Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Kedarnath By-election: Kuldeep Rawat Attitude Creates Uneasiness In Bjp Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live


Kedarnath by-election: Kuldeep rawat attitude creates uneasiness in BJP Uttarakhand news in hindi

केदारनाथ उपचुनाव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


केदारनाथ सीट से दो बार निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव हार चुके कुलदीप सिंह रावत के तेवरों से भाजपा में बेचैनी है। लोस चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हो चुके कुलदीप उपचुनाव में टिकट न मिलने पर बड़ा कदम उठा सकते हैं।

Trending Videos

सोशल मीडिया पर चल रहे उनके इंटरव्यू तो यही संकेत दे रहे हैं। हालांकि, वह खुलकर कुछ कहने से बच रहे हैं, लेकिन उनकी इस बात ने भाजपा के चुनावी रणनीतिकारों की चिंता बढ़ा दी कि वह अपने समर्थकों के हिसाब से निर्णय लेंगे। हालांकि, पार्टी नेतृत्व की ओर से उन्हें मनाने की कोशिशें भी हो रही हैं।

खुद कुलदीप सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि उनसे पार्टी नेताओं ने बात की है। उन्हें राज्यमंत्री और मंत्री स्तर के पद की पेशकश तक की गई है। भाजपा ने प्रत्याशी चयन के लिए केंद्रीय संसदीय बोर्ड को जो छह नाम भेजे हैं, उनमें कुलदीप सिंह रावत का नाम भी शामिल है। लेकिन, बदरीनाथ के सबक के बाद केदारनाथ में पार्टी की नर्सरी से बाहर के चेहरे पर दांव लगाने का जोखिम पार्टी उठाएगी, इस बात की कम ही संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा कि पार्टी ऐसे चेहरे पर दांव लगाएगी, जिसके लिए पार्टी कैडर का भरपूर समर्थन हो। कुलदीप समर्थक इसे लेकर बेहद आशंकित है।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand: हर दिन 46 लाख रुपये प्रदेशवासियों से ठग रहे साइबर अपराधी, हैरान करने वाले हैं ये आंकड़े

हालांकि कुलदीप टिकट को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं, लेकिन मिलने और न मिलने दोनों ही स्थितियों अगला कदम उठाने की रणनीति है। सोशल मीडिया में जिस रह से वह अपने समर्थकों की बात को तरजीह देने की बात कह रहे हैं, उसने भाजपा की पेशानी पर बल डाल दिए हैं। सोशल मीडिया पर एक इंटरव्यू के दौरान कुलदीप कहते नजर आए कि मेरा कार्यकर्ता मुझे जो कहेगा मैं वह करुंगा। निर्णय मेरे कार्यकर्ता लेंगे।

 

 



Source link

1759480cookie-checkKedarnath By-election: Kuldeep Rawat Attitude Creates Uneasiness In Bjp Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

सैमसंग ने लॉन्च किया One UI 8 Beta प्रोग्राम, गैलेक्सी फोल्डेबल्स के साथ Android 16 के दमदार फीचर्स और AI का नया दौर शुरू!     |     Sudha Reddy Hosts ‘Beauty With A Purpose Gala’     |     Modi Naturals Announces Stellar Growth of 66% for FY25 Financial Results     |     PayG Secures RBI Payment Aggregator License – A Pivotal Milestone in India’s Fintech Evolution     |     Muzaffarpur: Pickup Van Driver Carrying Fish Murdered, Suspicion Of Conspiracy Related To Previous Dispute – Amar Ujala Hindi News Live     |     Roadways Bus Hits Auto In Sant Kabir Nagar Five People Including Couple And Son Died – Amar Ujala Hindi News Live     |     Dehradun: कालसी में विजिलेंस ने पटवारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, देखते ही रुपये निगल गया अरोपी     |     To Impress His Girlfriend An Accountant In Delhi Stole Rs 35 Lakh From His Own Company – Amar Ujala Hindi News Live     |     A Passenger Bus Overturned Due To Strong Storm And Wind, Three Passengers Injured – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan News: Aqueduct Will Be Built Orajasthan News: Aqueduct Will Be Built On Chambal Under Pkc-ercp, Noc – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088