
मुख्यमंत्री आतिशी
– फोटो : X/AAP
विस्तार
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए काफी काम किए हैं। महिलाओं के साथ बसों में अभद्र व्यवहार ना हो, इसके लिए 2015 में बसों में बस मार्शल लगाये गये। सीसीटीवी और पैनिक बटन लगाये गये, लेकिन 2023 में भाजपा ने अपने अधिकारियों के जरिए इन बस मार्शलों को हटा दिया। आप विधायकों, कार्यकर्ताओं ने बस मार्शलों के लिए सड़क पर संघर्ष किया और आखिर में भाजपा को आप और बस मार्शलों के संघर्ष के आगे झुकना ही पड़ा।
बसों में मार्शलों की नियुक्ति पर CM @AtishiAAP और Minister @Saurabh_MLAgk की महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस। LIVE https://t.co/GWJaWOD78U
— AAP (@AamAadmiParty) November 11, 2024
बसों में मार्शलों की नियुक्ति के मुद्दे पर दिल्ली की सीएम आतिशी का कहना है, ‘हम महिलाओं की सुरक्षा के लिए बस मार्शलों को स्थायी रूप से नियोजित करने के लिए एक नीति बनाने के लिए उपराज्यपाल को पत्र लिख रहे हैं। जब तक कोई नीति नहीं बनती, तब तक 10,000 बस मार्शलों को बहाल किया जाना चाहिए।’

Comments are closed.