Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
सूर्यकुमार यादव का एक और धमाका, ऐसा करने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज बने बॉलीवुड का सबसे रौबदार सुपरस्टार, दोस्त के लिए जिसने शख्स को पीटकर मार डाला! रजा मुराद का दावा CNG होगी महंगी, सरकार ने लिया यह फैसला, जानें किस तरीख से बढ़ सकता है रेट फरीदकोट में किसानों ने पंजाब विस स्पीकर संधवां के घर के बाहर दिया धरना Natural gas to cost more as govt raises price cap after 2 years, jury out on CNG hike | India News Bihar News : Dead Body Of Minor Child Found In Pond Family Alleges Murder Case Muzaffarpur Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live - Murder Case :तालाब में मिला मासूम बच्चे का शव, परिजनों ने कहा Lucknow Vedam World School Will Give New Heights To Education Sector Now Sitapur Road Campus Has Also Been Sta - Amar Ujala Hindi News Live Dehradun News 335 People Hospitalized After Food Poisoning Eating Buckwheat Dishes During Navratri Fast - Amar Ujala Hindi News Live Delhi: विधानसभा में वायु प्रदूषण पर पेश होगी कैग रिपोर्ट, विस्तार से होगी चर्चा; एक महीने में देना होगा जवाब Royal Procession Taken Out In Jaipur On Gangaur Members Of Former Royal Family Performed Puja At City Palace - Amar Ujala Hindi News Live

सैटेलाइट ब्रॉडबैंड के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी के बजाय उसका अलॉटमेंट होगा, जानें संचार मंत्री ने और क्या कहा


एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने भी इसके अलॉटमेंट (आवंटन) की वकालत की है। - India TV Paisa

Photo:FREEPIK एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने भी इसके अलॉटमेंट (आवंटन) की वकालत की है।

भारतीय अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी और सुनील मित्तल सैटेलाइट ब्रॉडबैंड के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी की मांग बेशक कर रहे हैं, लेकिन केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को यह स्पष्ट कर दिया कि सैटेलाइट ब्रॉडबैंड के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी के बजाय उसका आवंटन किया जाएगा। भाषा की खबर के मुताबिक, एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने भी इसके अलॉटमेंट (आवंटन) की वकालत की है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि सैटेलाइट ब्रॉडबैंड स्पेक्ट्रम मुफ्त नहीं दिया जाएगा और टेलीकॉम रेगुलेटर (ट्राई) इसके लिए कीमत तय करेगा।

आईटीयू का पालन करना होता है

खबर के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हर देश को अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) का पालन करना होता है, जो अंतरिक्ष या उपग्रहों में स्पेक्ट्रम के लिए नीति निर्धारित करने वाला संगठन है। आईटीयू असाइनमेंट के आधार पर स्पेक्ट्रम दिए जाने के मामले में बेहद स्पष्ट रहा है। उन्होंने कहा कि अगर आप आज दुनियाभर में देखें, तो मुझे एक भी ऐसा देश नहीं दिखता जो उपग्रह के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी करता हो। बता दें, भारत डिजिटल टेक्नोलॉजी के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) का सदस्य है।

स्टारलिंक और प्रोजेक्ट कुइपर कर रहे अलॉटमेंट को सपोर्ट

मस्क की स्टारलिंक और अमेजन के प्रोजेक्ट कुइपर जैसे वैश्विक प्रतिस्पर्धियों ने प्रशासनिक आवंटन का समर्थन किया है। अंबानी की रिलायंस जियो नीलामी के जरिये ऐसे स्पेक्ट्रम के आवंटन पर जोर दे रही है, ताकि उन पुराने परिचालकों को समान अवसर उपलब्ध कराया जा सके जो स्पेक्ट्रम खरीदते हैं, टेलीकॉम टावर जैसे बुनियादी ढांचे की स्थापना करते हैं। वहीं मित्तल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में पिछले महीने उद्योग जगत के एक समारोह में ऐसे आवंटन के लिए बोली लगाने की जरूरत पर जोर दिया था। जियो और मित्तल की भारती एयरटेल भारत की पहले और दूसरे नंबर की दूरसंचार कंपनियां हैं।

असमान प्रतिस्पर्धा का माहौल पैदा होगा!

जियो और एयरटेल का मानना ​​है कि सरकार द्वारा पूर्व-निर्धारित मूल्य पर सैटेलाइट ब्रॉडबैंड स्पेक्ट्रम देने से असमान प्रतिस्पर्धा का माहौल पैदा होगा, क्योंकि उन्हें अपने स्थलीय ‘वायरलेस फोन नेटवर्क’ के लिए स्पेक्ट्रम हासिल करने को नीलामी में प्रतिस्पर्धा करनी होगी। दोनों कंपनियां सैटेलाइट ब्रॉडबैंड क्षेत्र में भी हिस्सेदारी के लिए होड़ में हैं। मस्क की अगुवाई वाली स्टारलिंक ग्लोबल ट्रेंड के मुताबिक, लाइसेंस के प्रशासनिक अलॉटमेंट की मांग कर रही है, क्योंकि वह दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते मोबाइल टेलीफोनी और इंटरनेट बाजार में प्रवेश करना चाहती है।

Latest Business News





Source link

1843370cookie-checkसैटेलाइट ब्रॉडबैंड के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी के बजाय उसका अलॉटमेंट होगा, जानें संचार मंत्री ने और क्या कहा
Artical

Comments are closed.

सूर्यकुमार यादव का एक और धमाका, ऐसा करने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज बने     |     बॉलीवुड का सबसे रौबदार सुपरस्टार, दोस्त के लिए जिसने शख्स को पीटकर मार डाला! रजा मुराद का दावा     |     CNG होगी महंगी, सरकार ने लिया यह फैसला, जानें किस तरीख से बढ़ सकता है रेट     |     फरीदकोट में किसानों ने पंजाब विस स्पीकर संधवां के घर के बाहर दिया धरना     |     Natural gas to cost more as govt raises price cap after 2 years, jury out on CNG hike | India News     |     Bihar News : Dead Body Of Minor Child Found In Pond Family Alleges Murder Case Muzaffarpur Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live – Murder Case :तालाब में मिला मासूम बच्चे का शव, परिजनों ने कहा     |     Lucknow Vedam World School Will Give New Heights To Education Sector Now Sitapur Road Campus Has Also Been Sta – Amar Ujala Hindi News Live     |     Dehradun News 335 People Hospitalized After Food Poisoning Eating Buckwheat Dishes During Navratri Fast – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi: विधानसभा में वायु प्रदूषण पर पेश होगी कैग रिपोर्ट, विस्तार से होगी चर्चा; एक महीने में देना होगा जवाब     |     Royal Procession Taken Out In Jaipur On Gangaur Members Of Former Royal Family Performed Puja At City Palace – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088