Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Cabinet Expansion May Happen Soon In Himachal Sukhu Reached Delhi Will Meet Rahul Gandhi - Amar Ujala Hindi News Live करोड़पति बिजनेसवूमन हैं एक्टर की पत्नी, हीरो बनकर रहे फ्लॉप तो विलेन ने चमकाई किस्मत, सुपरक्यूट है दोनों की जोड़ी अब एक क्लिक में मिलेगा EB-5 इन्वेस्टर वीजा, ट्रंप ने लॉन्च किया Gold Card, कैसे करें Apply? ₹3000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर देना होगा चार्ज? सरकार का आया ये बड़ा बयान West Bengal clashes: Cops injured, vehicles set on fire, security heightened- what triggered the outrage? | India News Sasaram: Bride Absconds With Rs 2.5 Lakh Cash-jewellery Just Hours After Marriage, Mp Youth Cheated In Bihar - Bihar News मध्य प्रदेश मौसम: आज 15 जिलों में मेघगर्जन-आंधी-बारिश का अलर्ट, 15 जिलों में हीटवेव, अगले हफ्ते आएगा मानसून, पढ़े IMD का नया अपडेट बलिया में गर्मी का असर: डायरिया से तीन की मौत, 24 घंटे में 104 भर्ती; जिला अस्पताल के इमरजेंसी में बढ़े मरीज Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक, इन छह अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर Delhi In The Grip Of Severe Heat And Heat Wave - Amar Ujala Hindi News Live

Haryana: As Cases Of Stubble Burning Increase, 13 Farmers Arrested – Amar Ujala Hindi News Live


Haryana: As cases of stubble burning increase, 13 farmers arrested

पराली जलाने के मामले
– फोटो : ANI

विस्तार


हरियाणा में पराली जलने के केस बढ़ने के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। प्रदेश में रविवार को पहली बार 13 किसानों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई कैथल जिले में हुई। जिले के गुहला-चीका व पूंडरी में छह-छह व ढांड में तीन, सीवन में दो व कैथल शहर में एक किसान पर मुकदमा दर्ज किया गया और पुंडरी थाना क्षेत्र के चार, गुहला व चीका के पांच, ढांड के तीन और कैथल के एक किसान को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रशासन ने बचे हुए किसानों की भी जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

Trending Videos

हालांकि गिरफ्तारी के कुछ देर बार किसानों को जमानत भी दे दी गई, लेकिन प्रशासन ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन-जिन किसानों पर मुकदमा दर्ज किया गया है, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए।

इस बारे में कैथल के डीएसपी वीरभान ने बताया कि सरकार के आदेशों पर उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों को गिरफ्तारी के आदेश दे दिए हैं। इसी के तहत 18 किसानों के खिलाफ केस दर्ज कर 13 किसानों की गिरफ्तारी की गई है।

कैथल में ही प्रदेश में सबसे अधिक पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं। अब तक 130 केस सामने आ चुके हैं और रविवार को भी सबसे ज्यादा सात केस कैथल जिले से ही आए। इसी कारण जिला प्रशासन ने इसे सख्ती से निपटना शुरू कर दिया है।

रविवार को प्रदेशभर में 32 किसानों की जमीन रेड एंट्री श्रेणी में डाली गई। अब तक कुल 368 किसानों की जमीन रेड एंट्री में डाली जा चुकी हैं। ये किसान दो सीजन मंडियों में फसल नहीं बेच सकेंगे। इनके अलावा 14 किसानों के चालान किए गए। अब तक 317 चालान दर्ज कर किसानों से 8.15 लाख रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है।

राज्य में रविवार को पराली जलाने के 11 नए मामले दर्ज हुए है। सेटेलाइट के जरिए ट्रैक करने पर चार जगह टीम के पहुंचने पर पराली जलाने का सबूत नहीं मिला। इनमें सबसे ज्यादा मामले कैथल में आ रहे है। रविवार को 11 मामलों में अकेले कैथल में सात मामले आए है, जबकि दो करनाल, एक कुरुक्षेत्र और एक सोनीपत में पराली जलाने के मामला आया है।

