Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
राशिफल: मालव्य राजयोग में 7 राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, ये हो जाएंगे मालामाल, हर तरफ से मिलेगी सफलता Patna: Rural Roads Will Get New Strength, Nitish Kumar Will Inaugurate Strengthening Work Of 6,938 Paths - Amar Ujala Hindi News Live Weather: आसमान से बरसेगी आग... लू करेगी बेहाल, बरेली में दो दिन बाद 40 डिग्री पार पहुंचेगा पारा Indore: Railway Department Is Installing Coach Guidance Boards At 10 Stations Including Indore's Laxmibai Naga - Amar Ujala Hindi News Live Daughter Of Martyr Sergeant Surendra Moga From Jhunjhunu Vows To Take Revenge On Pakistan Rajasthan News - Amar Ujala Hindi News Live स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत कौर को छोड़ा पीछे, कर दिया ये बड़ा कारनामा 6 साल पुरानी वो फिल्म, जिसने पाकिस्तान को दिखाई औकात, घर में घुसकर दुश्मन का किया था बुरा हाल SIP में निवेश करते समय अक्सर ये गलतियां कर बैठते हैं निवेशक, इन बातों का रखें ध्यान Bihar: High Court's Private Computer Operator Arrested Distributed Fake Appointment Letters Patna Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live Husband Commits Suicide After Accusing Wife Of Cheating On Him - Amar Ujala Hindi News Live

24 सालों में सिर्फ इन चार कप्तानों ने भारत में जीती टेस्ट सीरीज, टॉम लैथम का नाम हुआ शामिल


New Zealand Cricket- India TV Hindi

Image Source : PTI
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। इस तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबलों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ 12 सालों के लंबे इंतजार के बाद किसी टीम ने भारत को घरेलू टेस्ट सीरीज में हराया। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ऐसा कारनामा करने वाले चुनिंदा कप्तानों में से एक है। टीम इंडिया को आखिरी बार साल 2012 में इंग्लैंड की टीम ने घरेलू टेस्ट सीरीज में हराया था। इंग्लैंड के खिलाफ मिली उस हार के बाद अब जाकर न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के दबदबे को खत्म कर दिया है। पिछले 24 सालों में यानी कि साल 2000 के बाद टीम इंडिया को घरेलू टेस्ट सीरीज में सिर्फ चार ही कप्तानों ने हराया है। आइए जानते हैं कि ऐसा कब-कब किस कप्तान ने किया।

24 सालों के बाद हारी टीम इंडिया

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया अब इस टेस्ट सीरीज में 2-0 से पीछे है। इससे पहले भारतीय टीम को साल 2012 में इंग्लैंड की टीम ने 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया था। उस वक्त इंग्लैंड की कप्तानी एलेस्टेयर कुक के हाथों में थी। वहीं टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी थे। इससे पहले भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया था। उस वक्त ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी एडम गिलक्रिस्ट कर रहे थे। वहीं टीम इंडिया के कप्तान सौरव गांगुली थे। उससे चार साल पहले यानी कि साल 2000 में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका की टीम ने हराया था। उस वक्त साउथ अफ्रीका के कप्तान हैंसी क्रोनिए थे। वहीं भारतीय टीम की कप्तानी सचिन तेंदुलकर कर रहे थे। टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका ने उस दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया था।

न्यूजीलैंड के पास क्लीन स्वीप करने का मौका

भारतीय टीम के खिलाफ खेली जा रही इस टेस्ट सीरीज में अब न्यूजीलैंड के पास टीम इंडिया को क्लीन स्वीप करने का मौका है। टीम इंडिया को आखिरी बार 2000 में साउथ अफ्रीका ने क्लीन स्वीप किया था। सीरीज का आखिरी मुकाबला 01 नंवबर से मुंबई में खेला जाएगा। भारतीय टीम के लिए यह एक अहम मुकाबला होने जा रहा है। टीम इंडिया भले ही यह टेस्ट सीरीज हार गई हो, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा उस मुकाबले को जीतना या ड्रॉ करवाना चाहेंगे ताकि क्लीन स्वीप में टीम इंडिया बच सके।

यह भी पढ़ें

WTC Points Table: टीम इंडिया को हुआ भयंकर नुकसान, करीब आया ऑस्ट्रेलिया, जानें रह गया कितना अंतर

इस खिलाड़ी ने भारत में आकर रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के स्पिनर ने पहली बार किया ऐसा कमाल

Latest Cricket News





Source link

1779800cookie-check24 सालों में सिर्फ इन चार कप्तानों ने भारत में जीती टेस्ट सीरीज, टॉम लैथम का नाम हुआ शामिल
Artical

Comments are closed.

राशिफल: मालव्य राजयोग में 7 राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, ये हो जाएंगे मालामाल, हर तरफ से मिलेगी सफलता     |     Patna: Rural Roads Will Get New Strength, Nitish Kumar Will Inaugurate Strengthening Work Of 6,938 Paths – Amar Ujala Hindi News Live     |     Weather: आसमान से बरसेगी आग… लू करेगी बेहाल, बरेली में दो दिन बाद 40 डिग्री पार पहुंचेगा पारा     |     Indore: Railway Department Is Installing Coach Guidance Boards At 10 Stations Including Indore’s Laxmibai Naga – Amar Ujala Hindi News Live     |     Daughter Of Martyr Sergeant Surendra Moga From Jhunjhunu Vows To Take Revenge On Pakistan Rajasthan News – Amar Ujala Hindi News Live     |     स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत कौर को छोड़ा पीछे, कर दिया ये बड़ा कारनामा     |     6 साल पुरानी वो फिल्म, जिसने पाकिस्तान को दिखाई औकात, घर में घुसकर दुश्मन का किया था बुरा हाल     |     SIP में निवेश करते समय अक्सर ये गलतियां कर बैठते हैं निवेशक, इन बातों का रखें ध्यान     |     Bihar: High Court’s Private Computer Operator Arrested Distributed Fake Appointment Letters Patna Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Husband Commits Suicide After Accusing Wife Of Cheating On Him – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088