Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Priyanka Chaturvedi Denied Ulema Board Letter Allegation And Says Bjp Creating Fear Atmosphere In Maharashtra – Amar Ujala Hindi News Live – Maharashtra:’डर का माहौल बना रही भाजपा’, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं


Priyanka Chaturvedi denied Ulema Board letter allegation and says BJP creating fear atmosphere in Maharashtra

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: प्रियंका चतुर्वेदी
– फोटो : एएनआई

विस्तार


शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर महाराष्ट्र में डर का माहौल बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा है कि भाजपा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले लोगों को विभाजित करने की कोशिश कर रही है। प्रियंका ने अखिल भारतीय उलेमा बोर्ड के कथित पत्र के बारे में भाजपा के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उलेमा बोर्ड द्वारा महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को समर्थन देने के लिए पत्र लिखने का झूठा आरोप लगाया है। यह पत्र कभी नहीं लिखा गया और न ही इसकी मांग की गई। 

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि आरोप लगाने वालों को कोई भी तस्वीर दिखानी चाहिए, जहां कथित पत्र महा विकास अघाड़ी के नेताओं को दिया गया हो। उन्होंने चुनौती दी कि वे यह बताएं कि इसे किस उलेमा बोर्ड ने लिखा है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि महाराष्ट्र के सामने असली मुद्दे बेरोजगारी, महिलाओं और किसानों के साथ अन्याय आदि हैं, लेकिन सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन द्वारा लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। 

हिंदू-मुसलमानों के बीच विभाजन को अंजाम दे रही भाजपा: प्रियंका

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ‘मैंने पत्र नहीं देखा है और उनकी किसी भी मांग के बारे में नहीं सुना है। मुझे कोई एक फोटो दिखाइए जहां यह पत्र किसी नेता को दिया गया हो। भाजपा हिंदुओं और मुसलमानों के बीच इस विभाजन को अंजाम दे रही है। महाराष्ट्र का मुद्दे बेरोजगारी, महिलाओं और किसानों के खिलाफ अन्याय हैं। महाराष्ट्र में डर का माहौल बनाने की कोशिश हो रही है, बॉलीवुड कलाकारों को धमकी भरे फोन आ रहे हैं, एक राजनेता की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। भाजपा और ‘महाझूठी’ गठबंधन महाराष्ट्र में इस तरह का माहौल बना रहा है। मैं खुली चुनौती देती हूं कि यह कौन सा उलेमा बोर्ड है जो सत्यापित और पंजीकृत है और जिसने यह पत्र लिखा है।’

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस-एमवीए पर लगाए थे आरोप

इससे पहले दिन में, भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कथित पत्र को लेकर कांग्रेस और एमवीए पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा संविधान की बात करते हैं। लेकिन संविधान के तहत धर्म आधारित आरक्षण की अनुमति नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के माध्यम से जमीयत उलेमा-ए-हिंद को 10 फीसदी मुस्लिम आरक्षण की मांग पर विचार करने का वादा किया है, जो कि संविधान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा-राजग को हराने और वोट पाने के लिए सांविधानिक औचित्य और राजनीतिक औचित्य की सभी सीमाएं पार कर रही है। रविशंकर ने कहा कि भाजपा जानना चाहती है कि सिर्फ वोटों के लिए देश को और कितना तोड़ोगे?

महाराष्ट्र कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों से इनकार किया

वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों से इनकार किया है। कांग्रेस ने कहा कि ऐसा कोई पत्र नहीं भेजा गया। नाना पटोले के हस्ताक्षर फर्जी हैं। मराठी में एक्स पर लिखी गई एक पोस्ट में, महाराष्ट्र कांग्रेस ने कहा कि महायुति गठबंधन यह देखकर हताशा में झूठ का सहारा ले रहा है कि वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव हार रहा है।



Source link

1857790cookie-checkPriyanka Chaturvedi Denied Ulema Board Letter Allegation And Says Bjp Creating Fear Atmosphere In Maharashtra – Amar Ujala Hindi News Live – Maharashtra:’डर का माहौल बना रही भाजपा’, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं
Artical

Comments are closed.

‘Goodbye India’: British couple’s heartbreaking final posts go viral; ‘magical experience’ turned to plane crash horror | India News     |     Muzaffarpur: 2 Hotels And A House Sealed For Prostitution, 5 Accused Arrested; Many Hideouts On Police Radar – Bihar News     |     कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 18 महीने के लंबित डीए एरियर पर अपडेट, फिर उठी मांग, क्या मिलेगा पैसा?     |     ‘The Skin Art Clinic’ – A Lucknow-Based Cosmetic Dermatology Clinic Catering to Mumbai’s Elite     |     Hong Kong, The Ultimate Family Destination For Every Kind Of Vacationer, Is Calling. Will You Answer     |     Minor Girl Found Hanging From Noose In The Room In Pilibhit – Amar Ujala Hindi News Live     |     Accident On Paonta Road, Fierce Collision Between Taxi And Bike Near Aduwala, One Youth Died, Child Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ujjain News: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन ने किए महाकाल के दर्शन, चांदी द्वार से पूजन, नंदी हॉल में लगाया ध्यान     |     Rajasthan High Court Stays Interim Relief To Shivcharan Mali Faction – Karauli News     |     Himachal Weather Forecast Today: Heatwave In Plains, Cloud Cover In Hills, Imd Alert Mausam News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088