अधिकारी अगर पराली जलने से रोक नहीं पा रहे तो नोटिस जारी करें : मुख्य सचिव

मुख्य सचिव टीवीएस एन प्रसाद ने रविवार को पराली प्रबंधन को लेकर सभी डीसी व अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर बैठक की। उन्होंने पराली व धान के अवशेष जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अगर पराली जलाने की घटनाओं को रोक नहीं पा रहे हैं तो उनको नोटिस जारी किया जाएं। इसके बाद उन पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। मुख्य सचिव ने कहा कि इसको लेकर सोमवार को फिर से वीडियो कांफ्रेंस की जाएगी।

जिले में किसानों को पराली जलाने पर रोक लगाने के संबंध में गठित की गई कमेटियां निरंतर क्षेत्र में रहकर आग लगाने की घटनाओं पर अंकुश लगाएं और पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। कृषि विभाग के कुल 13 कर्मियों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। -डॉ. विवेक भारती, उपायुक्त, कैथल 

पराली जलाने के अब तक मामले

  • कैथल- 130
  • कुरुक्षेत्र- 91
  • करनाल- 71
  • अंबाला- 73
  • जींद- 49
  • सोनीपत- 41
  • फतेहाबाद- 36
  • फरीदाबाद- 30
  • पानीपत- 27
  • पलवल- 26
  • यमुनानगर- 24
  • हिसार- 18
  • सिरसा- 16
  • पंचकूला- 14
  • रोहतक- 6
  • झज्जर- 1

 

हरियाणा के आठ शहर सबसे ज्यादा प्रदूषित

पराली जलने के बाद हरियाणा के शहरों में हवा की गुणवत्ता भी खराब हो रही है। देश के कुल 22 शहरों में एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) का स्तर 200 से ऊपर यानी खराब श्रेणी में रहा। इसमें सबसे ज्यादा शहर हरियाणा के आठ हैं। हालांकि दिल्ली देश का सबसे प्रदूषित शहर है। सीपीसीबी (केंद्रीय प्रदूष्रण नियंत्रण बोर्ड) के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई औसतन 277 रहा है।

  • दिल्ली -277 (खराब)
  • सोनीपत-249(खराब)
  • भिवानी-233(खराब)
  • पानीपत-227(खराब)
  • कुरुक्षेत्र-226(खराब)
  • रोहतक-225(खराब)
  • गुरुग्राम-219(खराब)
  • हिसार-216(खराब)
  • चरखी-दादरी-211(खराब)



Source link

1742380cookie-checkHaryana: As Cases Of Stubble Burning Increase, 13 Farmers Arrested – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Cabinet Expansion May Happen Soon In Himachal Sukhu Reached Delhi Will Meet Rahul Gandhi – Amar Ujala Hindi News Live     |     करोड़पति बिजनेसवूमन हैं एक्टर की पत्नी, हीरो बनकर रहे फ्लॉप तो विलेन ने चमकाई किस्मत, सुपरक्यूट है दोनों की जोड़ी     |     अब एक क्लिक में मिलेगा EB-5 इन्वेस्टर वीजा, ट्रंप ने लॉन्च किया Gold Card, कैसे करें Apply?     |     ₹3000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर देना होगा चार्ज? सरकार का आया ये बड़ा बयान     |     West Bengal clashes: Cops injured, vehicles set on fire, security heightened- what triggered the outrage? | India News     |     Sasaram: Bride Absconds With Rs 2.5 Lakh Cash-jewellery Just Hours After Marriage, Mp Youth Cheated In Bihar – Bihar News     |     मध्य प्रदेश मौसम: आज 15 जिलों में मेघगर्जन-आंधी-बारिश का अलर्ट, 15 जिलों में हीटवेव, अगले हफ्ते आएगा मानसून, पढ़े IMD का नया अपडेट     |     बलिया में गर्मी का असर: डायरिया से तीन की मौत, 24 घंटे में 104 भर्ती; जिला अस्पताल के इमरजेंसी में बढ़े मरीज     |     Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक, इन छह अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर     |     Delhi In The Grip Of Severe Heat And Heat Wave – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088