Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
ठगी का नया खेल शुरू: दिल्ली पुलिस की ई-एफआईआर पर जालसाजों की नजर, शिकायत से नंबर चोरी कर लोगों से ठग रहे रुपये Umaria News: Collector Dharnendra Kumar Jain Offered Prayers At Maa Birasini Temple - Madhya Pradesh News Udaipur: Jyoti Kalash Yatra Reached Jagdish Temple From Eklingji, Welcomed Navsamvatsar With Ganga Aarti - Rajasthan News हिसार में फिर लैंड करेगा विमान: हवाई पट्टी पर वन्य प्राणी बने चुनौती, 2 सप्ताह चलेगी रिहर्सल; 14 आएंगे PM मोदी Himachal Students With E Grade In 5th And 8th Did Not Pass Directorate Of Education Sought Report - Amar Ujala Hindi News Live MI vs KKR Dream11: सोच समझकर चुनें अपनी टीम, इन प्लेयर्स को बना सकते हैं कप्तान और उपकप्तान The Filmy Hustle Exclusive: शेर के शिकार से सीखा सबक, फिर प्ले किया धांसू किरदार Garena Free Fire Max Redeem Codes 30 March 2025: भारत के लिए जारी हुए 100 पर्सेंट एक्टिव रिडीम कोड्स राजस्थान की सबसे ज्यादा मशहूर और खूबसूरत जगह, जरूर बनाएं इन जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान Yes Bank के शेयरों में मंगलवार को दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, बैंक के लिए आई ये बुरी खबर

Charkhi Dadri: Utensil Market Ready For Dhanteras And Chhoti Diwali, Good Business Expected – Amar Ujala Hindi News Live


Charkhi Dadri: Utensil market ready for Dhanteras and Chhoti Diwali, good business expected

बर्तनों की खरीदारी करते।
– फोटो : संवाद

विस्तार


चरखी दादरी में धनतेरस व दिवाली पर्व को लेकर शहर के बर्तन बाजार में चहल-पहल शुरू हो गई है। मार्केट के व्यापारियों को त्योहारी सीजन में दो करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है। वहीं, बढ़ने वाली मांग को देखते हुए व्यापारी अपना स्टॉक पूरा कर चुके हैं।

हालांकि स्थानीय बर्तन व्यापारियों का मानना है कि इस बार बर्तन कारोबार पिछले साल की अपेक्षा हल्का रह सकता है। इसका कारण इस बार फसलें देरी से मंडी में पहुंचना भी है। व्यापारियों का कहना है कि खरीदारी करने ग्रामीण क्षेत्रों के लोग ज्यादा आते हैं और इस समय, समय रहते फसल न बिक पाने पर उनके हाथ में रुपये नहीं आ पाए हैं।

जिले में दिवाली व धनतेरस को लेकर स्थानीय बर्तन व्यापारी अच्छी बिक्री की आस लगाए बैठे हैं। त्योहार के नजदीक आते आते दुकानों में भी ग्राहकों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। पर्व के अवसर पर लोग अपने घरों में नया बर्तन खरीदना शुभ मानते हैं। अधिकतर लोग इस अवसर पर तांबे, पीतल, कांसे व स्टील के बर्तनों की खरीदारी करते हैं।

जिले के बर्तन व्यापारियों का कहना है कि ऑन लाइन खरीददारी ने मार्केट की सभी दुकानों पर विपरित असर डाला है। अधिकतर लोग क्वालिटी नहीं कम दाम देखकर ऑनलाइन बर्तन खरीदने में रूचि दिखा रहे हैं।

तांबा और पीतल के बर्तनों की रहेगी ज्यादा मांग

आजकल लोग पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए प्लास्टिक से बने बर्तनों की खरीदारी कम ही कर रहे हैं। ऐसे में अधिकांश लोग पीतल, तांबा व कांसे के बर्तन खरीदना पसदं कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पीतल व तांबे की धातु से बर्तनों में भोजन ग्रहण करना स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हैं।

व्यापारी बोले: हमारी तैयारियां पूरी, ग्राहकों का इंतजार

बाजार में लोगों का आवागमन शुरू हो गया है, लेकिन अभी खरीदारी ज्यादा नहीं है। धनतेरस और छोटी दिवाली पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। पर्व पर लोग पुराने बर्तनों के बदलवा कर नए बर्तन अधिक खरीदते हैं। -सुधीर चुटानी, बर्तन व्यापारी

पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष बाजार में भीड़ कम ही नजर आ रही है। शहर का पूरा व्यापार ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े किसानों पर निर्भर रहता है और इस बार फसल समय पर नहीं बिक पाने से किसानों के हाथ भी खाली हैं। -सतबीर गौड़, प्रधान, बर्तन एसोसिएशन



Source link

1781490cookie-checkCharkhi Dadri: Utensil Market Ready For Dhanteras And Chhoti Diwali, Good Business Expected – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

ठगी का नया खेल शुरू: दिल्ली पुलिस की ई-एफआईआर पर जालसाजों की नजर, शिकायत से नंबर चोरी कर लोगों से ठग रहे रुपये     |     Umaria News: Collector Dharnendra Kumar Jain Offered Prayers At Maa Birasini Temple – Madhya Pradesh News     |     Udaipur: Jyoti Kalash Yatra Reached Jagdish Temple From Eklingji, Welcomed Navsamvatsar With Ganga Aarti – Rajasthan News     |     हिसार में फिर लैंड करेगा विमान: हवाई पट्टी पर वन्य प्राणी बने चुनौती, 2 सप्ताह चलेगी रिहर्सल; 14 आएंगे PM मोदी     |     Himachal Students With E Grade In 5th And 8th Did Not Pass Directorate Of Education Sought Report – Amar Ujala Hindi News Live     |     MI vs KKR Dream11: सोच समझकर चुनें अपनी टीम, इन प्लेयर्स को बना सकते हैं कप्तान और उपकप्तान     |     The Filmy Hustle Exclusive: शेर के शिकार से सीखा सबक, फिर प्ले किया धांसू किरदार     |     Garena Free Fire Max Redeem Codes 30 March 2025: भारत के लिए जारी हुए 100 पर्सेंट एक्टिव रिडीम कोड्स     |     राजस्थान की सबसे ज्यादा मशहूर और खूबसूरत जगह, जरूर बनाएं इन जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान     |     Yes Bank के शेयरों में मंगलवार को दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, बैंक के लिए आई ये बुरी खबर     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088