Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Pm Modi Bihar Visit: People Coming Close To Pm Narendra Modi Will Be Tested For Corona, Health News Rapid Kit - Amar Ujala Hindi News Live Father's Love Bees Attacked The Children Lay Down On Them To Save Them Condition Became Critical - Amar Ujala Hindi News Live Chamoli News 51 Litterateurs Of State Were Honoured With Maa Saraswati Samman 2025 Award - Amar Ujala Hindi News Live Baba Mahakal Decorated Bhaang In Bhasma Aarti, Worship Started At 4 Am, Donation Came Today - Madhya Pradesh News Alwar News: A Rotten Body Was Found In The Quarters Near Transport Nagar, Police Suspected Murder - Alwar News Panchkula Family Suicide Story Family Arrived At 6.40 Pm Car Remained Parked 10 Pm Sister-in-law Reveal Secret - Amar Ujala Hindi News Live Himachal: करुणामूलक आश्रितों को नौकरी के लिए आय सीमा बढ़ाने की तैयारी, जिनके माता-पिता नहीं, उन्हें प्राथमिकता IND vs ENG टेस्ट सीरीज से पहले BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया में इस कोच की फिर से हुई वापसी खतरनाक कैंसर की चपेट में दीपिका कक्कड़, दर्द झेल कर भी नहीं हारी हिम्मत, खुद बयां किया अब क्या होगा आगे इस सरकारी सेविंग स्कीम में 3 लाख रुपये करें निवेश, पाएं ₹1.34 लाख का गारंटीड रिटर्न

सहवाग-रोहित से ज्यादा छक्के जड़ने वाला गेंदबाज लेगा संन्यास, ये टेस्ट मैच होगा आखिरी


Pat cummins and Tim Southee- India TV Hindi

Image Source : GETTY
पैट कमिंस और टिम साउदी

साल 2024 खत्म होने की दहलीज पर है। इस साल कई क्रिकेटरों ने क्रिकेट को अलविदा कहा। इस कड़ी में अब एक और नाम जुड़ने जा रहा है। ये खिलाड़ी एक गेंदबाज है जिसके नाम वीरेंदर सहवाग और रोहित शर्मा से भी ज्यादा छक्के दर्ज हैं। अगर अब भी आप नहीं समझ पाए तो हम आपकी कन्फ्यूजन दूर किए देते हैं। दरअसल, हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, उनका नाम टिम साउदी है।

न्यूजीलैंड के धाकड़ तेज गेंदबाज ने अपने रिटायरमेंट को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। टिम साउदी इंग्लैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की घरेलू सीरीज के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हालांकि, न्यूजीलैंड के अगले जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की स्थिति में साउथी चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। WTC फाइनल 11 जून से लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

दिसंबर में साउदी खेलेंगे आखिरी टेस्ट

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले दो टेस्ट क्राइस्टचर्च (28 नवंबर से 2 दिसंबर) और वेलिंगटन (6 से 10 दिसंबर) में खेले जाएंगे। अंतिम मैच 14 से 18 दिसंबर तक हैमिल्टन में साउदी के घरेलू मैदान सेडन पार्क में खेला जाएगा। हैमिल्टन में तीसरा टेस्ट शुरू होने तक साउथी 36 साल के हो जाएंगे। वह 28 दिसंबर से शुरू होने वाले तीन T20 और तीन वनडे मैचों के लिए कीवी टीम की मेजबानी के दौरान अपने व्हाइट-बॉल भविष्य पर भी फैसला करेंगे।

न्यूजीलैंड के सबसे सफल गेंदबाज

साउदी ने न्यूजीलैंड के लिए 104 टेस्ट मैच खेले हैं और 385 विकेट लिए हैं। वह न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में सर रिचर्ड हैडली (431) के बाद दूसरे स्थान पर हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज, जिन्होंने 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था, 770 विकेट के साथ सभी प्रारूपों में न्यूजीलैंड के सबसे सफल गेंदबाज हैं। वह 300 से अधिक टेस्ट विकेट, 200 वनडे विकेट और 100 T20I विकेट लेने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि तेज गेंदबाज टिम साउदी का टेस्ट में बल्लेबाजी में शानदार रिकॉर्ड है। वह भारत के वीरेंदर सहवाग और रोहित शर्मा से भी ज्यादा छक्के टेस्ट क्रिकेट में जड़ चुके हैं। साउदी ने 93 छक्के टेस्ट में जड़े हैं। वहीं, सहवाग ने 91 और रोहित ने 88 छक्के टेस्ट में लगाए हैं। 

Latest Cricket News





Source link

1900090cookie-checkसहवाग-रोहित से ज्यादा छक्के जड़ने वाला गेंदबाज लेगा संन्यास, ये टेस्ट मैच होगा आखिरी
Artical

Comments are closed.

Pm Modi Bihar Visit: People Coming Close To Pm Narendra Modi Will Be Tested For Corona, Health News Rapid Kit – Amar Ujala Hindi News Live     |     Father’s Love Bees Attacked The Children Lay Down On Them To Save Them Condition Became Critical – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chamoli News 51 Litterateurs Of State Were Honoured With Maa Saraswati Samman 2025 Award – Amar Ujala Hindi News Live     |     Baba Mahakal Decorated Bhaang In Bhasma Aarti, Worship Started At 4 Am, Donation Came Today – Madhya Pradesh News     |     Alwar News: A Rotten Body Was Found In The Quarters Near Transport Nagar, Police Suspected Murder – Alwar News     |     Panchkula Family Suicide Story Family Arrived At 6.40 Pm Car Remained Parked 10 Pm Sister-in-law Reveal Secret – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal: करुणामूलक आश्रितों को नौकरी के लिए आय सीमा बढ़ाने की तैयारी, जिनके माता-पिता नहीं, उन्हें प्राथमिकता     |     IND vs ENG टेस्ट सीरीज से पहले BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया में इस कोच की फिर से हुई वापसी     |     खतरनाक कैंसर की चपेट में दीपिका कक्कड़, दर्द झेल कर भी नहीं हारी हिम्मत, खुद बयां किया अब क्या होगा आगे     |     इस सरकारी सेविंग स्कीम में 3 लाख रुपये करें निवेश, पाएं ₹1.34 लाख का गारंटीड रिटर्न     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088