Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Namazis Raised Slogans Of Pakistan Murdabad - Agra News Chardham Yatra Started Getting Affected Due To Tension Between India And Pakistan India-pakistan War - Amar Ujala Hindi News Live Indore: इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली,जांच में कुछ नहीं मिला Jaipur News: Jaipur Police Sets Up Temporary Control Room Jaihind Niyantran Kendra, Helpline Numbers Released - Amar Ujala Hindi News Live Haryana: कैथल सिविल अस्पताल में बनाया ICU वैकल्पिक तौर पर शुरू, भारत-पाक तनाव के बीच स्वास्थ्य विभाग सतर्क Himachal News: हिमाचल प्रदेश में 34 साल बाद बदलने जा रहा लैंड रिकॉर्ड मैनुअल, जनता को मिलेगी राहत; जानें सबकुछ Operation Sindoor: 'प्राउड ऑफ इंडियन आर्मी', IPL में भारतीय सेना की वीरता को यूं किया गया सलाम चेहरे के अनचाहे बालों से हैं परेशान? इस उबटन की मदद से पाएं छुटकारा वो फिल्म जिसे बनने में लग गए 14 साल, रिलीज होने के 2 महीने बाद एक्ट्रेस की हुई मौत, अक्खड़ सुपरस्टार था हीरो India Pakistan Tension: सोशल मीडिया पर अफवाहों से कैसे बचें? ये तरीके आएंगे काम

उज्जैन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने की गोवर्धन पूजा, कहा ‘संडे मंडे अंडे नहीं, दूध पियो’, तिलकेश्वर मंदिर को और भव्य बनाने की घोषणा

CM Dr. Mohan Yadav celebrates Govardhan Puja : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन की तिलकेश्वर गौशाला में गोवर्धन पूजा की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की। इस दौरान उन्होंने गौमाता का पूजन किया और सभी लोगों से गोवंश की सेवा करने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि गौमाता परमात्मा एवं प्रकृति के समान हमें जीवन देती हैं..यही उनका दैवीय गुण है। इस मौके पर उन्होंने घोषणा की कि सिंहस्थ क्षेत्र में स्थिति तिलकेश्वर मंदिर को और भव्य बनाया जाएगा।

बता दें कि दीपावली से पहले मुख्यमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों के लिए गोवर्धन पूजा पर छुट्टी की घोषणा भी की थी, ताकि वे इस त्योहार को पारंपरिक तरीके से मना सकें। उन्होंने कहा कि इस उत्सव का उद्देश्य हमारी संस्कृति और परंपराओं को संजोए रखना है और हम इस अवसर पर गायों की पूजा भी करेंगे क्योंकि ये हमारे धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा है। उन्होंने गौ माता के आशीर्वाद को सुख-समृद्धि और अभिलाषित फल प्रदान करने वाला बताया।

सीएम मोहन यादव ने गोवंश की रक्षा करने का संकल्प दोहराया

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज अनाज तिलहन व्यवसायी संघ एवं तिलकेश्वर गौशाला परिवार, उज्जैन द्वारा आयोजित ‘गोवर्धन पूजा’ में सम्मिलित हुआ एवं गौ माता का पूजन कर उपस्थित जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी गौ माता भारतीय संस्कृति और सनातन का पर्याय हैं, इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए हमारी सरकार सदैव प्रयासरत रहेगी। इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल जी, राज्य सभा सांसद, बाल योगी श्री उमेश नाथ जी महाराज, सांसद श्री अनिल फिरोजिया जी एवं विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा जी सहित गणमान्य साथी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौमाता में अनेक गुण हैं। ये प्रकृति और परमात्मा के समान आपके बच्चों को भी पालती है और अपने बच्चों को भी पालती हैं। उनका दूध अमृत के समान है इसलिए देवता भी अपने पास कामधेनु रखते हैं। उन्होंने कहा कि ‘हमारी सरकार ने निर्णय किया है कि गौशालाओं के लिए जो अनुदान प्रति गौमाता 20 रुपये था, उसे बढ़ाकर 40 रुपये प्रति गौमाता किया जाएगा। प्रदेश में नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद और विधानसभाओं में गौशालाएं बनाई जाएंगी। हमारी संस्कृति विशेष है, भारत के अलग अलग राज्यों में अलग अलग गौमाता है। हम अपने गोवंश की रक्षा करें और उनके गीत गाएं। त्योहारों को लेकर शासकीय स्तर पर लगातार आयोजन हो रहे हैं, इसी क्रम में अब हम गौमाता की पूजा कर रहे हैं।’

