश के ऑटो एक्सपोर्ट में 14% का आया उछाल, इस कंपनी की गाड़ियों का सबसे ज्यादा हुआ निर्यात


ऑटो सेक्टर- India TV Paisa

Photo:FILE ऑटो सेक्टर

चालू वित्त वर्ष (2024-25) की पहली छमाही में भारत से वाहन निर्यात में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मुख्य रूप से यात्री वाहनों और दोपहिया की खेप बढ़ने से कुल निर्यात बढ़ा है। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। सियाम के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-सितंबर में भारत का वाहन निर्यात 14 प्रतिशत बढ़कर 25,28,248 इकाई रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 22,11,457 इकाई था। 

इन बाजारों में हुआ सुधार

सियाम के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने कहा, ‘‘लातिनी अमेरिका और अफ्रीका जैसे बाजार जहां किसी न किसी वजह से सुस्ती थी, वहां अब स्थिति में सुधार हुआ है। इस वजह से निर्यात का आंकड़ा बढ़ा है।’’ मुद्राओं के अवमूल्यन के कारण विभिन्न अफ्रीकी देशों और अन्य क्षेत्रों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। इससे उनका वाहन आयात प्रभावित हुआ था, क्योंकि ये देश आवश्यक वस्तुओं के आयात पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे। विभिन्न विदेशी बाजारों में मौद्रिक संकट के कारण वित्त वर्ष 2023-24 में वाहन निर्यात में 5.5 प्रतिशत की गिरावट आई थी। पिछले वित्त वर्ष में कुल निर्यात 45,00,492 इकाई रहा था, जबकि 2022-23 में यह 47,61,299 इकाई था।

मारुति सुजुकी टॉप पर

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कुल यात्री वाहन निर्यात सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 3,76,679 इकाई हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 की समान अवधि में यह आंकड़ा 3,36,754 इकाई का था। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी 1,47,063 इकाइयों के निर्यात के साथ शीर्ष पर रही। कंपनी का निर्यात 12 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले समान अवधि में कंपनी ने 1,31,546 वाहनों का निर्यात किया था। हुंदै मोटर इंडिया ने पिछले 2023-24 की अप्रैल-सितंबर अवधि के 86,105 इकाइयों के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 84,900 वाहनों का निर्यात किया। यह एक प्रतिशत की गिरावट है।

टू-व्हीलर्स का एक्सपोर्ट 16% बढ़ा

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर अवधि में दोपहिया वाहनों का निर्यात सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 19,59,145 इकाई हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 16,85,907 इकाई था। समीक्षाधीन अवधि में स्कूटर निर्यात 19 प्रतिशत बढ़कर 3,14,533 इकाई हो गया, जबकि मोटरसाइकिल निर्यात 16 प्रतिशत बढ़कर 16,41,804 इकाई पर पहुंच गया। वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में वाणिज्यिक वाहनों का निर्यात सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 35,731 इकाई हो गया। हालांकि, इस अवधि के दौरान तिपहिया वाहनों का निर्यात एक प्रतिशत घटकर 1,53,199 इकाई रह गया, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,55,154 इकाई था।

Latest Business News





Source link

1740210cookie-checkदेश के ऑटो एक्सपोर्ट में 14% का आया उछाल, इस कंपनी की गाड़ियों का सबसे ज्यादा हुआ निर्यात
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Pocso Court Ordered To Registered Case Against Supaul Bihar Police Sho Molesting A Minor – Bihar News     |     Kanpur: Metro Ran From Iit To Kanpur Central Station, About 32,000 Passengers Traveled In A Day – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand: Husband Killed Wife By Attacking With Cooker And Knife Body Remains In House All Night – Amar Ujala Hindi News Live     |     Cbi Arrest Irs Officer Updates Bribery Case Amit Kumar Singal Rs 25 Lakh Associate Nabbed At Mohali Residence – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bhopal News: Businessman Attacked And His Bag Full Of Notes Looted In Broad Daylight – Amar Ujala Hindi News Live     |     People Demonstrated At The Water Supply Office In Banad Area – Jodhpur News     |     One Person Injured In Police Encounter – Amar Ujala Hindi News Live     |     अरे! रोहित शर्मा ने ये क्या किया, आईपीएल प्लेऑफ में कर ली सीएसके के बल्लेबाज की बराबरी     |     न कोई बड़ा स्टार और न ही बिग बजट, OTT पर था इस सीरीज का राज, कहानी ने मारी बाजी     |     Mock Drill regarding drone attack conducted at Dholewal Military Complex on Saturday night | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088