Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Side effects of drinking water by putting mouth in water Bottle Know the right way of drinking water health tips बोतल में मुंह लगाकर पीते हैं पानी तो सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान, जान लें क्या है सही तरीका, हेल्थ टिप्स


अगर आप भी बोतल में मुंह लगाकर पानी पीना पसंद करते हैं, तो आपको इससे जुड़े साइड इफेक्ट्स के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। इसके साथ ही पानी पीने से जुड़े सही तरीके को ले कर भी आज हम बात करेंगे।

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तानWed, 23 Oct 2024 10:49 AM
share Share

पानी हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है, ये शायद बताने की भी जरूरत नहीं। बिना खाना खाए तो आदमी फिर भी घंटों बीता ले लेकिन बिना पानी पीए कुछ ही देर में हालत खराब हो जाती है। वैसे तो अगर आप साफ-सुथरा पानी पीते हैं, तो ये आपकी सेहत के लिए हर तरफ से काफी फायदेमंद है। लेकिन अगर आपका पानी पीने का ढंग जरा सही नहीं है, तो ये पानी भी आपके कई रोगों का कारण बन सकता है। अब जरा लोगों कि ये एक आदत ही देख लीजिए। काफी सारे लोग होते हैं जो अपनी पानी की बोतल में मुंह लगाकर पानी पीते हैं। ये आदत देखने में भले ही नॉर्मल लगे लेकिन इसके भी कुछ नेगेटिव साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। तो चलिए आज इसी के बारे में बात करते हैं।

पनप सकता है बैक्टीरिया

बोतल में मुंह लगाकर पानी पीने के कई नुकसान हो सकते हैं। इनमें सबसे बड़ा नुकसान यही है कि ऐसा करने से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल जब कोई बोतल में मुंह लगाकर पानी पीता है, तो उसका सलाइवा यानी लार बोतल में चिपक जाती है। जिसकी वजह से इसमें कई बार बैक्टीरिया पनपने लगता है। अब जब आप दोबारा उसी बोतल से पानी पीते हैं तो ये बैक्टीरिया शरीर के अंदर चला जाता है, जो हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकता है।

एक बार में पानी पीना भी है खतरनाक

बोतल से पानी पीते वक्त, पानी को घूंट-घूंट में पीने के बजाय अक्सर लोग एक ही सांस में ढेर सारा पानी पी जाते हैं, जो हेल्थ के लिए सही नहीं है। एक ही बार में तेजी से ढेर सारा पानी पीने से ये गले में अटक सकता है। इसके अलावा ऐसा करना पेट के लिए भी सही नहीं होता। इससे पेट फूलने की समस्या हो सकती है। इसीलिए बेहतर यही है कि पानी हमेशा गिलास से, घूंट-घूंट भर कर पीएं।

जानिए पानी पीने का सही तरीका

शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने के लिए दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। लेकिन कभी भी एक साथ ढेर सारी मात्रा में पानी नहीं पीना चाहिए। पानी हमेशा गिलास में लेकर घूंट-घूंट में पीना चाहिए। हर घंटे थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए। इसके अलावा पानी हमेशा बैठकर पीना चाहिए। अगर पॉसिबल हो तो हल्का गुनगुना पानी ही पीएं, ये पेट के लिए सही रहता है। पानी पीने के लिए अगर बोतल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसकी साफ-सफाई भी नियमित रूप से करते रहें। अपना झूठा पानी किसी और के साथ शेयर करने से बचें और खुद भी किसी का झूठा पानी ना पीएं। साथ ही ज्यादा देर तक बोतल में पानी ना रहने दें।



Source link

1763680cookie-checkSide effects of drinking water by putting mouth in water Bottle Know the right way of drinking water health tips बोतल में मुंह लगाकर पीते हैं पानी तो सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान, जान लें क्या है सही तरीका, हेल्थ टिप्स
Artical

Comments are closed.

Muzaffarpur Bihar News :body Of The Martyred Soldier Reached In The Village Villagers And Family Became Sad – Bihar News     |     Auraiya: Celebrated Birthday Of A Cow By Cutting A Cake, From Old To Children Joined The Celebration – Amar Ujala Hindi News Live     |     Badrinath Highway Blocked In Bhanerpani, 500 Passengers Stranded Chamoli Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     मोदी सरकार का नया कानून विपक्ष की सरकार गिराने का हथियार : आप     |     Mp News: Mineral Conclave Will Be Held On 23 August In Katni, Madhya Pradesh Is Leading In The Country In Mine – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jaipur News: Howrah-khatipura (jaipur)-howrah Weekly Puja Special Train Will Run For Upcoming Festivals – Amar Ujala Hindi News Live     |     Update In Naveen Murder Case At Rewari – Amar Ujala Hindi News Live     |     HP High Court: विमल नेगी मामले में हिमाचल हाईकोर्ट ने निलंबित एएसआई पंकज पर लगाए प्रतिबंध हटाने के दिए आदेश     |     Afghanistan, China, Pakistan hold 6th meeting of foreign ministers in Kabul     |     जिसे एशिया कप के लिए सेलेक्टर्स ने नहीं दिया भाव, आईसीसी रैंकिंग में उसी ने मारी छलांग     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088