Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Corruption row: Uttarakhand CM suspends Haldwani supreintending engineer Peyjal Nigam | India News Bihar News: Seven People Lost Their Lives In Different Accidents In Khagaria: Four Died Due To Drowning - Amar Ujala Hindi News Live पुत्रवधू पर आया दिल: सीने में घोंपा चाकू और फिर...इस पिता ने जिस तरह जवान बेटे का किया कत्ल; कांप उठेगा कलेजा उत्तराखंड: नई टीम बनाने से पहले दिग्गजों का मन टटोल रहे अध्यक्ष, पार्टी के पूर्व मुख्यंमत्रियों से रायशुमारी नई बहू के साथ सास का व्यवहार कैसा हो ताकि घर में बनी रहे शांति और रिश्तों में न आए दरार, जानिए जरूरी बातें Rewa Rain Flood 50 Students Rescued Bansagar Dam Gates Opened - Madhya Pradesh News Rpsc Recruitment 2025: Recruitment For More Than 12 Thousand Posts Including Senior Teacher - Amar Ujala Hindi News Live हरियाणा में बदमाशों का आतंक: जींद में सरपंच की गोली मारकर हत्या, लाइसेंसी रिवॉल्वर छीनकर सिर में मारी गोली हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: डीएलएड काउंसलिंग में सामान्य में 50, आरक्षित वर्ग में 45 अंक वालों को मिलेगा मौका Happy Birthday Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना कुल कितनी संपत्ति की हैं मालकिन? कमाई के मामले में भी हैं सबसे आगे

Ajmer: Assembly Speaker Vasudev Devnani Leaves For Australia, Will Participate In The Conference – Ajmer News


Ajmer: Assembly Speaker Vasudev Devnani leaves for Australia, will participate in the conference

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सोमवार को चार देशों की यात्रा पर दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए। देवनानी ऑस्ट्रेलिया में आयोजित राष्ट्र मंडल संसदीय संघ के 67वें सम्मेलन में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्र मंडल संसदीय संघ की बैठक 5 से 8 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में होगी।

विधानसभा की कार्यप्रणाली को मिलेगी नई दिशा

देवनानी ऑस्ट्रेलिया में सम्मेलन में भाग लेने के बाद राष्ट्र मंडल संसदीय संघ के पोस्ट कॉन्फ्रेंस स्टडी ट्यूर के तहत इंडोनेशिया, सिंगापुर और जापान भी जाएंगे। इस अध्ययन यात्रा के दौरान देवनानी इन देशों में भारत के राजदूतों से मुलाकात करेंगे। देवनानी इन देशों के विधायी निकायों का अवलोकन करेंगे और संसदीय प्रतिनिधियों से लोकतांत्रिक मूल्यों के सुदृढ़ीकरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। इस अध्ययन यात्रा से राजस्थान विधानसभा की कार्यप्रणाली को नई दिशा मिलेगी। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का यह वार्षिक सम्मेलन है। यह सम्मेलन प्रतिवर्ष अलग- अलग देशों में आयोजित किया जाता है। देवनानी राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की भारत क्षेत्र की कार्यकारी समिति के सदस्य भी हैं।

चार देशों की यात्रा के दौरान देवनानी ऑस्ट्रेलिया में सम्मेलन को संबोधित करेंगे और संसदीय प्रक्रियाओं और परंपराओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग, अवसर व चुनौतियां, संसदीय संस्थाओं की सुदृढ़ता के लिए सर्वोतम प्रक्रियाओं को अपनाने हेतु मानक व दिशा-निर्देश और लिंग आधारित हिंसा के मुकाबले के लिए कानून निर्माण विषयों पर प्रस्तुतीकरण देंगे। विभिन्न विधान मंडलों के विश्लेषण के साथ राजस्थान विधान मंडल के परिप्रेक्ष्य में यह प्रस्तुतीकरण होगा।

नवाचारों पर होगी चर्चा

सम्मेलन के दौरान देवनानी वहां की संसदीय संस्थाओं के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। देवनानी विभिन्न देशों के विधान मंडलों के प्रतिनिधि मंडलों को राजस्थान विधानसभा में किये गए नवाचारों की जानकारी देंगे। इस यात्रा के दौरान विधानसभा के विशिष्ट सचिव भारत भूषण शर्मा भी विधानसभा अध्यक्ष के साथ रहेंगे।

इस विदेश यात्रा के दौरान ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर और जापान में रहने वाले प्रवासी राजस्थानियों, शिक्षाविदों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और सिंधी समाज के प्रबुद्धजन से भी मुलाकात करेंगे।



Source link

1829200cookie-checkAjmer: Assembly Speaker Vasudev Devnani Leaves For Australia, Will Participate In The Conference – Ajmer News
Artical

Comments are closed.

Corruption row: Uttarakhand CM suspends Haldwani supreintending engineer Peyjal Nigam | India News     |     Bihar News: Seven People Lost Their Lives In Different Accidents In Khagaria: Four Died Due To Drowning – Amar Ujala Hindi News Live     |     पुत्रवधू पर आया दिल: सीने में घोंपा चाकू और फिर…इस पिता ने जिस तरह जवान बेटे का किया कत्ल; कांप उठेगा कलेजा     |     उत्तराखंड: नई टीम बनाने से पहले दिग्गजों का मन टटोल रहे अध्यक्ष, पार्टी के पूर्व मुख्यंमत्रियों से रायशुमारी     |     नई बहू के साथ सास का व्यवहार कैसा हो ताकि घर में बनी रहे शांति और रिश्तों में न आए दरार, जानिए जरूरी बातें     |     Rewa Rain Flood 50 Students Rescued Bansagar Dam Gates Opened – Madhya Pradesh News     |     Rpsc Recruitment 2025: Recruitment For More Than 12 Thousand Posts Including Senior Teacher – Amar Ujala Hindi News Live     |     हरियाणा में बदमाशों का आतंक: जींद में सरपंच की गोली मारकर हत्या, लाइसेंसी रिवॉल्वर छीनकर सिर में मारी गोली     |     हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: डीएलएड काउंसलिंग में सामान्य में 50, आरक्षित वर्ग में 45 अंक वालों को मिलेगा मौका     |     Happy Birthday Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना कुल कितनी संपत्ति की हैं मालकिन? कमाई के मामले में भी हैं सबसे आगे     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088