Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar Gas Cylinder Blast In Transport Truck Accident Injured Report News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Up News Our Daughters Died And Boys Only Got Scratches Questions Raised On Accident On Highway In Moradabad - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand Weather News: मैदान से पहाड़ तक खूब चलेंगी गर्म हवाएं, अगले तीन दिन रहेगा मौसम का ऐसा मिजाज पड़ोसी की गंदी नजर से बच न पाई: कुंडी खटखटाकर घर में घुसा युवक, मौसी को कमरे में बंद कर युवती से किया दुष्कर्म Pm Modi Will Come To Mp On 11th April Will Participate In Baisakhi Fair At Shri Anandpur Trust - Gwalior News Mumbai Dharavi Fire Updates Nature Park Pngp Colony Fire Brigade Casualties Rescue News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Rajasthan News: Cm Announces During Recruitment Review Meeting- Job Fairs To Be Held Every Three Months - Amar Ujala Hindi News Live - Rajasthan News:भर्ती परीक्षाओं की समीक्षा बैठक में सीएम ने की घोष... Haryana: हिसार से अयोध्या के लिए उड़ान सेवा का शेड्यूल तय, 18 अप्रैल से अक्तूबर तक नियमित रूप से उड़ेंगे विमान Private Bus Went Out Of Control And Went Off The Road, Passengers Suffered Minor Injuries - Amar Ujala Hindi News Live रिटायर्ड आउट और रिटायर्ड हर्ट में क्या है बड़ा अंतर, एक क्लिक में समझें पूरी जानकारी

सुंदर-अश्विन के कमाल से टीम इंडिया ने रचा कीर्तिमान, भारत में 51 साल बाद सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा


IND vs NZ- India TV Hindi

Image Source : AP
टीम इंडिया

IND vs NZ: पुणे में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। पुणे टेस्ट में मेहमान कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले टेस्ट के निराशाजनक प्रदर्शन से सबक लेते हुए टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाजों ने इस बार कमाल का प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड को पहले ही दिन 259 रनों पर ढेर कर दिया। 

न्यूजीलैंड के पहले 3 विकेट आर अश्विन ने झटके और इसके साथ ही वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में नाथन लियोन को पछाड़कर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। अश्विन को वाशिंगटन सुंदर का बेहतरीन साथ मिला। पुणे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में भारतीय टीम ने बड़ा बदलाव करते हुए वाशिंगटन सुंदर को मार्च 2021 के बाद पहली बार मौका दिया। वाशिंगटन सुंदर ने इस शानदार मौके को भुनाते हुए कमाल ही कर दिया। उन्होंने रचिन रवींद्र के रुप में अपना पहला शिकार किया और इस तरह उन्होंने 1329 दिन के बाद अपना पहला विकेट हासिल करने में कामयाबी हासिल की। इसके बाद तो उन्होंने विकेट की झड़ी ही लगा दी। सुंदर ने अकेले ही न्यूजीलैंड के 7 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

भारतीय स्पिनरों ने रच दिया इतिहास

भारत के 2 स्पिनर आर अश्विन और वाशिंगटन सुंदर ने मिलकर पूरी कीवी टीम को ढेर कर दिया। इस तरह भारतीय सरजमीं पर नया कीर्तिमान बन गया। दरअसल, भारत में ऐसा छठी बार हुआ है जब टेस्ट मैच के पहले दिन पहली पारी में सभी 10 के 10 विकेट स्पिनरों ने झटके हैं। साल 1973 के बाद भारतीय सरजमीं पर ऐसा दूसरी बार हुआ है। इस साल धर्मशाला में खेले गए टेस्ट मैच में भी भारतीय स्पिनरों ने पहले दिन इंग्लैंड के 10 विकेट स्पिनरों ने चटकाए थे। एक ही साल के भीतर दूसरी बार ये कमाल कर भारतीय स्पिनरों ने नया इतिहास रच दिया है। 

भारतीय सरजमीं पर टेस्ट के पहले दिन पहली पारी में जब सभी 10 विकेट स्पिनर ने चटकाए

  • भारत बनाम न्यूजीलैंड, पुणे 2024
  • भारत बनाम इंग्लैंड, धर्मशाला 2024
  • भारत बनाम इंग्लैंड, चेन्नई 1973
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई 1964
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, कोलकाता 1956
  • इंग्लैंड बनाम भारत, कानपुर 1952

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुदंर, जसप्रीत बुमराह, अकाश दीप।

न्यूजीलैंड: टॉम लेथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, एजाज पटेल, विलियम ओ रोर्के।

यह भी पढ़ें:

1329 दिन का लंबा इंतजार, अब जाकर मिला टेस्ट क्रिकेट में विकेट

भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में हुए 3 बदलाव, लगभग 4 साल के बाद इस खिलाड़ी की हुई वापसी

Latest Cricket News





Source link

1766370cookie-checkसुंदर-अश्विन के कमाल से टीम इंडिया ने रचा कीर्तिमान, भारत में 51 साल बाद सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा
Artical

Comments are closed.

Bihar Gas Cylinder Blast In Transport Truck Accident Injured Report News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up News Our Daughters Died And Boys Only Got Scratches Questions Raised On Accident On Highway In Moradabad – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Weather News: मैदान से पहाड़ तक खूब चलेंगी गर्म हवाएं, अगले तीन दिन रहेगा मौसम का ऐसा मिजाज     |     पड़ोसी की गंदी नजर से बच न पाई: कुंडी खटखटाकर घर में घुसा युवक, मौसी को कमरे में बंद कर युवती से किया दुष्कर्म     |     Pm Modi Will Come To Mp On 11th April Will Participate In Baisakhi Fair At Shri Anandpur Trust – Gwalior News     |     Mumbai Dharavi Fire Updates Nature Park Pngp Colony Fire Brigade Casualties Rescue News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan News: Cm Announces During Recruitment Review Meeting- Job Fairs To Be Held Every Three Months – Amar Ujala Hindi News Live – Rajasthan News:भर्ती परीक्षाओं की समीक्षा बैठक में सीएम ने की घोषणा     |     Haryana: हिसार से अयोध्या के लिए उड़ान सेवा का शेड्यूल तय, 18 अप्रैल से अक्तूबर तक नियमित रूप से उड़ेंगे विमान     |     Private Bus Went Out Of Control And Went Off The Road, Passengers Suffered Minor Injuries – Amar Ujala Hindi News Live     |     रिटायर्ड आउट और रिटायर्ड हर्ट में क्या है बड़ा अंतर, एक क्लिक में समझें पूरी जानकारी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088