Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Live Video Of A Horrific Accident On National Highway Goes Viral All Passengers Miraculously Safe - Amar Ujala Hindi News Live Two Brothers And Nephew From Amethi Drowned In Ganga Before Immersion Of Ashes Sobs Of Family Shook Everyone - Amar Ujala Hindi News Live Delhi-haridwar Highway Our Lane Made One Way Near Mangalore, Vehicles Diverted Long Traffic Jam - Amar Ujala Hindi News Live Sehore News:locks Of 4 Vacant Houses Were Broken Simultaneously In Swapracity, Thieves Stole Goods Worth Lakhs - Madhya Pradesh News अब भी नहीं सुधरे तो पछताओगे! प्रेमानंद महाराज ने बताई 5 आदतें जो उजाड़ देती हैं बसा-बसाया घर Rajasthan News: New Covid Cases Reported In Jaipur, Jodhpur, And Udaipur, Doctors Report On Variant - Amar Ujala Hindi News Live Jyoti Malhotra Youtuber Jyoti Stayed In Danish Friend Room For Four Hours In Pakistan Agencies Caught Her - Amar Ujala Hindi News Live Himachal I Am Not Plastic Bag Will Also Be Banned Know Reason Orders Will Be Implemented From June 1 - Amar Ujala Hindi News Live जीत और हार हमारे हाथ में नहीं, पंजाब को हराने के बाद दिल्ली के धाकड़ बल्लेबाज का बड़ा बयान करण जौहर के एकतरफा प्यार से प्रेरित है ये हिट फिल्म, 13 करोड़ की मिली थी ओपनिंग, ऐश्वर्या-शाहरुख भी थे हिस्सा

Fatehabad: Two Cases Registered Against Five Farmers For Burning Stubble – Amar Ujala Hindi News Live


Fatehabad: Two cases registered against five farmers for burning stubble

फतेहाबाद मौसम।
– फोटो : संवाद

विस्तार


हरियाणा के फतेहाबाद जिले की हवा अब भी खराब है। हवा में प्रदूषण की मात्रा बीते 24 घंटों में कुछ कम जरूर हुई है। सोमवार को 322 तक पहुंचा एक्यूआई मंगलवार को 70 अंक घटकर 252 पहुंच गया। इसके बावजूद आम जन को राहत नहीं मिल सकी है जबकि अक्तूबर में पराली जलाने वाले कई किसानों पर पुलिस एफआईआर तक दर्ज कर चुकी है। अब भूना थाना पुलिस ने मंगलवार को पराली जलाने के आरोप में दो मामलों में पांच किसानों पर केस दर्ज किए हैं।

सोमवार को एक्यूआई 322 होने के कारण हिसार के बाद फतेहाबाद प्रदेश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया था लेकिन सोमवार को पराली जलाने का कोई मामला न आने के कारण एक्यूआई में गिरावट दर्ज हुई है। इसका असर मंगलवार को दिखा। मंगलवार सुबह से दोपहर तक एक्यूआई घटता रहा।

वहीं, भूना पुलिस ने गांव दहमान और नहला के पांच किसानों पर पराली जलाने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने कृषि पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार की शिकायत पर गांव नहला में फसल अवशेष जलाने के आरोप में एक महिला सहित चार किसानों पर केस दर्ज किया है।

शिकायत के अनुसार 12 अक्तूबर को किसान सचिन, मुकेश देवी, अंकुश और अमित कुमार के खेत में जले हुए फसल अवशेष पाए गए। दूसरी शिकायत में कृषि पर्यवेक्षक प्रीति बैनीवाल ने बताया कि उनके पास 11 अक्तूबर को हरसेक से फसल अवशेष जलाने की सूचना मिली थी।

इस आधार पर उनकी टीम ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया तो गांव दहमान के किसान सुखबीर के खेत में धान के जले हुए अवशेष पाए गए। फसलों के अवशेष जलाना भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 का उल्लंघन है। इन दोनों शिकायतों के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपी किसानों पर केस दर्ज किया है।

30 फीसदी तक बढ़े सांस और आंखों में जलन के रोगी

नागरिक अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों में सांस में तकलीफ और आंखों में जलन के रोगियों की संख्या 25 से 30 फीसदी तक बढ़ गई है। नागरिक अस्पताल में छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा के कक्ष के बाहर सुबह से दोपहर तक भीड़ लगी रहती है। डॉ. टुटेजा आजकल रोजाना 150 से अधिक मरीज देख रहे हैं जबकि पहले यह आंकड़ा 100 से 120 तक रहता था। निजी अस्पतालों में भी फिजिशियन और नेत्र रोग विशेषज्ञों की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। सांस के रोगियों को चिकित्सक मुंह पर मास्क लगाकर रखने और आंखों में जलन से बचने के लिए चश्मा लगाए रखने की सलाह दे रहे हैं।

मंगलवार अलसुबह से दिनभर ऐसे घटता रहा एक्यूआई

  • दोपहर 2 बजे – 252
  • दोपहर 1 बजे – 255
  • दोपहर 12 बजे – 258
  • सुबह 11 बजे – 269
  • सुबह 10 बजे – 281
  • सुबह 9 बजे – 281
  • सुबह 8 बजे – 290
  • सुबह 7 बजे – 290
  • सुबह 6 बजे – 294
  • सुबह 5 बजे – 301
  • सुबह 4 बजे – 308
  • सुबह 3 बजे – 314

कम तापमान से आसमान में धुएं की परत छाने से धुंध छा रही है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। ऐसे मौसम में सांस के रोगियों को अधिक दिक्कत होती है। मास्क लगाकर रखने से लेकर घर में ही रहने तक की सावधानी बरतनी जरूरी है। – डॉ. मनीष टुटेजा, छाती रोग विशेषज्ञ, जिला नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।



Source link

1834520cookie-checkFatehabad: Two Cases Registered Against Five Farmers For Burning Stubble – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Live Video Of A Horrific Accident On National Highway Goes Viral All Passengers Miraculously Safe – Amar Ujala Hindi News Live     |     Two Brothers And Nephew From Amethi Drowned In Ganga Before Immersion Of Ashes Sobs Of Family Shook Everyone – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi-haridwar Highway Our Lane Made One Way Near Mangalore, Vehicles Diverted Long Traffic Jam – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sehore News:locks Of 4 Vacant Houses Were Broken Simultaneously In Swapracity, Thieves Stole Goods Worth Lakhs – Madhya Pradesh News     |     अब भी नहीं सुधरे तो पछताओगे! प्रेमानंद महाराज ने बताई 5 आदतें जो उजाड़ देती हैं बसा-बसाया घर     |     Rajasthan News: New Covid Cases Reported In Jaipur, Jodhpur, And Udaipur, Doctors Report On Variant – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jyoti Malhotra Youtuber Jyoti Stayed In Danish Friend Room For Four Hours In Pakistan Agencies Caught Her – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal I Am Not Plastic Bag Will Also Be Banned Know Reason Orders Will Be Implemented From June 1 – Amar Ujala Hindi News Live     |     जीत और हार हमारे हाथ में नहीं, पंजाब को हराने के बाद दिल्ली के धाकड़ बल्लेबाज का बड़ा बयान     |     करण जौहर के एकतरफा प्यार से प्रेरित है ये हिट फिल्म, 13 करोड़ की मिली थी ओपनिंग, ऐश्वर्या-शाहरुख भी थे हिस्सा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088