‘संडे मंडे अंडे नहीं, रोज दूध पिएं

इस अवसर पर सीएम ने कहा कि सिंहस्थ क्षेत्र में तिलकेश्वर प्रमुख है और इस स्थान को भी हम भव्य बनाएंगे और गौशाला को और अच्छा बनाएंगे। उन्होंने कहा  कि ‘जाने अनजाने हमसे जो पाप हुए हैं कि हम अपने गोवंश को मिटाकर, देसी को हटाकर विदेशी लेकर आए। इसे कहते हैं कि चौबेजी छब्बे बनने गए और दुबे रह गए। आज समय आ गया है कि हम अपने गोवंश की रक्षा करें। जबसे हमारी सरकार बनी है, हम इस दिशा में आगे बढ़े हैं।’ वहीं उन्होंने ये भी कहा कि गाय के दूध से अधिक पोषक कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘संडे मंडे को अंडे खाने की बात सुनना भी शर्म की बात लगती है। हमारे यहां बरसों से गाय का दूध पीने का महत्व रहा है..रोज दूध पियो एक लीटर दो लीटर और खूब पचाओ।’ उन्होंने कहा कि हम अपनी परंपरा को पुनर्स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सिंहस्थ क्षेत्र में तिलकेश्वर प्रमुख है और इस स्थान को भी हम भव्य बनाएंगे : CM@DrMohanYadav51#CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #मध्यप्रदेश #गोवर्धन_पूजा_MP #GovardhanPuja pic.twitter.com/s3fWKq6R4r

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) November 1, 2024

 

1811640cookie-checkउज्जैन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने की गोवर्धन पूजा, कहा ‘संडे मंडे अंडे नहीं, दूध पियो’, तिलकेश्वर मंदिर को और भव्य बनाने की घोषणा
Artical

Comments are closed.

Namazis Raised Slogans Of Pakistan Murdabad – Agra News     |     Chardham Yatra Started Getting Affected Due To Tension Between India And Pakistan India-pakistan War – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore: इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली,जांच में कुछ नहीं मिला     |     Jaipur News: Jaipur Police Sets Up Temporary Control Room Jaihind Niyantran Kendra, Helpline Numbers Released – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haryana: कैथल सिविल अस्पताल में बनाया ICU वैकल्पिक तौर पर शुरू, भारत-पाक तनाव के बीच स्वास्थ्य विभाग सतर्क     |     Himachal News: हिमाचल प्रदेश में 34 साल बाद बदलने जा रहा लैंड रिकॉर्ड मैनुअल, जनता को मिलेगी राहत; जानें सबकुछ     |     Operation Sindoor: ‘प्राउड ऑफ इंडियन आर्मी’, IPL में भारतीय सेना की वीरता को यूं किया गया सलाम     |     चेहरे के अनचाहे बालों से हैं परेशान? इस उबटन की मदद से पाएं छुटकारा     |     वो फिल्म जिसे बनने में लग गए 14 साल, रिलीज होने के 2 महीने बाद एक्ट्रेस की हुई मौत, अक्खड़ सुपरस्टार था हीरो     |     India Pakistan Tension: सोशल मीडिया पर अफवाहों से कैसे बचें? ये तरीके आएंगे काम     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088