Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
SC castigates Karnataka govt for case against BJP's Tejasvi Surya | India News Bihar News: Acs S. Siddharth Of Education Department Resigned, Applied For Vrs - Amar Ujala Hindi News Live Bareilly News: सावन में मांसाहार की ऑनलाइन डिलीवरी... भड़के हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा Kanwar Yatri Bike Collided With Divider On Bhaniyawala Flyover Dehradun Two Died - Amar Ujala Hindi News Live Du Ug Admission 2025: Over 50% Seats To Be Frozen In First Round, Fewer Vacancies Expected In Top Colleges - Amar Ujala Hindi News Live Mp Weather: Heavy Rain Alert In 12 Districts Of Madhya Pradesh Today, Heavy Rain Will Start In The Entire Stat - Amar Ujala Hindi News Live Bisalpur News: बीसलपुर बांध 8वीं बार हुआ लबालब, सुबह 10 बजे खुलेंगे गेट, जुलाई में छलकने का नया रिकॉर्ड हिमाचल: राज्य सहकारी बैंक के सर्वर को हैक करने का मामला, 11.55 करोड़ की ठगी कर मुंबई में खरीदे सोने के बिस्कुट आईसीसी ने एनुअल मीटिंग में लिए कई बड़े फैसले, लौट सकता है CLT20 का टूर्नामेंट, इन देशों की टीमें हो सकती है शामिल IND vs ENG: मैनचेस्टर का किला भेदने उतरेगी टीम इंडिया, क्या खत्म होगा 89 साल का सूखा?

आगर मालवा का लाल जम्मू कश्मीर में शहीद, राजकीय सम्मान के साथ आज हुआ अंतिम संस्कार

Agar Malwa News : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के वीर सपूत 63 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के नायक बद्रीलाल यादव का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। आगर मालवा के पैतृक गांव नरहल में शहीद के दोनों पुत्रों ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी।

बता दें कि शहीद की शहादत को नमन करने आगर नगर में प्रातः समय से ही जनसैलाब उमड़ा पड़ा। शहीद की अंतिम यात्रा की शुरुआत उस समय हुई जब सेना का वाहन उनके पार्थिव शरीर को लेकर उज्जैन रोड़ आगर पहुंचा, यहां से हजारों की संख्या में लोगों का कारवां जुड़ा, लगभग 05 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने के बाद पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नरवल लाया गया, इस दौरान पूरे मार्ग में लोगों द्वारा पुष्पवर्षा कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही शहीद बद्रीलाल यादव अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाए गए, देशभक्ति गीतों से पूरा नगर गुंजायमान हुआ, हर कोई शहीद बद्रीलाल यादव को नम आंखों से अंतिम बिदाई दे रहा था।

नम आंखों से पूरे गांव ने दी अंतिम विदाई

शहीद का पार्थिव शरीर निज निवास पहुंचने पर पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार गौतम टेटवाल ने शहीद के पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रृद्धाजलि अर्पित र्की। विधायक मधु गेहलोत, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शहीद को श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात् गांव में अंतिम यात्रा निकाली गई, हजारों लोगों की उपस्थिति में शहीद को आर्मी से पहुंचे अधिकारियों एवं पुलिस जवानों द्वारा सलामी देकर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सभी की आंखे नम रही, हर कोई नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी।

जम्मू-कश्मीर में शहीद हुआ जवान

उल्लेखनीय है कि 4 नवम्बर को राजौरी, जम्मू और कश्मीर में सड़क दुर्घटना में आगर-मालवा जिले के तहसील आगर के ग्राम नरवल निवासी 63 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के नायक बद्रीलाल यादव शहीद हो गए थे। शहीद बद्रीलाल यादव के परिवार में माताजी रूख्माबाई यादव, पत्नि निशा यादव, पुत्र पीयूष यादव व राजवीर यादव है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहीद के निधन पर शोक जताया।
आगर मालवा से गौरव सरवारिया की रिपोर्ट

1838530cookie-checkआगर मालवा का लाल जम्मू कश्मीर में शहीद, राजकीय सम्मान के साथ आज हुआ अंतिम संस्कार
Artical

Comments are closed.

SC castigates Karnataka govt for case against BJP’s Tejasvi Surya | India News     |     Bihar News: Acs S. Siddharth Of Education Department Resigned, Applied For Vrs – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bareilly News: सावन में मांसाहार की ऑनलाइन डिलीवरी… भड़के हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा     |     Kanwar Yatri Bike Collided With Divider On Bhaniyawala Flyover Dehradun Two Died – Amar Ujala Hindi News Live     |     Du Ug Admission 2025: Over 50% Seats To Be Frozen In First Round, Fewer Vacancies Expected In Top Colleges – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp Weather: Heavy Rain Alert In 12 Districts Of Madhya Pradesh Today, Heavy Rain Will Start In The Entire Stat – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bisalpur News: बीसलपुर बांध 8वीं बार हुआ लबालब, सुबह 10 बजे खुलेंगे गेट, जुलाई में छलकने का नया रिकॉर्ड     |     हिमाचल: राज्य सहकारी बैंक के सर्वर को हैक करने का मामला, 11.55 करोड़ की ठगी कर मुंबई में खरीदे सोने के बिस्कुट     |     आईसीसी ने एनुअल मीटिंग में लिए कई बड़े फैसले, लौट सकता है CLT20 का टूर्नामेंट, इन देशों की टीमें हो सकती है शामिल     |     IND vs ENG: मैनचेस्टर का किला भेदने उतरेगी टीम इंडिया, क्या खत्म होगा 89 साल का सूखा?     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088