Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
पंजाबी हिप हॉप, राजस्थानी फोक और हिंदी मेलोडी, रिलीज होते ही छाया कृष्णा गौतम का Me & You, यूट्यूब पर मचाई धूम अडाणी ग्रीन एनर्जी की कैपेसिटी 15,000 MW के पार, गौतम अडाणी ने ट्वीट कर दी जानकारी OTT पर छा गई इमरान हाशमी की ये फ्लॉप फिल्म, ट्रेंडिंग लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंची, क्लाइमैक्स उड़ा देगा आपका भी होश Hills in havoc: Buildings crumble, roads blocked in Himachal Pradesh; Uttarakhand on high alert | India News Bihar: नालंदा शिक्षा कार्यालय के लिपिक को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा One-time Settlement Scheme: Defaulters Can Pay Their Outstanding Electricity Bills Till 31st - Amar Ujala Hindi News Live - एकमुश्त समाधान योजना :डिफॉल्टर 31 तक जमा कर सकेंगे बकाया बिजली बिल, यहां देख... Chamoli: हेमकुंड यात्रियों ने स्थानीय लोगों पर किया डंडों से हमला, झड़प में एसआई को भी आई चोट, आठ गिरफ्तार Delhi News: जेएनयू में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की बिगड़ रही तबियत The Open Wire Of The Hostel Killed A Class 12 Student: He Fell Unconscious As Soon As He Was Electrocuted - Madhya Pradesh News Sariska Tiger Reserve: Former Cm Gehlot Expressed Objection Over Tampering With The Border Of Sariska - Amar Ujala Hindi News Live

वेदांता एल्युमीनियम और GAIL Gas के बीच हुई डील, प्राकृतिक गैस की होगी सप्लाई


गेल गैस लिमिटेड- India TV Paisa

Photo:FILE गेल गैस लिमिटेड

वेदांता एल्युमीनियम ने सार्वजनिक क्षेत्र की गैस कंपनी गेल (इंडिया) लि. के साथ समझौता किया है। यह समझौता कंपनी के ओड़िशा में झारसुगुड़ा स्थित स्मेलटर इकाई के लिए प्राकृतिक गैस की आपूर्ति को लेकर है। देश की प्रमुख एल्युमीनियम उत्पादक कंपनी ने गेल (इंडिया) लि. की सब्सिडियरी कंपनी गेल गैस लि. के साथ गैस बिक्री समझौता किया है। वेदांता एल्युमीनियम ने बुधवार को बयान में कहा कि प्राकृतिक गैस में यह बदलाव अगले साल के अंत तक चालू होने की संभावना है। इससे कार्बन उत्सर्जन में सालाना लगभग 47,292 टन की कमी आने का अनुमान है।

2050 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का टार्गेट

बयान के अनुसार, वेदांता दोहरी रणनीति लागू करके 2050 तक शुद्ध रूप से शून्य कार्बन उत्सर्जन हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दोहरी रणनीति में नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाना और वनीकरण प्रयासों के माध्यम से ‘कार्बन सिंक’ बनाना यानी कार्बन का अवशोषण करना शामिल है। वेदांता की गैर-कार्यकारी निदेशक और हिंदुस्तान जिंक लि. की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल हेब्बार ने कहा, ‘‘गेल गैस लि. के साथ हमारी साझेदारी कार्बन उत्सर्जन को कम करने और स्वच्छ ऊर्जा समाधान अपनाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।’’

7.5 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन स्थापित होगी

गेल गैस लिमिटेड प्रति दिन लगभग 32,000 मानक घन मीटर प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के लिए 7.5 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन स्थापित करेगी। इसकी अनुबंध अवधि पाइपलाइन चालू होने पर पांच साल की होगी। वेदांता एल्युमीनियम ने वित्त वर्ष 2023-24 में 23.7 लाख टन एल्युमीनियम का उत्पादन किया।

Latest Business News





Source link

1920630cookie-checkवेदांता एल्युमीनियम और GAIL Gas के बीच हुई डील, प्राकृतिक गैस की होगी सप्लाई
Artical

Comments are closed.

पंजाबी हिप हॉप, राजस्थानी फोक और हिंदी मेलोडी, रिलीज होते ही छाया कृष्णा गौतम का Me & You, यूट्यूब पर मचाई धूम     |     अडाणी ग्रीन एनर्जी की कैपेसिटी 15,000 MW के पार, गौतम अडाणी ने ट्वीट कर दी जानकारी     |     OTT पर छा गई इमरान हाशमी की ये फ्लॉप फिल्म, ट्रेंडिंग लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंची, क्लाइमैक्स उड़ा देगा आपका भी होश     |     Hills in havoc: Buildings crumble, roads blocked in Himachal Pradesh; Uttarakhand on high alert | India News     |     Bihar: नालंदा शिक्षा कार्यालय के लिपिक को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा     |     One-time Settlement Scheme: Defaulters Can Pay Their Outstanding Electricity Bills Till 31st – Amar Ujala Hindi News Live – एकमुश्त समाधान योजना :डिफॉल्टर 31 तक जमा कर सकेंगे बकाया बिजली बिल, यहां देखें     |     Chamoli: हेमकुंड यात्रियों ने स्थानीय लोगों पर किया डंडों से हमला, झड़प में एसआई को भी आई चोट, आठ गिरफ्तार     |     Delhi News: जेएनयू में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की बिगड़ रही तबियत     |     The Open Wire Of The Hostel Killed A Class 12 Student: He Fell Unconscious As Soon As He Was Electrocuted – Madhya Pradesh News     |     Sariska Tiger Reserve: Former Cm Gehlot Expressed Objection Over Tampering With The Border Of Sariska – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088