हेडलाइंस
PM Modi writes to citizens across four states; extends greetings on Navratri, New Year, Gudi Padwa | India News डोरेमॉन के डायरेक्टर Tsutomu Shibayama का 84 साल की उम्र में निधन, कार्टून की दुनिया के रहे किंग गर्मियों में बनाएं ठंडा-ठंडा पुदीना आम पन्ना, खूब पसंद आएगा चटपटा स्वाद, मिनटों में तैयार हो जाएगी ड्रिंक धड़ाम हुई सोने की कीमतें! रिकॉर्ड हाई से ₹28000 नीचे आया भाव, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी; जानें आज का नया रेट मोगा डीसी दफ्तर की पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी करते युवक काबू - Youth Apprehended Stealing Motorcycle From Moga Dc Office Parking विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच इस दिन होगी भिड़ंत, टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल आया सामने Bihar :राजधानी पटना के बड़े अस्पताल पर कार्रवाई, हर्निया बताकर बच्चेदानी निकालने की मिली थी शिकायत - Health Department Cancelled Evers Hospital Registration Complaint Removal Uterus Under Pretext Of He... Bareilly News:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से नवजात बच्ची लापता, मां ने बेचने का लगाया आरोप; जांच के आदेश - Newborn Girl Missing From Community Health Center In Bareilly Uttarakhand:पांच साल से ऊर्जा निगमों में नहीं हुई निदेशकों की भर्ती, साल-दर-साल व्यवस्थाएं बिगड़ती चली गईं - No Recruitment Of Directors In Energy Corporations For The Last Five Years In Uttarakhand रूप नगर पुल हादसा:नाले पर बना लोहे का पुल अचानक गिरा, महिला की मौत - One Woman Died In Roop Nagar Bridge Accident

हिमाचल के हजारों वर्करों के लिए खुशखबरी, सुक्खू सरकार दिवाली से पहले देगी सौगात


हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली के चलते चार दिन पहले 28 अक्टूबर को वेतन देने के आदेश जारी कर चुकी है। इसी कड़ी में राज्य के हजारों आउटसोर्स आशा, आंगनबाड़ी व मल्टी टास्क वर्कर कर्मचारियों के लिए भी अच्छी खबर है।

Subodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, शिमलाMon, 21 Oct 2024 11:26 AM
share Share

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली के चलते चार दिन पहले 28 अक्टूबर को वेतन देने के आदेश जारी कर चुकी है ताकि वो अपने परिवार के साथ अच्छे से त्योहार मना सके। इसी कड़ी में राज्य के हजारों आउटसोर्स आशा, आंगनबाड़ी व मल्टी टास्क वर्कर कर्मचारियों के लिए भी अच्छी खबर है। इन कर्मचारियों को भी दिवाली से पहले वेतन मिलेगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला में ये घोषणा की। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स, आशा, आंगनबाड़ी, मल्टी टास्क वर्कर को भी दिवाली से पहले 28 अक्टूबर को वेतन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से इन श्रेणियों के हजारों कर्मचारियों को दिवाली की सौगात मिली है। प्रदेश के कई महकमों में तैनात आउटसोर्स कर्मियों का वेतन महीनों लटकता है। मुख्यमंत्री की घोषणा से इस बार इन कर्मचारियों की दिवाली फीकी नहीं होगी और इन्हें समय से पहले वेतन मिलेगा।

सीएम सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रहते जयराम ठाकुर ने प्रदेश पर 85 हजार करोड़ का कर्ज छोड़ा और सत्ता से बाहर जाने के बाद फिजूल की बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

संजौली मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष ने पेश की भाईचारे की मिसाल : सुक्खू

संजौली मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ने के मस्जिद कमेटी के कदम पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल पहला ऐसा राज्य जिसने आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम पक्ष खुद ही मस्जिद को तोड़ने के लिए आगे आया जिसके बाद आज कानून के तहत मस्जिद तोड़ने का काम शुरू किया गया है।

रिपोर्ट : यूके शर्मा



Source link

1782800cookie-checkहिमाचल के हजारों वर्करों के लिए खुशखबरी, सुक्खू सरकार दिवाली से पहले देगी सौगात
Artical

Comments are closed.

PM Modi writes to citizens across four states; extends greetings on Navratri, New Year, Gudi Padwa | India News     |     डोरेमॉन के डायरेक्टर Tsutomu Shibayama का 84 साल की उम्र में निधन, कार्टून की दुनिया के रहे किंग     |     गर्मियों में बनाएं ठंडा-ठंडा पुदीना आम पन्ना, खूब पसंद आएगा चटपटा स्वाद, मिनटों में तैयार हो जाएगी ड्रिंक     |     धड़ाम हुई सोने की कीमतें! रिकॉर्ड हाई से ₹28000 नीचे आया भाव, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी; जानें आज का नया रेट     |     मोगा डीसी दफ्तर की पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी करते युवक काबू – Youth Apprehended Stealing Motorcycle From Moga Dc Office Parking     |     विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच इस दिन होगी भिड़ंत, टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल आया सामने     |     Bihar :राजधानी पटना के बड़े अस्पताल पर कार्रवाई, हर्निया बताकर बच्चेदानी निकालने की मिली थी शिकायत – Health Department Cancelled Evers Hospital Registration Complaint Removal Uterus Under Pretext Of Hernia Patna     |     Bareilly News:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से नवजात बच्ची लापता, मां ने बेचने का लगाया आरोप; जांच के आदेश – Newborn Girl Missing From Community Health Center In Bareilly     |     Uttarakhand:पांच साल से ऊर्जा निगमों में नहीं हुई निदेशकों की भर्ती, साल-दर-साल व्यवस्थाएं बिगड़ती चली गईं – No Recruitment Of Directors In Energy Corporations For The Last Five Years In Uttarakhand     |     रूप नगर पुल हादसा:नाले पर बना लोहे का पुल अचानक गिरा, महिला की मौत – One Woman Died In Roop Nagar Bridge Accident     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088