Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
'Shutting down': Kunal Kamra’s show organisers react to Shiv Sena vandalism | India News Bihar News: Woman Beaten To Death In Munger, Dispute Was Over Just Rs 4500, Know The Whole Matter - Amar Ujala Hindi News Live Railways Gave Relief To Passengers Now Tanakpur-daurai Express Will Run Four Days A Week - Bareilly News Uttarakhand: रुद्रप्रयाग में वायरलेस सिस्टम विकसित, देश में पहली बार किसी जिले ने अपना नेटवर्क किया स्थापित Damoh News: A Huge Fire Broke Out In The Dukarsata Beat Forest And Spread To One Hectare - Damoh News Jodhpur News: Notorious Smuggler Caught After Jumping 20 Foot Wall, Cycloner Team Nabs Him From Bushes - Amar Ujala Hindi News Live Himachal: 320 Boxes Of Liquor Seized From Truck, Threatened Police With Gun, Attacked Worker With A Darat - Amar Ujala Hindi News Live रोहित शर्मा ने चेन्नई के खिलाफ मैच में उतरते ही रच दिया नया कीर्तिमान, किसी को पता भी नहीं चला 'ग्राउंड जीरो' में दिखेगी BSF के वीरों की अनसुनी कहानी, नए अवतार में छाएंगे इमरान हाशमी, इस दिन होगी रिलीज एंटी डंपिंग ड्यूटी को कितना समझते हैं आप? भारत ने 5 चीनी आयातों पर लगाया है ये शुल्क

बेसन के लड्डू बनेंगे एकदम दानेदार, देसी घी के साथ मिला लें ये चीज, इस रेसिपी के आगे मार्केट के लड्डू भी लगेंगे फीके


बेसन लड्डू की रेसिपी- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL
बेसन लड्डू की रेसिपी

दिवाली पर घरों में एक से एक पकवान बनाए जाते हैं। मिठाईयां बनती है और कई तरह की डिश बनाई जाती हैं। अगर आप बाजार से मिठाई खरीदकर लाते हैं तो सावधान हो जाएं। दिवाली के वक्त मिठाईयों में सबसे ज्यादा मिलावट की जाती है। बेहतर होगा कि आप घर में शुद्ध चीजों से मिठाई बनाकर खाएं। दिवाली पर आप बेसन और देसी घी से स्वादिष्ट लड्डू बना सकते हैं। बेसन के लड्डू बनाना बेहद आसान है। मार्केट जैसे दानेदार बेसन के लड्डू बनाने के लिए घी के साथ एक चम्मच सूजी भी मिला लें। इससे बेसन के लड्डू बाजार जैसे दानेदार और टेस्टी बनेंगे। घर पर बने देसी घी वाले बेसन के लड्डू इतने टेस्टी लगते हैं कि एक दो खाने के बाद भी मन नहीं भरता। जानिए बेसन के लड्डू बनाने की आसान रेसिपी।

बेसन के लड्डू बनाने के लिए सामग्री: 

आपको बेसन के लड्डू बनाने के लिए करीब 1 किलो बेसन चाहिए। इसके लिए 1 किलो बूरा चाहिए। करीब 700- 800 ग्राम घी चाहिए। 7-8 बड़े चम्मच सूजी लेनी है। अगर बेसन मोटा है तो सूजी सिर्फ 1 चम्मच भी काफी है। लड्डू में डालने के लिए पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स काट लें।

बेसन के लड्डू की रेसिपी:

पहला स्टेप- सबसे पहले एक भारी तली की कड़ाही में घी डालकर पिघलाएं और फिर उसमें बेसन डाल दें। अब बेसन को चलाते हुए भून लें। शुरू में गैस की फ्लेम हाई रखें और लगातार चलाते रहें। बाद में जब बेसन हल्का पतला हो जाए तो गैस को मीडियम फ्लेम पर कर दें।

दूसरा स्टेप- बेसन जब हल्का भुन जाएगा तो पतला हो जाएगा। आपको ब्राउन रंग होने तक बेसन को भूनना है। बेसन भुनने की पहचान रंग और खुशबू से की जा सकती है। बेसन पूरी तरह भुन जाएगा तो घी अलग से छोड़ने लगेगा और काफी फूल जाएगा। अब गैस को बंद कर दें और बीच-बीच में चलाते रहें, जिससे बेसन नीचे से जले नहीं।

तीसरा स्टेप- बेसन को जल्दी ठंडा करना है तो दूसरे बर्तन में निकाल लें। अब एक पैन में 2 चम्मच घी डालें और इसमें सूजी डालकर भून लें। अब सूजी को भी बेसन में मिला दें। दोनों चीजों को ठंडा होने के बाद बूरा छानकर मिला दें। ध्यान दें अगर गर्म बेसन में बूरा मिलाया तो पूरा बैटर पतला हो जाएगा। 

चौथा स्टेप-अब जो भी ड्राई फ्रूट्स बेसन में मिलाना चाहें वो मिक्स कर दें। आप अपनी पसंद के हिसाब से मेवा को छोटा बड़ा काट सकते हैं। सारी चीजों को मिलाते हुए मिश्रण तैयार कर लें। अब इससे अपनी पसंद की शेप में लड्डू बनाकर तैयार कर लें। सारे लड्डू इसी तरह बनाकर रख लें। किसी कांच के जार में लड्डू बनाकर रख दें। बेसन के लड्डू को आप 10-15 दिन तक आसानी से खा सकते हैं।

 

Latest Lifestyle News





Source link

1751680cookie-checkबेसन के लड्डू बनेंगे एकदम दानेदार, देसी घी के साथ मिला लें ये चीज, इस रेसिपी के आगे मार्केट के लड्डू भी लगेंगे फीके
Artical

Comments are closed.

‘Shutting down’: Kunal Kamra’s show organisers react to Shiv Sena vandalism | India News     |     Bihar News: Woman Beaten To Death In Munger, Dispute Was Over Just Rs 4500, Know The Whole Matter – Amar Ujala Hindi News Live     |     Railways Gave Relief To Passengers Now Tanakpur-daurai Express Will Run Four Days A Week – Bareilly News     |     Uttarakhand: रुद्रप्रयाग में वायरलेस सिस्टम विकसित, देश में पहली बार किसी जिले ने अपना नेटवर्क किया स्थापित     |     Damoh News: A Huge Fire Broke Out In The Dukarsata Beat Forest And Spread To One Hectare – Damoh News     |     Jodhpur News: Notorious Smuggler Caught After Jumping 20 Foot Wall, Cycloner Team Nabs Him From Bushes – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal: 320 Boxes Of Liquor Seized From Truck, Threatened Police With Gun, Attacked Worker With A Darat – Amar Ujala Hindi News Live     |     रोहित शर्मा ने चेन्नई के खिलाफ मैच में उतरते ही रच दिया नया कीर्तिमान, किसी को पता भी नहीं चला     |     ‘ग्राउंड जीरो’ में दिखेगी BSF के वीरों की अनसुनी कहानी, नए अवतार में छाएंगे इमरान हाशमी, इस दिन होगी रिलीज     |     एंटी डंपिंग ड्यूटी को कितना समझते हैं आप? भारत ने 5 चीनी आयातों पर लगाया है ये शुल्क     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088