Rajasthan Weather Chill Increased In Hill Station Abu No Change For Next 10 Days Waiting Snowfall On Mountains – Amar Ujala Hindi News Live राजस्थान By On Nov 11, 2024 यह भी पढ़ें एलन मस्क ने शेयर किया कमला हैरिस का Deepfake Video, लिखा… Jul 29, 2024 ganesh chaturthi 2024 offer lord ganpati favourite bhog… Sep 8, 2024 {“_id”:”67316fbe16c2ce3683063bca”,”slug”:”rajasthan-weather-chill-increased-in-hill-station-abu-no-change-for-next-10-days-waiting-snowfall-on-mountains-2024-11-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rajasthan Weather: हिल स्टेशन आबू में ठिठुरन बढ़ी, अगले 10 दिन कोई बदलाव नहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी का इंतजार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} राजस्थान के हिल स्टेशन माउंटआबू पर सर्दी की एंट्री हो गई है। बीते 24 घंटे में यहां न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि, बीत एक सप्ताह में राजस्थान में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आया है। मौसम एक्सपर्ट्स का इस पर क्या कहना है जानिए… राजस्थान मौसम – फोटो : अमर उजाला विस्तार राजस्थान में सुबह और शाम की ठंड तो हो चुकी है। लेकिन ओवरऑल दिन के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। बीते एक सप्ताह में प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री का ही फर्क आया है। हालांकि, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कौहरा पड़ना शुरू हो गया है। बता दें कि नवंबर में राजस्थान में औसत न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास व अधिकतम 25 से 30 डिग्री के बीच बना रहता है। लेकिन राजस्थान में बीते 24 घंटे में जैसलमेर में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री, सर्वाधिक न्यूनतम तापमान सिरोही में 13.2 डिग्री दर्ज किया गया। हिल स्टेशन माउंटआबू पर न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया है। अगले 10 दिन कोई बदलाव नहीं जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि फिलहाल ठंड इसलिए नहीं बढ़ रही, क्योंकि इसके लिए प्रदेश में कोई नया वेदर सिस्टम नहीं बन रहा है। वहीं, पहाड़ों पर भी अभी बर्फबारी शुरू नहीं हुई है। प्रदेश का औसत तापमान फिलहाल दो से पांच डिग्री ऊपर बना हुआ है। अगले एक सप्ताह से 10 दिन तक और बनी रह सकती है। जानिए राज्य में 24 घंटे का हाल पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिरोही में 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वी राजस्थान के अजमेर में अधिकतम तामपान 33.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री रहा।भीलवाड़ा में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 16.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह पिलानी में अधिकतम 32.9 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहा। सीकर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 15.2 दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां दिन गर्म रहा। लेकिन रात के समय गुलाबी ठंड महसूस की जा रही है। बीते 24 घंटे में यहां अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री पर दर्ज किया गया है। Source link Like0 Dislike0 18641400cookie-checkRajasthan Weather Chill Increased In Hill Station Abu No Change For Next 10 Days Waiting Snowfall On Mountains – Amar Ujala Hindi News Liveyes
Comments are closed.