Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar Young Man Dies In Road Accident; Two Friends Injured - Amar Ujala Hindi News Live केंद्रीय विद्यालय में कैसे मिलती है शिक्षक की नौकरी, जानें प्रोसेस और आकर्षक सैलरी Indian Growth Story Fuelled by IT: Ashish Chauhan, MD and CEO, National Stock Exchange in a Podcast with Kailash Adhikari, MD, Sri Adhikari Brothers 4SidesPlay Debuts as South India's First Language-Driven OTT Platform Pm Modi In Kanpur Pm Will Gift Projects Worth 47573 Crores Will Inaugurate 15 Projects By Pressing The Button - Amar Ujala Hindi News Live Haridwar Land Scam Investigation Complete Three Top Officials Under Suspicion - Amar Ujala Hindi News Live MP News: कांग्रेस विधायक ने अपने पीए को रिश्वत लेते पकड़ा, नियुक्ति के दिन बाद ही इसलिए ली घूस, मामला क्या? Rbse 5th Result 2025 Date Time Live Rajasthan Board Class 5 Result Kab Ayega Check Direct Link How To Check - Amar Ujala Hindi News Live Alliance Air Refused To Compensate Passengers, Sending Email- You Chose Option To Travel From Ayodhya To Delhi - Haryana News - एलायंस एयर विवाद:यात्रियों को मुआवजा देने से मना, ई-मेल भेज कहा Himachal: Preparations For Administrative Reshuffle In The Govt Again, Cm Sukhu Strict On Indiscipline In Vima - Amar Ujala Hindi News Live

WTC: टीम इंडिया कैसे पहुंचेगी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में, बन रहे हैं ये समीकरण


rohit sharma- India TV Hindi

Image Source : PTI
WTC टीम इंडिया कैसे पहुंचेगी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में, बन रहे हैं ये समीकरण

World Test Championships Final: भारतीय क्रिकेट टीम का एक बार फिर से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जाना करीब करीब पक्का सा लग रहा था, लेकिन अब इसकी संभावनाएं धूमिल होती हुई दिख रही हैं। हालांकि अभी भी काफी मुकाबले बाकी हैं और टीम इंडिया प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है, लेकिन फिर भी मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। चलिए जरा समझने की कोशिश करते हैं कि भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में इस बार के डब्ल्यूटीसी फाइनल में कैसे पहुंच पाएगी। क्या कुछ समीकरण बन रहे हैं। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ बैक टू बैक दो मैचों में मिली हार ने बिगाड़ दिया खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया काफी मजबूत स्थिति में थी। तब माना जा रहा था कि इस सीरीज के तीनों मैच तो भारत जीत ही जाएगा। इसके बाद जब भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज का आगाज होगा तो उस सीरीज के पांच में से केवल एक ही मैच भारतीय टीम जीत जाएगी तो भी काम हो जाएगा। लेकिन अब मामला फंस गया है। न्यूजीलैंड सीरीज के पहले दो मैच हार जाने के बाद जहां एक ओर ये सीरीज हाथ से चली गई है, वहीं विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी फंस गया है। 

न्यूजीलैंड से आखिरी मैच जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया से भी जीतनी होगी सीरीज

अब अगर सीधे सीधे समीकरणों की बात की जाए तो भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ  बचा हुआ आखिरी मुकाबला तो हाल में जीतना ही होगा। इसके बाद जब ऑस्ट्रेलिया से सीरीज होगी तो उसके पांच में से तीन मैच भारत को जीतने होंगे। यानी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतनी होगी। अगर ऐसा हुआ तो टीम इंडिया का पीसीटी 64.04 प्रतिशत हो जाएगा। लेकिन अगर एक भी टेस्ट ड्रॉ हो गया तो भारती टीम का पीसीटी कम हो जाएगा और उसके बाद मामला फंस भी सकता है। वैसे तो टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में दो मैच जीतकर भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल सकती है, लेकिन ऐसे में उसे दूसरी टीमों पर भी ​निर्भर रहना होगा। जो भारत के लिए कतई अच्छा नहीं होगा। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा ये भी टीमें फाइनल की दावेदार

अभी की बात करें तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा श्रीलंका, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के लिए प्रबल दावेदार माने आ रहे हैं। जो भी टीम यहां से अपने लगातार मैच जीतती चली जाएगी, उसे फाइनल खेलने का मौका मिल जाएगा। भारत ही ऐसी एक टीम हैं, जो पिछले दो साल से लगातार फाइनल खेलती आ रही है, लेकिन इसके बाद भी अभी तक एक भी बार टीम चैंपियन नहीं बन पाई है। पहले भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने मात दी थी और इसके बाद दूसरे फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराकर खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं होने दिया। इस बार तो फाइनल खेलने के ​भी लाले से पड़े हैं, देखना होगा कि टीम आने वाले मैचों में कैसा प्रदर्शन करती है। 

यह भी पढ़ें 

टीम इंडिया के सामने 24 साल बाद आई ये नौबत, क्या रोहित शर्मा शर्मसार होने से बचेंगे?

टीम इंडिया की कोचिंग करेगा ये दिग्गज, इस सीरीज से पहले हो सकता है बड़ा ऐलान

Latest Cricket News





Source link

1790230cookie-checkWTC: टीम इंडिया कैसे पहुंचेगी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में, बन रहे हैं ये समीकरण
Artical

Comments are closed.

Bihar Young Man Dies In Road Accident; Two Friends Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     केंद्रीय विद्यालय में कैसे मिलती है शिक्षक की नौकरी, जानें प्रोसेस और आकर्षक सैलरी     |     Indian Growth Story Fuelled by IT: Ashish Chauhan, MD and CEO, National Stock Exchange in a Podcast with Kailash Adhikari, MD, Sri Adhikari Brothers     |     4SidesPlay Debuts as South India’s First Language-Driven OTT Platform     |     Pm Modi In Kanpur Pm Will Gift Projects Worth 47573 Crores Will Inaugurate 15 Projects By Pressing The Button – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haridwar Land Scam Investigation Complete Three Top Officials Under Suspicion – Amar Ujala Hindi News Live     |     MP News: कांग्रेस विधायक ने अपने पीए को रिश्वत लेते पकड़ा, नियुक्ति के दिन बाद ही इसलिए ली घूस, मामला क्या?     |     Rbse 5th Result 2025 Date Time Live Rajasthan Board Class 5 Result Kab Ayega Check Direct Link How To Check – Amar Ujala Hindi News Live     |     Alliance Air Refused To Compensate Passengers, Sending Email- You Chose Option To Travel From Ayodhya To Delhi – Haryana News – एलायंस एयर विवाद:यात्रियों को मुआवजा देने से मना, ई-मेल भेज कहा     |     Himachal: Preparations For Administrative Reshuffle In The Govt Again, Cm Sukhu Strict On Indiscipline In Vima – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088