Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar Young Man Dies In Road Accident; Two Friends Injured - Amar Ujala Hindi News Live केंद्रीय विद्यालय में कैसे मिलती है शिक्षक की नौकरी, जानें प्रोसेस और आकर्षक सैलरी Indian Growth Story Fuelled by IT: Ashish Chauhan, MD and CEO, National Stock Exchange in a Podcast with Kailash Adhikari, MD, Sri Adhikari Brothers 4SidesPlay Debuts as South India's First Language-Driven OTT Platform Pm Modi In Kanpur Pm Will Gift Projects Worth 47573 Crores Will Inaugurate 15 Projects By Pressing The Button - Amar Ujala Hindi News Live Haridwar Land Scam Investigation Complete Three Top Officials Under Suspicion - Amar Ujala Hindi News Live MP News: कांग्रेस विधायक ने अपने पीए को रिश्वत लेते पकड़ा, नियुक्ति के दिन बाद ही इसलिए ली घूस, मामला क्या? Rbse 5th Result 2025 Date Time Live Rajasthan Board Class 5 Result Kab Ayega Check Direct Link How To Check - Amar Ujala Hindi News Live Alliance Air Refused To Compensate Passengers, Sending Email- You Chose Option To Travel From Ayodhya To Delhi - Haryana News - एलायंस एयर विवाद:यात्रियों को मुआवजा देने से मना, ई-मेल भेज कहा Himachal: Preparations For Administrative Reshuffle In The Govt Again, Cm Sukhu Strict On Indiscipline In Vima - Amar Ujala Hindi News Live

A Grand Function Will Be Organized In Bilaspur On Completion Of Two Years Of Sukhu Government In Himachal – Amar Ujala Hindi News Live


A grand function will be organized in Bilaspur on completion of two years of Sukhu government in Himachal

मुख्यमंत्री से की भेंट करते हुए बिलासपुर के वरिष्ठ नेता।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से रविवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर और कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने उनके सरकारी आवास ओक ओवर में भेंट की और बिलासपुर जिला के विकासात्मक कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने का समारोह 11 दिसंबर 2024 को बिलासपुर जिला के कहलूर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित किया जाएगा, इस समारोह में 25 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने इस समारोह को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। बिलासपुर में चारों नेताओं ने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने का समारोह ऐतिहासिक होगा।

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नेताओं से जिला में कार्यान्वित की जा रही विकासात्मक परियोजनाओं पर चर्चा की और कहा कि राज्य सरकार बिलासपुर जिला के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने देगी। वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष बैरी-दड़ोला पुल के निर्माण की मांग करते हुए कहा कि इस पुल के निर्माण से तीन विधानसभा क्षेत्रों बिलासपुर सदर, झंडूता और घुमारवीं जिला के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पुल बनाने के लिए दोनों ओर से एप्रोच रोड़ पहले ही तैयार है। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार इस पुल का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर करेगी और इसका सर्वेक्षण करवाया जाएगा। सर्वेक्षण कार्य पूरा होने के बाद राज्य सरकार पुल के निर्माण के लिए धन का समुचित प्रावधान सुनिश्चित करेगी। 

पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर ने श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के तहत स्वारघाट को नगर पंचायत बनाने की मांग उठाई। जबकि विवेक कुमार ने झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत झंडूता को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग की। मुख्यमंत्री ने दोनों नेताओं को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनकी मांग पर गंभीरता से विचार करेगी और दोनों नगर पंचायत बनाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। 

कांग्रेस नेताओं ने राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, बंदला, बिलासपुर में इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (इलैक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी) में एम.टेक कोर्स आरम्भ करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिला के विकास के लिए मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रूप से विशेष प्रयास कर रहे हैं, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से बिलासपुर जिला की गोबिंद सागर झील में वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियां आरंभ हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि आएगी। 



Source link

1902670cookie-checkA Grand Function Will Be Organized In Bilaspur On Completion Of Two Years Of Sukhu Government In Himachal – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar Young Man Dies In Road Accident; Two Friends Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     केंद्रीय विद्यालय में कैसे मिलती है शिक्षक की नौकरी, जानें प्रोसेस और आकर्षक सैलरी     |     Indian Growth Story Fuelled by IT: Ashish Chauhan, MD and CEO, National Stock Exchange in a Podcast with Kailash Adhikari, MD, Sri Adhikari Brothers     |     4SidesPlay Debuts as South India’s First Language-Driven OTT Platform     |     Pm Modi In Kanpur Pm Will Gift Projects Worth 47573 Crores Will Inaugurate 15 Projects By Pressing The Button – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haridwar Land Scam Investigation Complete Three Top Officials Under Suspicion – Amar Ujala Hindi News Live     |     MP News: कांग्रेस विधायक ने अपने पीए को रिश्वत लेते पकड़ा, नियुक्ति के दिन बाद ही इसलिए ली घूस, मामला क्या?     |     Rbse 5th Result 2025 Date Time Live Rajasthan Board Class 5 Result Kab Ayega Check Direct Link How To Check – Amar Ujala Hindi News Live     |     Alliance Air Refused To Compensate Passengers, Sending Email- You Chose Option To Travel From Ayodhya To Delhi – Haryana News – एलायंस एयर विवाद:यात्रियों को मुआवजा देने से मना, ई-मेल भेज कहा     |     Himachal: Preparations For Administrative Reshuffle In The Govt Again, Cm Sukhu Strict On Indiscipline In Vima – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088