Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News: Patna Police Successfully Solved The City Mall Robbery Case - Amar Ujala Hindi News Live Independence Day 2025: British Were Afraid To Enter Peeli Kothi Know Reason - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand Cabinet Religious Freedom Act Life Imprisonment Is Punishment Read New Provisions - Amar Ujala Hindi News Live The Girl Used To Rob With Her Friends, Arrested - Delhi News युवती अपने दोस्तों के साथ करती थी लूटपाट, गिरफ्तार Bodies Of Husband Wife Who Jumped Into River Were Found - Barwani News Maharashtra Updates: जलगांव में युवक की मॉब लिंचिंग, चार आरोपी गिरफ्तार; पढ़िए राज्य की बड़ी खबरें Government's Response In The High Court Regarding The Student Elections: Stated—' Not Possible' - Amar Ujala Hindi News Live - Rajasthan Student Election:छात्रसंघ चुनाव पर सरकार का हाईकोर्ट में जवाब, ... Haryana Congress: हुड्डा की चली तो सैलजा का भी कद बढ़ा, गुटबाजी रोकने के लिए हाईकमान ने सबको साधा Himachal Education Minister Said Educational Institutions Will Not Be Built Near Rivers And Streams - Amar Ujala Hindi News Live - Himachal News:शिक्षा मंत्री बोले डक पर आउट होकर भी क्रीज नहीं छोड़ रहे थे रिजवान, अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जगहंसाई

2019 में आई एक्शन-थ्रिलर, 451 करोड़ कमा कर भी लगा FLOP का ठप्पा, सुपरस्टार के स्टारडम पर लग गया था बट्टा


Prabhas- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
451 करोड़ कमाने वाली फ्लॉप फिल्म

‘कल्कि 2898 एडी’ से लेकर ‘देवराः पार्ट 1’ तक सिनेमाघरों में पिछले दिनों कुछ बिग बजट फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें से कुछ को तो दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, लेकिन कुछ दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। कोई फिल्म हिट है या फ्लॉप, अक्सर इसका अंदाजा इसकी कमाई से लगाया जाता है, लेकिन आज हम आपको उस फिल्म के बारे में बताएंगे जिसने बॉक्स ऑफिस पर तो जबरदस्त कलेक्शन किया, लेकिन इसके बाद भी बड़ी फ्लॉप कहलाई। इस फिल्म ने पांच साल पहले सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जिसे भारी-भरकम  बदच में बनाया गया था। फिल्म ने कलेक्शन भी अच्छा किया, लेकिन इसके बाद भी फ्लॉप कहलाई, ऐसा क्यों चलिए आपको बताते हैं?

पैन इंडिया स्टार भी नहीं दिला पाए सफलता

हम यहां जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह है पैन इंडिया स्टार प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘साहो’,  जिसने बॉक्स ऑफिस पर 451 करोड़ छापे थे। इसके बाद भी ये फिल्म फ्लॉप कहलाई। ऐसे में फिल्मों के बारे में एक बात समझना बहुत बेहद है कि बड़ा बजट या भारी-भरकम कमाई ही फिल्म की सफलता की निशानी नहीं होती। कई बार जबरदस्त कलेक्शन के बाद भी फिल्में फ्लॉप हो जाती हैं। इसी वजह से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 451 करोड़ रुपए कमाने के बाद भी फ्लॉप कहलाई। इस फिल्म के एक सीन को फिल्माने में मेकर्स ने 70 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

दर्शक हुए निराश

प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर ये फिल्म पैन इंडिया फिल्म थी, जो तेलुगु और हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज हुई। लेकिन, इसने दर्शकों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था। फिल्म की कहानी से लेकर किरदार तक, दर्शकों को कुछ पसंद नहीं आया। फिल्म को जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। ये एक मेगा बजट एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसे बनाने में आईमैक्स कैमरों का इस्तेमाल किया गया था। बता दें, ये आईमैक्स तकनीक से बनी पहली भारतीय फिल्म थी।

श्रद्धा-प्रभास के साथ नजर आए थे ये कलाकार

साउथ डायरेक्टर सुजीत के निर्देशन में बनी फिल्म में प्रभास, श्रद्धा कपूर के अलावा जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, मुरली शर्मा, मंदिरा बेदी और नील नितिन मुकेश जैसे कलाकार भी नजर आए थे। इस फिल्म को बनाने में मेकर्स ने पानी की तरह पैसे बहाए थे। फिल्म के क्लाइमैक्स के लिए दुनिया के कोने-कोने से 100 स्टंट परफॉर्मर बुलाए गए थे, टेक्नोलॉजी से लेकर स्टार कास्ट पर भी खूब पैसे खर्च किए थे, लेकिन इसके बाद भी यह फिल्म ऑडियंस को खास पसंद नहीं आई। जब फिल्म का ऐलान हुआ, सबकी नजर इस फिल्म पर थी, लेकिन जैसे ही ये रिलीज हुई दर्शक निराश होकर थिएटर से बाहर आए और इस तरह ये फिल्म जबरदस्त कलेक्शन के बाद भी फ्लॉप बनकर रह गई।

Latest Bollywood News





Source link

1909290cookie-check2019 में आई एक्शन-थ्रिलर, 451 करोड़ कमा कर भी लगा FLOP का ठप्पा, सुपरस्टार के स्टारडम पर लग गया था बट्टा
Artical

Comments are closed.

Bihar News: Patna Police Successfully Solved The City Mall Robbery Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     Independence Day 2025: British Were Afraid To Enter Peeli Kothi Know Reason – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Cabinet Religious Freedom Act Life Imprisonment Is Punishment Read New Provisions – Amar Ujala Hindi News Live     |     The Girl Used To Rob With Her Friends, Arrested – Delhi News युवती अपने दोस्तों के साथ करती थी लूटपाट, गिरफ्तार     |     Bodies Of Husband Wife Who Jumped Into River Were Found – Barwani News     |     Maharashtra Updates: जलगांव में युवक की मॉब लिंचिंग, चार आरोपी गिरफ्तार; पढ़िए राज्य की बड़ी खबरें     |     Government’s Response In The High Court Regarding The Student Elections: Stated—’ Not Possible’ – Amar Ujala Hindi News Live – Rajasthan Student Election:छात्रसंघ चुनाव पर सरकार का हाईकोर्ट में जवाब, कहा     |     Haryana Congress: हुड्डा की चली तो सैलजा का भी कद बढ़ा, गुटबाजी रोकने के लिए हाईकमान ने सबको साधा     |     Himachal Education Minister Said Educational Institutions Will Not Be Built Near Rivers And Streams – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal News:शिक्षा मंत्री बोले     |     डक पर आउट होकर भी क्रीज नहीं छोड़ रहे थे रिजवान, अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जगहंसाई     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088