Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar: प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांच तेज Lucknow: कृष्णा नगर इलाके में 25 झोपड़ियों में लगी आग, सिलेंडर फटे, मची अफरातफरी Chardham Yatra 2025 Jharkhand Chief Minister Hemant Soren Reached Badrinath-kedarnath Dham - Amar Ujala Hindi News Live Name Psychology: इरादे के पक्के होते हैं इन 2 नामाक्षर के लोग, ईमानदारी से करते हैं सारे काम Indore News: हजारों लोगों की हाथों की ज़ंजीर ने दी जल संरक्षण की गूंज, देखें अद्भुत नज़ारा Jaipur Courts Bomb Threat Metro Court Evacuated Family Court Search Ongoing - Amar Ujala Hindi News Live On The Lines Of Sukhna Lake In Chandigarh, A Bicycle Trail Will Be Built Along The Beas River In Kullu - Amar Ujala Hindi News Live भारतीय क्रिकेट के इस उभरते सितारे से मिले PM मोदी, पटना एयरपोर्ट पर हुई छोटी-सी मुलाकात 1500 फिल्में करके बनी थी भारत की नंबर 1 हीरोइन, 5 मुख्यमंत्रियों संग किया काम, बेटे के पैदा होते ही छोड़ गया था पति Phone का बार-बार हैंग होना है बड़े खतरे की निशानी, तुरंत कर लें यह काम नहीं तो होगा भारी नुकसान

‘शक्तिमान’ बन फिर धूम मचाएंगे मुकेश खन्ना, सुपरहीरो ने दिखाई पहली झलक


Shaktimaan- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
शक्तिमान

90 के दशक में धमाका कर ‘शक्तिमान’ सभी का सुपरहीरो से सुपर टीचर बन गया। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को मुकेश खन्ना का किरदार इतना पसंद है कि आज भी लोग उनके इस धारावाहिक के बारे में बात करते रहते हैं। टीवी पर 1997 से 2005 तक राज करने वाला ये बेहतरीन शो रविवार के दिन दोपहर के 12 बजे प्रसारती होता था। इसी वजह से इसे दूरदर्शन का सबसे कल्ट शो माना जाता है। अब एक बार फिर ‘शक्तिमान’ लोगों के बीच चर्चा में आ गया है। इस मशहूर शो के साथ देश के सबसे पसंदीदा सुपरहीरो मुकेश खन्ना वापसी करने के लिए तैयार हैं।

शक्तिमान की धमाकेदार वापसी

मुकेश खन्ना ने अपने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को एक खुशखबरी दी है और अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल भीष्म इंटरनेशनल पर एक टीजर भी शेयर किया है। टीजर के साथ उन्होंने लिखा, ‘उनके लौटने का समय आ गया है। हमारे पहले भारतीय सुपर टीचर- सुपर हीरो का। हां! जैसा कि अंधकार और बुराई आज के बच्चों पर हावी हो रही है… उनके लौटने का समय आ गया है। वह एक संदेश लेकर लौटे हैं। वह एक शिक्षा लेकर लौटे हैं। आज की पीढ़ी के लिए। उनका स्वागत करें। दोनों हाथों से !!!!! अभी देखें टीजर।’

शक्तिमान सुनाएंगे देश की वीर गाथा

आयरन मैन, स्पाइडर मैन और बैटमैन जैसे सुपरहीरो के भारत में छाने से पहले एक ऐसे सुपरहीरो का बोलबाला था, जिसे शायद कभी कोई नहीं भूल सकता है और उनका नाम शक्तिमान है। ये हीरो स्क्रीन पर एक बार फिर रोमांचक वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। क्लिप में मुकेश को शक्तिमान के रूप में दिखाया गया है। वह एक स्कूल परिसर में उतरते दिखाई दे रहे हैं जहां वह गाना शुरू करता है, ‘आजादी के दीवानों ने जंग लड़ी फिर जाने दी, अंग अंग कट गए मगर अंच वतन पर न आने दी…’ वह चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस जैसे नायकों की तस्वीरों को देखते हुए यह गीत गाते हैं।

शो के बारे में

‘शक्तिमान’ एक टीवी सीरीज थी जो 1997 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुई थी। मुकेश खन्ना द्वारा अभिनीत इस शो में किटू गिडवानी, वैष्णवी, सुरेंद्र पाल और टॉम ऑल्टर जैसे कलाकार थे। ये 90 के दशक का सबसे पॉपुलर शो रहा और लगभग आठ वर्षों में 450 एपिसोड प्रसारित हुए। शक्तिमान का किरदार एक सुपरह्यूमन है, जिसमें रहस्यमयी और अलौकिक शक्तियां हैं जिसे संतों के एक रहस्यमयी संप्रदाय द्वारा दुनिया में बुराई से लड़ने का काम सौंपा गया है।





Source link

1864990cookie-check‘शक्तिमान’ बन फिर धूम मचाएंगे मुकेश खन्ना, सुपरहीरो ने दिखाई पहली झलक
Artical

Comments are closed.

Bihar: प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांच तेज     |     Lucknow: कृष्णा नगर इलाके में 25 झोपड़ियों में लगी आग, सिलेंडर फटे, मची अफरातफरी     |     Chardham Yatra 2025 Jharkhand Chief Minister Hemant Soren Reached Badrinath-kedarnath Dham – Amar Ujala Hindi News Live     |     Name Psychology: इरादे के पक्के होते हैं इन 2 नामाक्षर के लोग, ईमानदारी से करते हैं सारे काम     |     Indore News: हजारों लोगों की हाथों की ज़ंजीर ने दी जल संरक्षण की गूंज, देखें अद्भुत नज़ारा     |     Jaipur Courts Bomb Threat Metro Court Evacuated Family Court Search Ongoing – Amar Ujala Hindi News Live     |     On The Lines Of Sukhna Lake In Chandigarh, A Bicycle Trail Will Be Built Along The Beas River In Kullu – Amar Ujala Hindi News Live     |     भारतीय क्रिकेट के इस उभरते सितारे से मिले PM मोदी, पटना एयरपोर्ट पर हुई छोटी-सी मुलाकात     |     1500 फिल्में करके बनी थी भारत की नंबर 1 हीरोइन, 5 मुख्यमंत्रियों संग किया काम, बेटे के पैदा होते ही छोड़ गया था पति     |     Phone का बार-बार हैंग होना है बड़े खतरे की निशानी, तुरंत कर लें यह काम नहीं तो होगा भारी नुकसान     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088