Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
One-time Settlement Scheme: Defaulters Can Pay Their Outstanding Electricity Bills Till 31st - Amar Ujala Hindi News Live - एकमुश्त समाधान योजना :डिफॉल्टर 31 तक जमा कर सकेंगे बकाया बिजली बिल, यहां देख... Chamoli: हेमकुंड यात्रियों ने स्थानीय लोगों पर किया डंडों से हमला, झड़प में एसआई को भी आई चोट, आठ गिरफ्तार Delhi News: जेएनयू में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की बिगड़ रही तबियत The Open Wire Of The Hostel Killed A Class 12 Student: He Fell Unconscious As Soon As He Was Electrocuted - Madhya Pradesh News Sariska Tiger Reserve: Former Cm Gehlot Expressed Objection Over Tampering With The Border Of Sariska - Amar Ujala Hindi News Live 11 Year Old Child Dies After Crushed Under Tractor In Jind Uchana - Amar Ujala Hindi News Live Jp Nadda Will Come To Bilaspur On July 2 Bjp Will Welcome Him At Paridhi Grih - Amar Ujala Hindi News Live अब कोई नहीं बन पाएगा कैप्टन कूल, एमएस धोनी ने कर लिया तगड़ा जुगाड़ पंचायत की रिंकी ने बदली टोली, मां से प्रधानी छिनते ही दुश्मन के साथ दिए पोज, लोग बोले- 'अलगे फ्रॉड चल रहा है' बड़े प्रोजेक्ट्स हासिल करने में जुटी अनिल अंबानी की ये कंपनी- कुवैत, यूएई और मलेशिया पर नजरें

Haryana: Bjp Party Got 60 Lakh Votes In The State, 50 Lakh New Members Will Be Added On The Same Basis – Amar Ujala Hindi News Live


Haryana: BJP Party got 60 lakh votes in the state, 50 lakh new members will be added on the same basis

रोहतक में भाजपा नेता।
– फोटो : संवाद

विस्तार


भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 50 लाख नए कार्यकर्ता बनाएगी। रोहतक में शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम की अध्यक्षता में प्रदेशस्तरीय कार्यशाला में योजना को अंतिम रूप दिया गया। हरियाणा में भाजपा ने 50 लाख नए सदस्य बनाने का जो लक्ष्य रखा है उन्हें पूरा विश्वास है कि कार्यकर्ता इसको पूरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में संगठन को बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत करना है। वहीं, प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा के संगठन में विचारधारा का बड़ा महत्व है। कार्यकर्ताओं के बल, पार्टी के संविधान और परंपरा पर भाजपा का संगठन चलता है। पार्टी की सदस्यता ही संगठन की नींव है।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा 2047 तक विकसित भारत और विकसित हरियाणा बनाने की तैयारी में जुटी है। सदस्यता अभियान पर बड़ौली ने कहा कि यह अभियान पूरे एक माह चलेगा। वेदपाल एडवोकेट को सदस्यता अभियान का संयोजक बनाया गया है, इसके अलावा पांच सदस्य भी नियुक्त किए गए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को लगभग 60 लाख वोट मिले हैं। इसी के आधार पर हमने 50 लाख नए सदस्य बनाने का बड़ा लक्ष्य रखा है। प्रदेश में 20 हजार 629 बूथ हैं और हर बूथ पर 250 सदस्य बनाए जाएंगे। 16 नवंबर से सक्रिय सदस्य बनाने का काम शुरू होगा।

पार्टी के संविधान के हिसाब से जो कार्यकर्ता 50 सदस्य बनाता है उसे ही पार्टी में जिम्मेदारी दी जाती है। कार्यशाला में प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फनींद्र नाथ शर्मा, कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, कृष्ण लाल पंवार, श्याम सिंह राणा, महिपाल ढांडा, आरती राव, कृष्ण बेदी, सहित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, सुभाष बराला व रामबिलास शर्मा भी पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सैनी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के चलते नहीं आ सके, जबकि कैबिनेट मंत्री अनिल विज, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु व सफीदों से विधायक रामकुमार गौतम भी बैठक में नहीं आ सके।

सरकार ने 100 दिन का एजेंडा रखा, दो दिन में तीन वादे पूरे

पत्रकारों के सवालाें का जवाब देते हुए बड़ौली ने कहा कि भाजपा ने सरकार बनते ही दो दिनों में तीन वादे पूरे किए हैं। 17 अक्तूबर को शपथ ग्रहण समारोह हुआ और पहले ही दिन 24 हजार युवाओं को नौकरी दी। 18 अक्तूबर को मंत्रिमंडल की बैठक में एससी समाज को लेकर आए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का लागू किया। 18 अक्तूबर को ही क्रॉनिक किडनी रोगियों के लिए डायलिसिस सेवाओं को निशुल्क देने की सुविधाएं दीं। सरकार ने एक ऐसा एजेंडा सामने रखा है जिसे 100 दिन में पूरा किया जाएगा। वहीं सदस्यता अभियान के संयोजक वेदपाल एडवोकेट ने कहा कि कि 28 और 29 अक्तूबर को जिलास्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन होगा। 5 और 6 नवंबर को मंडल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित होंगी और इसके साथ ही सदस्यता अभियान शुरू कर दिया जाएगा। दूसरे सत्र में प्रदेश के सभी विधानसभा चुनाव संयोजकों और प्रभारियों की बैठक भी प्रदेश अध्यक्ष ने ली और विधानसभा चुनाव के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्य की तारीफ की और पार्टी के सदस्यता अभियान में सहयोग के लिए आह्वान किया।



Source link

1781980cookie-checkHaryana: Bjp Party Got 60 Lakh Votes In The State, 50 Lakh New Members Will Be Added On The Same Basis – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

One-time Settlement Scheme: Defaulters Can Pay Their Outstanding Electricity Bills Till 31st – Amar Ujala Hindi News Live – एकमुश्त समाधान योजना :डिफॉल्टर 31 तक जमा कर सकेंगे बकाया बिजली बिल, यहां देखें     |     Chamoli: हेमकुंड यात्रियों ने स्थानीय लोगों पर किया डंडों से हमला, झड़प में एसआई को भी आई चोट, आठ गिरफ्तार     |     Delhi News: जेएनयू में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की बिगड़ रही तबियत     |     The Open Wire Of The Hostel Killed A Class 12 Student: He Fell Unconscious As Soon As He Was Electrocuted – Madhya Pradesh News     |     Sariska Tiger Reserve: Former Cm Gehlot Expressed Objection Over Tampering With The Border Of Sariska – Amar Ujala Hindi News Live     |     11 Year Old Child Dies After Crushed Under Tractor In Jind Uchana – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jp Nadda Will Come To Bilaspur On July 2 Bjp Will Welcome Him At Paridhi Grih – Amar Ujala Hindi News Live     |     अब कोई नहीं बन पाएगा कैप्टन कूल, एमएस धोनी ने कर लिया तगड़ा जुगाड़     |     पंचायत की रिंकी ने बदली टोली, मां से प्रधानी छिनते ही दुश्मन के साथ दिए पोज, लोग बोले- ‘अलगे फ्रॉड चल रहा है’     |     बड़े प्रोजेक्ट्स हासिल करने में जुटी अनिल अंबानी की ये कंपनी- कुवैत, यूएई और मलेशिया पर नजरें     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088