Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Little Chance Of Electricity Becoming Expensive In Himachal New Tariff Will Be Released This Week - Amar Ujala Hindi News Live GT vs PBKS Match Prediction: गुजरात या पंजाब कौन जीतेगा IPL 2025 का 5वां मुकाबला, आंकड़ों के जरिए समझें पूरा गणित मार्च का आखिरी हफ्ता होगा धमाकेदार, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये सीरीज-फिल्में घर में AC लगाने से पहले कर लें यह काम, नहीं तो पड़ेगा पछताना FD पर दोबारा नहीं मिलेगा इतना मोटा ब्याज, 31 मार्च को बंद हो रही हैं SBI की ये दो स्कीम Supreme Court sets up task force to look into suicides on campuses | India News Bihar Assembly Election 2025: Chirag Paswan Reached Tejashwi Yadav's Stronghold Raghopur; Met Fire Victims - Bihar News Sambhal violence: सांसद जियाउर्रहमान बर्क को नोटिस भेजेगी पुलिस, जामा मस्जिद सदर की गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई Exclusive: उत्तराखंड के 70 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में बदल गई वन भूमि की तस्वीर, चौंकाने वाले हैं आंकड़े Mp News In Sagar Son Beat Up His Elderly Father After Making Him Fall Down Fir Registered Watch Video - Madhya Pradesh News

डॉन के रोल में छाने वाले इस बच्चे का दीवाना था दाऊद इब्राहिम, साथ चाय पीने का दिया था न्योता, कुछ ऐसी थी मुलाकात


Rishi kapoor, rishi kapoor childhood photo- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
इस छोटे बच्चे को पहचान पाए आप?

बॉलीवुड फिल्मों में ये एक्टर छोटी सी उम्र में ही दिखाई देने लगा था। इसकी क्यूटनेस की दुनिया दीवानी थी। आगे चलकर ये छोटा बच्चा बॉलीवुड का रोमांटिक हीरो बना। देखते ही देखते ये रोमांटिक मूवीज के लिए मेकर्स की पहली पसंद बन गया। अगर आप बच्चा राजेश खन्ना या शाहरुख खान का नाम सोच रहे हैं तो आप बिल्कुल गलत हैं, क्योंकि इस एक्टर का अंदाज उनसे अलग और निराला था। उस दौर की हर नामी हीरोइन के साथ इस एक्टर ने पर्दे पर रोमांस किया। इस एक्टर के नाम कई हिट और सदाबहार फिल्में हैं। अब ये एक्टर इस दुनिया को अलविदा कह चुका है, लेकिन अपनी एक्टिंग के दमपर लोगों के दिलों में बसता है। तस्वीर में नजर आ रहा ये बच्चा कोई और नहीं बल्कि ऋषि कपूर हैं। 

दाऊद भी था फैन

ऋषि कपूर ने अपनी जिंदगी की कहानी को किताब में पिरोया है। इस किताब का नाम उनके हिट गाने ‘खुल्लम खुल्ला’ के बोल पर था। कपूर खानदान की तीसरी पीढ़ी में जन्में ऋषि कपूर अपनी एक्टिंग के साथ अपने एक टूक बातों के लिए भी जाने जाते थे। ऋषि कपूर के दुनिया भर में कई फैंस थे। लाखों-करोड़ों की फैन फॉलोइंग के बीच एक ऐसा शख्स भी उनका फैन था, जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। इस शख्स से पूरा बॉलीवुड डरता था। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि दाउद इब्राहिम था। अपनी इस किताब में ऋषि कपूर ने दाउद इब्राहिम का जिक्र किया था। 

जब दाउद ने बुलाया

अपनी किताब में ऋषि कपूर ने दाऊद से हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया कि उसने उन्हें चाय साथ पीने का न्योता दिया था। ये मुलाकात मुंबई बम ब्लास्ट से काई साल पहले हुई थी। एक रॉल्स रॉयस कार में बिठाकर ऋषि कपूर को दाउद से मिलाने के लिए ले जाया गया था। दाउद ने उनके साथ करीब चार घंटे बाते की थीं। इस मुलाकात में सिर्फ फिल्मी बातें हुई और दाउद ने फिल्मों और ऋषि की एक्टिंग के प्रति अपनी दीवानगी जाहिर की थी। 

यहां देखें पोस्ट

ये फिल्म थी दाउद को पंसद

इस कड़ी में बात करते हुए ऋषि कपूर ने अपनी किताब में बताया कि दाऊद इब्राहिम को उनकी एक फिल्म काफी ज्यादा पसंद थी, जिसका नाम तवायफ था। इसमें ऋषि कपूर के साथ रति अग्निहोत्री और पूनम ढिल्लन लीड रोल में थी। दाउद इस फिल्म को अक्सर देखना पसंद करता था। इस फिल्म को पसंद करने की भी एक खास वजह थी। दरअसल फिल्म में ऋषि कपूर के किरदार का नाम भी दाऊद था और ये बात दाऊद इब्राहिम को काफी पसंद थी। ऋषि कपूर ने अपनी किताब में ये भी जिक्र किया कि न जाने दाऊद कैसे इतना बदल गया और मुंबई ब्लास्ट का मुख्य आरोपी बना। 

इस फिल्म में बने थे ‘डॉन’

बता दें कि साल 2013 में फिल्म ‘डी डे’ रिलीज हुई। इस फिल्म में ऋषि कपूर ने दाउद इब्राहिम का किरदार ही निभाया था। फिल्म में उनके किरदार का नाम इकबाल सेठ था। फिल्म की कहानी में मुंबई बम धमाकों की झलक दिखाई गई थी। इस फिल्म में इरफान खान भी लीड रोल में थे। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म देखने के बाद लोगों का कहना था कि ऋषि कपूर ने बखूबी दाऊद की नकल की थी।

Latest Bollywood News





Source link

1808330cookie-checkडॉन के रोल में छाने वाले इस बच्चे का दीवाना था दाऊद इब्राहिम, साथ चाय पीने का दिया था न्योता, कुछ ऐसी थी मुलाकात
Artical

Comments are closed.

Little Chance Of Electricity Becoming Expensive In Himachal New Tariff Will Be Released This Week – Amar Ujala Hindi News Live     |     GT vs PBKS Match Prediction: गुजरात या पंजाब कौन जीतेगा IPL 2025 का 5वां मुकाबला, आंकड़ों के जरिए समझें पूरा गणित     |     मार्च का आखिरी हफ्ता होगा धमाकेदार, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये सीरीज-फिल्में     |     घर में AC लगाने से पहले कर लें यह काम, नहीं तो पड़ेगा पछताना     |     FD पर दोबारा नहीं मिलेगा इतना मोटा ब्याज, 31 मार्च को बंद हो रही हैं SBI की ये दो स्कीम     |     Supreme Court sets up task force to look into suicides on campuses | India News     |     Bihar Assembly Election 2025: Chirag Paswan Reached Tejashwi Yadav’s Stronghold Raghopur; Met Fire Victims – Bihar News     |     Sambhal violence: सांसद जियाउर्रहमान बर्क को नोटिस भेजेगी पुलिस, जामा मस्जिद सदर की गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई     |     Exclusive: उत्तराखंड के 70 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में बदल गई वन भूमि की तस्वीर, चौंकाने वाले हैं आंकड़े     |     Mp News In Sagar Son Beat Up His Elderly Father After Making Him Fall Down Fir Registered Watch Video – Madhya Pradesh News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088