Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

मीठा खाकर हो गए हैं बोर तो सरसो के तेल में झटपट बना लें भेलपुरी, स्वाद और सुगंध का ऐसा मिश्रण की उंगलियां चाटने पर हो जाएंगे मजबूर, जानें रेसिपी


भेलपूरी की रेसिपी- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL
भेलपूरी की रेसिपी

दिवाली का सीज़न चल रहा है घर-घर में मिठाइयां और पकवान बन रहे हैं। ऐसे में लोग मीठी चीज़ें खाकर बोर हो जाते हैं। अगर आप भी उनमे से एक हैं जो मिठाइयां और पकवान खाकर बोर हो गए हैं तो अहम आपके लिए लाएं हैं चटपटी भेलपुरी रेसिपी। भेल पुरी का नाम सुनते ही  मुंह में पानी आने लगता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद आपके टेस्ट बड्स खोल देगा। तो अगर आप मीठे की जगह कुछ नमकीन और चटपटा खाना चाहते हैं तो भेल पुरी बढ़िया विकल्प हो सकता है। भेल पुरी को बनाना काफी आसान है। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं चटपटी भेलपूरी की लाजवाब रेसिपी?

भेलपुरी बनाने के लिए सामग्री:

मुरमुरे – एक कप, प्याज बारीक कटी – 1, टमाटर बारीक कटे – 2, आलू उबला हुआ – 1, हरी धनिया चटनी – 2 चम्मच, इमली चटनी – 2 चम्मच, हरी धनिया, एक बारीक कटी हरी मिर्च,  एक चम्मच चाट मसाला, एक चम्मच नींबू रस, कच्चे आम के कुछ टुकड़े, सेव – आधा कप, चना दाल मसाला– 1 टेबलस्पून, नमक स्वादानुसार

भेलपुरी बनाने की विधि:

  • पहला स्टेप: भेलपुरी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती के बारीक टुकड़े काट लें। इसके बाद एक आलू को उबालें और उसका छिलका उतारकर उसके भी छोटे छोटे टुकड़े कर लें। 

  • दुसरा स्टेप: अब एक गहरे बर्तन में मुरमुरे डालें और उसके बाद बारीक कटी प्याज, आलू, टमाटर, हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसमें हरी धनिया और इमली की चटनी डालकर एक चम्मच की मदद से इन्हें आपस में अच्छे से मिला सकते हैं। 

  • तीसरा स्टेप: इसके बाद भेल में चाट मसाला, नींबू रस, सरसों का तेल और स्वादानुसार नमक मिलाएं। आखिर में सेव डालकर सभी चीजों को ठीक से मिला लें। अब भेल को सर्विंग प्लेट में डालें और ऊपर से पापड़ी, कच्चे आम के टुकड़े, सेव, हरा धनिया गार्निश कर सर्व करें।

 

Latest Lifestyle News





Source link

1791190cookie-checkमीठा खाकर हो गए हैं बोर तो सरसो के तेल में झटपट बना लें भेलपुरी, स्वाद और सुगंध का ऐसा मिश्रण की उंगलियां चाटने पर हो जाएंगे मजबूर, जानें रेसिपी
Artical

Comments are closed.

Sheohar: Bike Riding Criminals Shot Dead Tractor Mechanic Villagers Angry Over Possibility Of Election Rivalry – Amar Ujala Hindi News Live     |     'तेरा वीडियो कर दूंगा वायरल': कांग्रेस नेता के भतीजे ने युवती से की दरिंदगी, दवा खिलाकर करा दिया गर्भपात     |     बिजली कटौती पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा, ऊर्जा मंत्री के टेंट में सोने पर कसा तंज     |     Bajaj Markets Offers Free CIBIL Score Checks to Help Individuals Stay Loan-ready     |     A10 Networks Demonstrates Capabilities for the Security, Resilience and Performance of AI Infrastructure     |     Ratnaafin’s Debut Campaign ‘Ratnaafin Hai Toh Possible Hai’ Launched to Empower MSME Entrepreneurs in India     |     Roorkee News Village Was Hit By The Doon Express At Reasi Railway Station, Died After Being Run Over By It – Roorkee News     |     Leader Of Opposition Ankush Narang Said- Mcd’s Financial Condition Is Bad Under Bjp Rule – Amar Ujala Hindi News Live – नेता विपक्ष अंकुश नारंग बोले     |     Mandla News: Student Kidnapped From Outside Computer Center – Madhya Pradesh News     |     Girlfriend Boyfriend Fight Jaipur Road Viral Video – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088