Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

iPhone SE 4 का इंतजार खत्म! एप्पल के सस्ते आईफोन का जल्द शुरू होगा मास प्रोडक्शन


iPhone SE 4- India TV Hindi

Image Source : FILE
iPhone SE 4

iPhone SE 4 से जुड़ी एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। एप्पल के इस सस्ते आईफोन का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। अगले साल की पहली छमाही में एप्पल का यह आईफोन लॉन्च किया जा सकता है। iPhone SE का पिछला वर्जन साल 2022 में लॉन्च हुआ था। इसके बाद से ही यूजर्स को इस सस्ते आईफोन का इंतजार है। पिछले कुछ समय से आईफोन के इस सस्ते मॉडल के फीचर्स सामने आ रहे हैं। iPhone 14 वाले डिजाइन के साथ इसे लॉन्च किया जा सकता है।

एप्पल एनालिस्ट मिंग-ची-कुओ ने iPhone SE 4 के प्रोडक्शन से जुड़ी अहम जानकारी शेयर की है। एप्पल के सस्ते आईफोन का मास प्रोडक्शन 2024 के आखिर में यानी दिसंबर में शुरू हो सकता है। क्यूपरटिनो बेस्ड कंपनी अपने इस सस्ते आईफोन के करीब 8.6 मिलियन यूनिट का प्रोडक्शन करने वाली है। दिसंबर 2024 से लेकर 2025 की पहली तिमाही के बीच iPhone SE 4 का प्रोडक्शन किया जाएगा।

अप्रैल 2025 में होगा लॉन्च!

इससे पहले भी मिंग-ची-कुओ ने दावा किया था कि iPhone SE 4 को अगले साल अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है। एप्पल का यह सस्ता आईफोन कंपनी के डेटाबेस में V59 कोडनेम के साथ दर्ज है। हाल ही में, टिप्स्टर सॉनी डिकसन (Sonny Dickson) ने iPhone SE (2025) के केस की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट की थी। शेयर किए गए पोस्ट में फोन का बैक पैनल कुछ साल पहले लॉन्च हुए iPhone 7 Plus की तरह लग रहा है।

इस आईफोन का बैक पैनल पूरी तरह से फ्लैट है और इसमें डुअल रियर कैमरा वाला कट आउट देखा जा सकता है, जो हॉरिजॉन्टली अलाइंड है। अब तक लॉन्च हुए सभी iPhone SE मॉडल में केवल एक ही कैमरा दिया गया है। ऐसे में अगले साल लॉन्च होने वाले इस सस्ते आईफोन में यह बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 

iPhone SE 4 के संभावित फीचर्स

एप्पल के इस सस्ते आईफोन में 6.06 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। इस सीरीज का यह पहला मॉडल होगा, जिसमें 48MP का कैमरा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा फोन में OLED पैनल का इस्तेमाल किया जाएगा, जो स्टैंडर्ड 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। एप्पल का यह फोन लेटेस्ट A18 Bionic चिपसेट के साथ आ सकता है, जिसके साथ 8GB LPDDR5 RAM का सपोर्ट मिलेगा। यह आईफोन 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें – Samsung Galaxy F55 5G 256GB पर बंपर डिस्काउंट, 10000 रुपये सस्ता मिल रहा फोन





Source link

1768070cookie-checkiPhone SE 4 का इंतजार खत्म! एप्पल के सस्ते आईफोन का जल्द शुरू होगा मास प्रोडक्शन
Artical

Comments are closed.

India-pakistan Tension A Son Of Bihar Sacrificed His Life In Firing On The Border News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Teacher Harassed Girl Students In School – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: मौज-मस्ती के लिए कैब चालक की पिटाई कर लूटपाट     |     Bhopal News: Elderly Mother And Young Son Riding A Bike Died In A Car Collision – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sirohi News: Ceasefire Violated In Many Areas By Pakistan, Blackout Imposed Again With Siren In Mount Abu – Rajasthan News     |     SL-W vs IND-W Dream11 Prediction: इस फॉर्मूले से बनाएं अपनी ड्रीम 11 टीम, इन्हें चुने कप्तान और उपकप्तान     |     ‘हम पीछे नहीं हटने वाले…’ भारत-पाकिस्तान के बीच लड़ाई पर बोले संजय दत्त, सेना की जमकर हुई तारीफ     |     Jio का 84 दिन वाला धमाकेदार प्लान, करोड़ों ग्राहकों की खत्म हो गईं कई सारी टेंशन     |     SBI में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹32,044 का फिक्स रिटर्न, चेक करें डिटेल्स     |     Bihar News : Mother’s Day Celebrated In Saint Michael Patna Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088