Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
From MY-Bharat calendar to textile waste: Top quotes from PM Modi's Mann ki Baat | India News Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि में दुर्गा मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालु कर रहे मां दुर्गा की आराधना Moradabad Municipal Corporation: Properties Of 18 Defaulters Sealed, Tax Of Rs 1.62 Crore Recovered - Amar Ujala Hindi News Live ‘हमेशा कोहली ही क्यों रन बनाए? रोहित को भी ऑरेंज कैप के लिए लड़ना होगा’, पूर्व क्रिकेटर ने रोहित शर्मा के खराब फार्म पर दिया बड़ा बयान ठगी का नया खेल शुरू: दिल्ली पुलिस की ई-एफआईआर पर जालसाजों की नजर, शिकायत से नंबर चोरी कर लोगों से ठग रहे रुपये Umaria News: Collector Dharnendra Kumar Jain Offered Prayers At Maa Birasini Temple - Madhya Pradesh News Udaipur: Jyoti Kalash Yatra Reached Jagdish Temple From Eklingji, Welcomed Navsamvatsar With Ganga Aarti - Rajasthan News हिसार में फिर लैंड करेगा विमान: हवाई पट्टी पर वन्य प्राणी बने चुनौती, 2 सप्ताह चलेगी रिहर्सल; 14 आएंगे PM मोदी Himachal Students With E Grade In 5th And 8th Did Not Pass Directorate Of Education Sought Report - Amar Ujala Hindi News Live MI vs KKR Dream11: सोच समझकर चुनें अपनी टीम, इन प्लेयर्स को बना सकते हैं कप्तान और उपकप्तान

The Thrilling Experience Of Viewing Mahakal City From A Height Begins – Amar Ujala Hindi News Live


The thrilling experience of viewing Mahakal city from a height begins

स्काई डाइविंग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


इस वर्ष उज्जैन में तीन माह के लिये पर्यटकों को 10 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर महाकाल की नगरी को देखने का रोमांचकारी अनुभव मिल रहा है। स्काई डाइविंग फेस्टिवल का शुभारंभ कार्यक्रम उज्जैन में दताना एयरस्ट्रिप पर किया गया। स्काई डाइविंग करने का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे रहेगा। इसकी बुकिंग www.skyhighindia.com पर की जा सकती है। 

उज्जैन में दताना हवाई पट्टी पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा लगातार चौथे साल स्काई डाइविंग फेस्टिवल का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा बतौर विशिष्ठ अतिथि शामिल हुए। विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा ने इस अवसर पर कहा कि उज्जैन में सांस्कृतिक पर्यटन के साथ-साथ अन्य क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा दिये जाने के लिए सरकार द्वारा निरन्तर कार्य किए जा रहे हैं। यह हम सबके लिए एक अभिवन कार्यक्रम है।

निगम सभापति कलावती यादव ने इस अवसर पर कहा कि उज्जैन में धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ एडवेंचर के क्षेत्र में शहर का नाम रौशन करने की दिशा में मध्य प्रदेश सरकार की यह अनूठी पहल है। स्काई डाइविंग फेस्टिवल में युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में शामिल किया जाए। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा कि पर्यटन बोर्ड के द्वारा अगले 3 माह तक स्काई डाइविंग के आयोजन के लिए वे बधाई देते हैं। निश्चित रुप से उज्जैन में एडवेंचर प्रेमियों के लिए यह अलग प्रकार का अनुभव होगा और उज्जैन धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ एडवेंचर हब बनने की दिशा में भी अग्रसर होगा।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने कहा कि उनकी स्वयं स्काई डाइविंग में रुची रही है। पिछले वर्ष जब उज्जैन में स्काई डाइविंग फेस्टिवल का आयोजन किया गया था तब वे कहीं ओर पदस्थ थे। उन्होंने स्काई डाइविंग करने की इच्छा जाहिर की थी। इस वर्ष उन्हें स्काई डाइविंग का अनुठा अनुभव प्राप्त हो रहा है। पर्यटन विभाग के संयुक्त संचालक एस.के.श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि विभाग द्वारा लगातार चौथे वर्ष उज्जैन में स्काई डाइविंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। उज्जैन की आबो-हवा स्काई डाइविंग गतिविधि के लिए बेहद अनुकूल है। स्काई डाइविंग का हब उज्जैन को बनाने के प्रयास किए जायेंगे। निश्चित रुप से एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।

स्काई डाइविंग कराने वाली संस्था स्काई हॉय के प्रशिक्षक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर एसएस शेखावत ने कहा कि स्काई डाइविंग के लिए एडवेंचर प्रेमियों के द्वारा बहुत अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। उज्जैन का वातावरण स्काई डाइविंग के लिए बहुत अच्छा है। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के द्वारा स्काई डाइविंग की गई।



Source link

1861980cookie-checkThe Thrilling Experience Of Viewing Mahakal City From A Height Begins – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

From MY-Bharat calendar to textile waste: Top quotes from PM Modi’s Mann ki Baat | India News     |     Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि में दुर्गा मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालु कर रहे मां दुर्गा की आराधना     |     Moradabad Municipal Corporation: Properties Of 18 Defaulters Sealed, Tax Of Rs 1.62 Crore Recovered – Amar Ujala Hindi News Live     |     ‘हमेशा कोहली ही क्यों रन बनाए? रोहित को भी ऑरेंज कैप के लिए लड़ना होगा’, पूर्व क्रिकेटर ने रोहित शर्मा के खराब फार्म पर दिया बड़ा बयान     |     ठगी का नया खेल शुरू: दिल्ली पुलिस की ई-एफआईआर पर जालसाजों की नजर, शिकायत से नंबर चोरी कर लोगों से ठग रहे रुपये     |     Umaria News: Collector Dharnendra Kumar Jain Offered Prayers At Maa Birasini Temple – Madhya Pradesh News     |     Udaipur: Jyoti Kalash Yatra Reached Jagdish Temple From Eklingji, Welcomed Navsamvatsar With Ganga Aarti – Rajasthan News     |     हिसार में फिर लैंड करेगा विमान: हवाई पट्टी पर वन्य प्राणी बने चुनौती, 2 सप्ताह चलेगी रिहर्सल; 14 आएंगे PM मोदी     |     Himachal Students With E Grade In 5th And 8th Did Not Pass Directorate Of Education Sought Report – Amar Ujala Hindi News Live     |     MI vs KKR Dream11: सोच समझकर चुनें अपनी टीम, इन प्लेयर्स को बना सकते हैं कप्तान और उपकप्तान     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088