Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
बड़ी अपडेट, SBI क्लर्क मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 10 अप्रैल से एग्जाम, ऐसे करें डाउनलोड, देखें लिंक और स्टेप्स  Incuspaze Launches a New Segment, FlexLeaze - Fit-Out as a Service and Asset Leasing BD India Provides Knowledge-sharing Platform for Laboratory Personnel on Minimal Residual Disease Su-Kam Kick-starts "Feel The Power" Campaign, Adopts it as New Tagline and Theme to Reach New Milestones Ahead Jodhpur News: Rewarded Smuggler Caught Using Fake Identity, Police Exposed Truth With Father’s Photo - Jodhpur News Himachal News: पीएसए प्लांट में फिर सेवाएं देंगे 29 तकनीकी कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए आदेश; जानें IPL 2025 के बीच विराट कोहली का बड़ा खुलासा, बताया अगला वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? 'यारियां' फेम हिमांश कोहली को क्या हुआ? 15 दिन से अस्पताल में हैं भर्ती, बोले- 'बहुत मुश्किल था...' Bill Gates ने बताया AI कुछ भी कर ले, इन तीन प्रोफेशन वाले इंसानों को नहीं कर पाएगा रिप्लेस हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने का खर्च बढ़ा, आज से टोल टैक्स इतना हुआ महंगा

11 देश, 3500 एग्जीबिशन… आज से शुरू हो रहा है अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, जानिए टाइमिंग और कहां मिलेगा टिकट


इंटरनेशनल ट्रेड फेयर- India TV Paisa

Photo:FILE इंटरनेशनल ट्रेड फेयर

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) गुरुवार यानी आज से दिल्ली स्थित भारत मंडपम में शुरू हो रहा है। आधिकारिक बयान के अनुसार, इस 14 दिवसीय मेले में देश-विदेश से 3,500 से अधिक प्रदर्शकों के भाग लेने की उम्मीद है। आईआईटीएफ के 43वें संस्करण में प्रतिदिन लगभग एक लाख आगंतुकों के आने की उम्मीद है। वाणिज्य मंत्रालय के तहत भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) ने कहा कि यह मेला भारतीय उद्योग की ताकत और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को प्रदर्शित करने का एक प्रमुख प्लेटफॉर्म है। मेले का विषय ‘विकसित भारत @2047’ है।

क्या है टाइमिंग

बयान के अनुसार, आईआईटीएफ के लिए मार्ग का नक्शा और अन्य ‘नेविगेशन’ सुविधाएं भारत मंडपम मोबाइल ऐप पर उपलब्ध हैं, जिसमें हॉल का स्थान, विस्तृत स्टॉल की जानकारी और आयोजन स्थल के भीतर शुरुआत से अंतिम बिंदु तक दिशानिर्देश शामिल हैं। मेले का समय सुबह 10 बजे से शाम 7.30 बजे तक है। प्रवेश द्वार तीन और पांच (भैरों रोड पर) तथा 6 और 10 (मथुरा रोड पर) हैं। यह मेला 1,07,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले भारत मंडपम परिसर में नवनिर्मित हॉल में आयोजित किया जाएगा।

बिहार और उत्तर प्रदेश भागीदार राज्य

बिहार और उत्तर प्रदेश भागीदार राज्य के रूप में भाग ले रहे हैं। जबकि झारखंड मुख्य ‘फोकस’ वाले राज्य के रूप में इसमें भाग लेगा। इसमें कहा गया है, “इसके अलावा 33 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश और 49 केंद्रीय मंत्रालय, कमोडिटी बोर्ड, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और सरकारी विभाग मेले में भाग ले रहे हैं।” इसमें टाइटन, जिंदल स्टील एंड पावर, जेएसडब्ल्यू स्टील, रिलेक्सो, हॉकिन्स और वुडलैंड जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों का प्रतिनिधित्व भी शामिल होगा।

11 देश ले रहे भाग

इस मेले में 11 देश – चीन, मिस्र, ईरान, दक्षिण कोरिया, स्वीडन, थाइलैंड, तुर्किये, ट्यूनीशिया, लेबनान, किर्गिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भी भाग ले रहे हैं। आईआईटीएफ-2024 के व्यावसायिक दिन 14-18 नवंबर तक रहेंगे। सामान्य आगंतुकों के लिए प्रवेश 19 से 27 नवंबर, 2024 तक होगा। प्रवेश टिकट चयनित दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के 55 स्टेशनों (सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को छोड़कर) से उपलब्ध हैं। टिकट भारत मंडपम मोबाइल ऐप, डीएमआरसी ऐप मोमेंटम 2.0 दिल्ली सारथी, आधिकारिक आईटीपीओ वेबसाइट से भी खरीदे जा सकते हैं। बयान के अनुसार, वैध आयु प्रमाण पत्र रखने वाले वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा।

Latest Business News





Source link

1882390cookie-check11 देश, 3500 एग्जीबिशन… आज से शुरू हो रहा है अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, जानिए टाइमिंग और कहां मिलेगा टिकट
Artical

Comments are closed.

बड़ी अपडेट, SBI क्लर्क मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 10 अप्रैल से एग्जाम, ऐसे करें डाउनलोड, देखें लिंक और स्टेप्स      |     Incuspaze Launches a New Segment, FlexLeaze – Fit-Out as a Service and Asset Leasing     |     BD India Provides Knowledge-sharing Platform for Laboratory Personnel on Minimal Residual Disease     |     Su-Kam Kick-starts “Feel The Power” Campaign, Adopts it as New Tagline and Theme to Reach New Milestones Ahead     |     Jodhpur News: Rewarded Smuggler Caught Using Fake Identity, Police Exposed Truth With Father’s Photo – Jodhpur News     |     Himachal News: पीएसए प्लांट में फिर सेवाएं देंगे 29 तकनीकी कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए आदेश; जानें     |     IPL 2025 के बीच विराट कोहली का बड़ा खुलासा, बताया अगला वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं?     |     ‘यारियां’ फेम हिमांश कोहली को क्या हुआ? 15 दिन से अस्पताल में हैं भर्ती, बोले- ‘बहुत मुश्किल था…’     |     Bill Gates ने बताया AI कुछ भी कर ले, इन तीन प्रोफेशन वाले इंसानों को नहीं कर पाएगा रिप्लेस     |     हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने का खर्च बढ़ा, आज से टोल टैक्स इतना हुआ महंगा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088